आसनसोल संसदीय क्षेत्र में दिन के 11 बजे तक लगभग 34 फीसदी मतदान हुआ VotingRound4 Phase4
पश्चिम बंगाल की हाई प्रोफाइल सीट कही जाने वाली आसनसोल सीट पर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जा रहे हैं. 2019 लोकसभा चुनाव के लिए आसनसोल सीट से दस उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपने मौजूदा सांसद बाबुल सुप्रियो पर दांव खेला है.
सोमवार को मतदान के दौरान इस क्षेत्र में कहीं कहीं हिंसा की खबरें हैं. कुछ लोगों ने बाबुल सुप्रियो की गाड़ी पर हमला कर दिया. एक टीएमसी एजेंट ने बताया कि यहां बीजेपी का कोई एजेंट नहीं है. आसनसोल संसदीय क्षेत्र में दिन के 11 बजे तक लगभग 34 फीसदी मतदान हुआ. पूरे बंगाल में 11 बजे तक 35.10 प्रतिशत वोटिंग की खबर है. तृणमूल कांग्रेस की ओर से मुनमुन सेन चुनाव लड़ रहे हैं जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने गौरंगा चटर्जी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. कांग्रेस ने बिस्वरूप मंडल, शिवसेना ने अभिषेक कुमार सिंह और बहुजन मुक्ति मोर्चा ने जहीर आलम को चुनावी रण में उतारा है. इनके अवाला दो निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं. West Bengal: BJP MP candidate from Asansol, Babul Supriyo's car vandalised in Asansol. A TMC polling agent says, there is no BJP polling agent here. pic.twitter.com/kBNmpXCvPD — ANI April 29, 2019आसनसोल लोकसभा सीट पर दो फिल्मी हस्तियों के बीच मुकाबला है. बीजेपी की तरफ से बाबुल सुप्रियो मैदान में हैं तो वहीं टीएमसी की ओर से मुनमुन सेन चुनाव लड़ रही हैं. बता दें कि मुनमुन सेन प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं जो मौजूदा वक़्त में बांकुरा से सांसद हैं. आसनसोल के मतदान केंद्र 199 पर टीएमसी और सुरक्षा बलों के बीच झड़प की खबर है. #WATCH Clash between TMC workers and security personnel at polling booth number 199 in Asansol. A TMC polling agent said, 'no BJP polling agent was present at the booth.' BJP MP candidate from Asansol, Babul Supriyo's car was also vandalised outside the polling station. pic.twitter.com/goOmFRG96L — ANI April 29, 2019आसनसोल के अलग अलग मतदान केंद्रों पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और सुरक्षा बलों के बीच झड़प की खबरें आ रही हैं. #WATCH Clash between TMC workers and QRF and security personnel outside polling booth number 125-129 in Asansol, after disagreement erupted between BJP & CPI workers after TMC workers insisted on polling despite absence of central forces. #WestBengal pic.twitter.com/wmTE97gY4i2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के बाबुल सुप्रियो ने तृणमूल कांग्रेस के डोला सेन को हराया था. बाबुल सुप्रियो को 4,19,983 वोट मिले थे जबकि तृणमूल कांग्रेस के डोला सेन को 3,49,503 वोट मिले थे. आसनसोल सीट पर 2014 के चुनाव में यहां 77.76 फीसदी वोटिंग हुई थी. जिसमें बीजेपी को 36.76 फीसदी, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को 30.59 फीसदी, सीपीएम को 22.39 फीसदी और कांग्रेस को मात्र 4.25 फीसदी वोट मिले थे. वहीं राज्य की बात करें तो 2014 के चुनाव में बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 34 सीटों पर जीतने में कामयाब रही, जबकि कांग्रेस को 4, सीपीएम और बीजेपी को 2-2 सीटों पर जीत मिली थी. 2014 के चुनाव में पश्चिम बंगाल में दो सीट हासिल करने वाली बीजेपी राज्य में अपना जनाधार और सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है, वहीं तृणमूल कांग्रेस बीजेपी को उसकी दो सीटों से भी बेदखल करने की कोशिश में जुटी है. 2019 के चुनाव में बीजेपी और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है. बीजेपी कार्यकर्ता बाबुल सुप्रियो पर एक बार फिर दांव खेलकर जोश में है, उनकी पूरे देश में पहचान है और केंद्र सरकार में वह मंत्री भी हैं.पंदाबेश्वर, रानीगंज, जमुरिया, आसनसोल दक्षिण, आसनसोल उत्तर, कुल्टी और बाराबनी शामिल हैं. इनमें 5 पर तृणमूल और 2 पर सीपीएम के विधायक हैं. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ममता बनर्जी पर बोले अमित शाह- आपको आतंकियों से इलू-इलू करना है तो करिएLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »
नवजोत सिंह सिद्धू पर चुनाव आयोग का चाबुक, 72 घंटे तक चुनावी प्रचार पर रोकचुनाव आयोग ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर 72 घंटे की रोक लगा दी है। यह रोक 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे से लागू होगी।
Read more »
LIVE:कटक में 10 बजे तक 10.16% वोटिंग, मतदान केंद्रों पर लगीं लंबी लाइनेंओडिशा की दूसरी लोकसभा सीटों की तरह कटक संसदीय क्षेत्र पर भी कांग्रेस, जनता दल और बीजू जनता दल का दबदबा रहा है. 1952 से लेकर 1962 तक इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की. 1967 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के श्रीनिबास मिश्रा चुनाव जीते.
Read more »
मुरादाबाद: पुलिस की मौजूदगी में BJP कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, चुनावकर्मी को पीटाLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »
LIVE: हतकाणंगले सीट पर दोपहर 1 बजे तक 34.14% मतदानLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »
मुंबई: बीच सड़क पर NCP नेता पर तलवार और कुल्हाड़ी से हमलाLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »
अंग्रेजी अख़बारों से: केजरीवाल की तरह ममता फोन पर नहीं मांगेंगी वोट, जानें क्यों?– News18 हिंदीAAP ने अपने प्रचार के लिए ऑटोमेटेड कॉल का तरीका चुना है. लोगों को लगातार अरविंद केजरीवाल के ऑटोमेटेड फोन आ रहे हैं
Read more »
बीजेपी के लिए प्रचार करने उतरे द ग्रेट खली, अपने इस दोस्त के लिए मांगे वोटLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »
LIVE: आसनसोल सीट पर मतदान जारी, बाबुल सुप्रियो की कार पर हमलाLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: आसनसोल में हिंसा, Zee News और बाबुल सुप्रियो की कार पर हमलालोकसभा चुनाव 2019 (lok sabha elections 2019) के चौथे चरण का मतदान आज हो रहा है. इसके तहत 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग हो रही है. आज कई दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद होगी.
Read more »
