बीजेपी ने एक बार फिर इस सीट से अपने मौजूदा सांसद बाबुल सुप्रियो पर दांव खेला है LokSabhaElections2019 Phase4 VotingRound4
पश्चिम बंगाल की हाई प्रोफाइल सीट कही जाने वाली आसनसोल सीट पर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जा रहे हैं. 2019 लोकसभा चुनाव के लिए आसनसोल सीट से दस उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपने मौजूदा सांसद बाबुल सुप्रियो पर दांव खेला है.
सोमवार को मतदान के दौरान इस क्षेत्र में कहीं कहीं हिंसा की खबरें हैं. कुछ लोगों ने बाबुल सुप्रियो की गाड़ी पर हमला कर दिया. एक टीएमसी एजेंट ने बताया कि यहां बीजेपी का कोई एजेंट नहीं है. -आसनसोल संसदीय क्षेत्र में दिन के 11 बजे तक लगभग 34 फीसदी मतदान हुआ. पूरे बंगाल में 11 बजे तक 35.10 प्रतिशत वोटिंग की खबर है. -दिन बीतने के साथ इस निर्वाचन क्षेत्र में बंपर वोटिंग की खबर है. 1 बजे तक लगभग 50 फीसदी मतदान हुआ जबकि पूरे प्रदेश में यह आंकड़ा 52 प्रतिशत है. -आसनसोल संसदीय क्षेत्र में शाम 3 बजे तक 62.5 फीसदी मतदान हुआ जबकि पूरे प्रदेश में यह आंकड़ा 66.29 प्रतिशत रहा. तृणमूल कांग्रेस की ओर से मुनमुन सेन चुनाव लड़ रहे हैं जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने गौरंगा चटर्जी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. कांग्रेस ने बिस्वरूप मंडल, शिवसेना ने अभिषेक कुमार सिंह और बहुजन मुक्ति मोर्चा ने जहीर आलम को चुनावी रण में उतारा है. इनके अवाला दो निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं. West Bengal: BJP MP candidate from Asansol, Babul Supriyo's car vandalised in Asansol. A TMC polling agent says, there is no BJP polling agent here. pic.twitter.com/kBNmpXCvPD — ANI April 29, 2019आसनसोल लोकसभा सीट पर दो फिल्मी हस्तियों के बीच मुकाबला है. बीजेपी की तरफ से बाबुल सुप्रियो मैदान में हैं तो वहीं टीएमसी की ओर से मुनमुन सेन चुनाव लड़ रही हैं. बता दें कि मुनमुन सेन प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं जो मौजूदा वक़्त में बांकुरा से सांसद हैं. आसनसोल के मतदान केंद्र 199 पर टीएमसी और सुरक्षा बलों के बीच झड़प की खबर है. #WATCH Clash between TMC workers and security personnel at polling booth number 199 in Asansol. A TMC polling agent said, 'no BJP polling agent was present at the booth.' BJP MP candidate from Asansol, Babul Supriyo's car was also vandalised outside the polling station. pic.twitter.com/goOmFRG96L — ANI April 29, 2019आसनसोल के अलग अलग मतदान केंद्रों पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और सुरक्षा बलों के बीच झड़प की खबरें आ रही हैं. #WATCH Clash between TMC workers and QRF and security personnel outside polling booth number 125-129 in Asansol, after disagreement erupted between BJP & CPI workers after TMC workers insisted on polling despite absence of central forces. #WestBengal pic.twitter.com/wmTE97gY4i2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के बाबुल सुप्रियो ने तृणमूल कांग्रेस के डोला सेन को हराया था. बाबुल सुप्रियो को 4,19,983 वोट मिले थे जबकि तृणमूल कांग्रेस के डोला सेन को 3,49,503 वोट मिले थे. आसनसोल सीट पर 2014 के चुनाव में यहां 77.76 फीसदी वोटिंग हुई थी. जिसमें बीजेपी को 36.76 फीसदी, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को 30.59 फीसदी, सीपीएम को 22.39 फीसदी और कांग्रेस को मात्र 4.25 फीसदी वोट मिले थे. वहीं राज्य की बात करें तो 2014 के चुनाव में बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 34 सीटों पर जीतने में कामयाब रही, जबकि कांग्रेस को 4, सीपीएम और बीजेपी को 2-2 सीटों पर जीत मिली थी. 2014 के चुनाव में पश्चिम बंगाल में दो सीट हासिल करने वाली बीजेपी राज्य में अपना जनाधार और सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है, वहीं तृणमूल कांग्रेस बीजेपी को उसकी दो सीटों से भी बेदखल करने की कोशिश में जुटी है. 2019 के चुनाव में बीजेपी और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है. बीजेपी कार्यकर्ता बाबुल सुप्रियो पर एक बार फिर दांव खेलकर जोश में है, उनकी पूरे देश में पहचान है और केंद्र सरकार में वह मंत्री भी हैं.पंदाबेश्वर, रानीगंज, जमुरिया, आसनसोल दक्षिण, आसनसोल उत्तर, कुल्टी और बाराबनी शामिल हैं. इनमें 5 पर तृणमूल और 2 पर सीपीएम के विधायक हैं. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: जालना सीट पर मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक 9.23% मतदानJalna Lok Sabha Seat 2019 लोकसभा चुनाव के लिए जालना सीट से 20 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें 10 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. जालना लोकसभा सीट से बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद रावसाहेब दानवे को ही चुनाव मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने औताड़े विलास केशवराव को अपना उम्मीदवार बनाया है.
Read more »
LIVE: औरंगाबाद सीट पर वोटिंग जारी, सुबह 10 बजे तक 8.20% मतदानAurangabad Lok Sabha Seat 2019 लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र की औरंगाबाद सीट से 23 उम्मीदवार मैदान में हैं. शिवसेना ने इस बार भी अपने मौजूदा सांसद चंद्रकांत खैरे को चुनाव मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने जांबाज सुभाष माणकचंद पर दांव लगाया है.
Read more »
LIVE एटा लोकसभा सीटः सुबह 11 बजे तक 23.00 फीसदी मतदानएटा संसदीय सीट पर 14 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिसमें मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजवीर सिंह उर्फ राजू भईया और समाजवादी पार्टी के देवेंद्र सिंह यादव के बीच है. इस सीट पर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है. कांग्रेस ने यूपी में 3 क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर रखा है.
Read more »
LIVE मलप्पुरम लोकसभा सीट पर मतदान जारी, 1 बजे 39% वोटिंग2009 और 2014 के चुनाव में मलप्पुरम सीट पर आईयूएमएल के चर्चित नेता ई. अहमद चुने गए. पूर्व केंद्रीय मंत्री अहमद ने 2014 में 1,94,000 वोट से जीत हासिल की. 2017 में उनका निधन हो गया. लिहाजा इस सीट पर उपचुनाव कराया गया.
Read more »
LIVE खगड़िया लोकसभा सीटः दोपहर 1 बजे तक 37.74 फीसदी मतदानबिहार की खगड़िया लोकसभा सीट पर 20 प्रत्याशियों के बीच जीत की कशमकश चल रही है. बिहार की खगड़िया लोकसभा सीट पर इस बार महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश साहनी और लोक जन शक्ति पार्टी के चौधरी महबूब अली कैसर के बीच कांटे का मुकाबला है. मुकेश साहनी बॉलीवुड के फेमस सेट डिजाइनर हैं और निषादों की राजनीति में इनका बड़ा दखल है.
Read more »
LIVE: बारामती सीट पर दोपहर 1 बजे तक 31.41% मतदान, सुप्रिया सुले मैदान मेंBaramati Lok Sabha Seat 2019 लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र की बारामती सीट से एक बार फिर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले चुनावी रण में हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से कांचन राहुल कूल चुनाव लड़ रही हैं.
Read more »
LIVE सुपौल लोकसभा सीटः दोपहर 1 बजे तक 38.66 फीसदी मतदानबिहार की सुपौल सीट पर 20 प्रत्याशियों के बीच जीत की कशमकश चल रही है. बिहार की सुपौल लोकसभा सीट पर इस बार कांग्रेस और जेडीयू के बीच कांटे का मुकाबला है. कांग्रेस की प्रवक्ता रंजीत रंजन फिर से सुपौल में चुनावी मैदान में उतरी हैं तो वहीं जेडीयू से दिलेश्वर कमैत फिर से एक बार उन्हें चुनौती देते नजर आ रहे हैं. इस बार यहां सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी गठबंधनों के बीच में है.
Read more »
LIVE: सतारा सीट पर दोपहर 1 बजे तक 33.44% मतदानSatara Lok Sabha Seat 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए सतारा सीट से कुल 9 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने अपने मौजूदा सांसद उदयनराजे प्रतापसिंह भोंसले पर ही दांव खेला है. जबकि शिवसेना ने नरेंद्र अनसैब पाटिल को चुनावी रण में उतारा है.
Read more »
LIVE: आसनसोल सीट पर 11 बजे तक 34% मतदान, बाबुल सुप्रियो की कार पर हमलाLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »
हॉट सीट: झालावाड़ सीट पर कांटे का मुकाबला, क्या दुष्यंत बचा पाएंगे मां वसुंधरा की साख?हॉट सीट: झालावाड़ सीट पर कांटे का मुकाबला, क्या दुष्यंत बचा पाएंगे मां वसुंधरा की साख? VoteKaro वोटकरो LoksabhaElections2019
Read more »
LIVE: अनंतनाग सीट पर 3 बजे तक 8.42% मतदान, महबूबा मुफ्ती की प्रतिष्ठा दांव परलोकसभा चुनाव 2019 में अनंतनाग लोकसभा सीट पर पीडीपी से पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती फिर से एमपी का चुनाव जीतने के लिए मैदान में हैं. इनका मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस के हसनैन मसूदी से है. कांग्रेस ने गुलाम अहमद मीर तो वहीं बीजेपी ने सोफी यूसुफ को खड़ा किया है.
Read more »
