LIVE: अनंतनाग सीट पर 3 बजे तक 8.42% मतदान, महबूबा मुफ्ती की प्रतिष्ठा दांव पर

United States News News

LIVE: अनंतनाग सीट पर 3 बजे तक 8.42% मतदान, महबूबा मुफ्ती की प्रतिष्ठा दांव पर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 233 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 97%
  • Publisher: 63%

अनंतनाग लोकसभा सीट पर पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच कांटे का मुकाबला होता रहा है LokSabhaElections2019 Phase4 VotingRound4

जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच तीन चरणों के तहत सोमवार को अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है. लोकसभा चुनाव 2019 में अनंतनाग लोकसभा सीट पर पीडीपी से पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती फ‍िर से सांसद का चुनाव जीतने के ल‍िए मैदान में हैं.

सोमवार को कुलगाम जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों- नूराबाद, देवसर, कुलगाम और होमशालीबग में भी वोट डाले गए. अनंतनाग सीट पर दोपहर 3 बजे तक 8.42 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया. राज्य की अनंतनाग लोकसभा सीट पर पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच कांटे का मुकाबला होता रहा है. जम्मू-कश्मीर की इस सीट से बीजेपी के प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाते हैं. जम्मू-कश्मीर में 2 बजे तक 6.66 फीसदी वोटिंगEstimated voter turnout till 2 pm for the 4th phase of #LokSabhaElections2019 is 38.63%. Voting is underway in 72 constituencies, across 9 states. pic.twitter.com/rvpsO0t5arEstimated voter turnout till 12 pm for the 4th phase of #LokSabhaElections2019 is 23.48%. Voting is underway in 72 constituencies, across 9 states. pic.twitter.com/ggh8gmSKpq — ANI April 29, 2019Jammu & Kashmir: Voting underway at polling booth number 19 in Vanpura, in Kulgam's Qazigund. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/bhFkrrPbka — ANI April 29, 2019कुलगाम के कुरीग्राम इलाके के पोलिंग बूथ पर मतदान जारी.Jammu & Kashmir: Polling underway at a polling booth in Kurigam area of Kulgam. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/lfeVDTgTor — ANI April 29, 2019Jammu & Kashmir: Visuals from polling station number 111- Bumthan in Qazigund, Kulgam. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/H4e8XdwMvvसीट का सियासी समीकरण जम्मू- कश्मीर का अनंतनाग लोकसभा सीट कई मायनों में अहम है. 2014 में इस सीट पर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जीत दर्ज की थी, लेकिन उनके इस्तीफे के दो साल तक इस सीट पर उपचुनाव नहीं हो सका, इसके पीछे घाटी में अशांति का माहौल जिम्मेदार है. चुनाव आयोग के अगर आंकड़ों को देखें तो 1996 में छह महीने के भीतर उपचुनाव कराने के कानून के बाद यह सबसे ज्यादा समय तक रिक्त रहने वाली सीट है. इस सीट से महबूबा के अलावा पीडीपी अध्यक्ष रहे मुफ्ती मोहम्मद सईद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे मोहम्मद शफी कुरैशी भी सांसद बन चुके हैं. यह सीट पीडीपी का गढ़ है. 2014 में हुए विधानसभा चुनावों में अनंतनाग की 16 विधानसभा सीटों में से 11 सीटों पर पीडीपी जीती थी.1967 में वजूद में आई अनंतनाग सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार मोहम्मद शफी कुरैशी जीते थे. वह तीन बार लगातार सांसद रहे. इसके बाद यह सीट जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के हिस्से में चली गई. 1980 में नेशनल कॉन्फ्रेंस के गुलाम रसूल कोचक, 1984 में नेशनल कॉन्फ्रेंस के बेगम अकबर जहां अब्दुल्ला और 1989 में नेशनल कॉन्फ्रेंस के ही पीएल हंडू सांसद बने. 1996 में हुए चुनाव में इस सीट से जनता दल के टिकट पर मोहम्मद मकबूल सांसद चुने गए. इसके बाद 1998 में कांग्रेस के टिकट पर मुफ्ती मोहम्मद सईद जीतने में कामयाब हुए. 1999 में यह सीट फिर नेशनल कॉन्फ्रेंस के पास आ गई और अली मोहम्मद नाइक सांसद बने. 2004 में इस सीट से पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की महबूबा मुफ्ती जीतीं. 2009 में इस सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के मिर्जा महबूब बेग जीते. 2014 के आम चुनाव में इस सीट से पीडीपी के टिकट पर महबूबा मुफ्ती दोबारा सांसद चुनी गई थीं.अनंतनाग लोकसभा सीट में 16 विधानसभा क्षेत्र आते हैं. 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान इनमें से पीडीपी 11 सीटों , नेशनल कॉन्फ्रेंस दो सीटों , कांग्रेस भी दो सीटों और सीपीई एक सीट पर जीतने में कामयाब हुई थी. इस सीट पर मतदाताओं की संख्या करीब 13 लाख है, जिनमें करीब 6.85 लाख पुरुष और 6.15 लाख महिला मतदाता शामिल हैं. पिछले तीन चुनावों से नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन के कारण कांग्रेस इस सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतार रही है. इस सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के बीच कड़ी टक्कर होती है. खास बात है कि पिछले तीन चुनावों के दौरान इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अपना जमानत तक नहीं बचा पाता है.2014 के आम चुनाव में इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती दूसरी बार सांसद चुनी गई थीं. उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के मिर्जा महबूब बेग को करीब 65 हजार वोटों से पटखनी दी थी. महबूबा को करीब 2 लाख वोट मिले थे, जबकि मिर्जा महबूब को 1.35 लाख वोट मिले थे. इस सीट पर तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी तनवीर हुसैन खान 7340 वोट पाकर रहे थे. चौथे स्थान पर बीजेपी के मुश्ताक अहमद मलिक थे. उन्हें 4720 वोट मिले थे. वहीं, 2009 के चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के मिर्जा महबूब बेग ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने पीडीपी के पीर मोहम्मद हुसैन को मामूली अंतर से हराया था. मिर्जा महबूब बेग को 1.48 लाख और पीर मोहम्मद हुसैन को 1.43 लाख वोट मिले थे. इस चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी मोहम्मद सिदीक खान को 3918 वोट मिले थे. अनंतनाग लोकसभा सीट का चुनाव हमेशा से सुरक्षाबलों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है. 2014 के चुनाव में यहां 28 फीसदी मतदान हुआ था. इस दौरान अनंतनाग के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों के संघर्ष में करीब 25 जवान घायल थे. इस चुनाव से पहले त्राल और अवंतीपोरा में कई राजनीतिक हत्याएं भी हुई थी. 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी यहां छिटपुट हिंसाएं हुई थी. इस दौरान 27 फीसदी लोगों ने मतदान किया था. महबूबा मुफ्ती के इस्तीफे के बाद हिंसाओं को देखते हुए इस सीट पर अभी तक उपचुनाव नहीं कराया जा सका है. चुनाव आयोग ने 2017 के अप्रैल में यहां उपचुनाव कराने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में इसे निरस्त कर दिया गया था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LIVE: क्योंझर लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, बूथ पर वोटर्स की कतारLIVE: क्योंझर लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, बूथ पर वोटर्स की कतारओडिशा की क्योंझर लोकसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. पिछली बार की तरह इस बार भी इस सीट से बीजेपी ने अनंत नायक को टिकट दिया है. हालांकि बीजेडी ने अपने सीटिंग एमपी शकुंलता लागुरी का टिकट काट दिया है और इस बार चंद्राणी मुर्मू को टिकट दिया है. कांग्रेस की ओर से मैदान में मोहन कुमार हेम्ब्रम हैं. कांग्रेस ने पिछले चुनाव में माधब सरदार को मैदान में उतारा था.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 Live: गुलबर्गा सीट पर मतदान, मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रतिष्ठा दांव परलोकसभा चुनाव 2019 Live: गुलबर्गा सीट पर मतदान, मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रतिष्ठा दांव परलोकसभा चुनाव 2019 के सात चरणों में से तीसरे चरण पर मंगलवार को वोट डाले जा रहे हैं. इस चरण में शामिल 14 राज्यों में से कर्नाटक की 14 संसदीय सीटों में से गुलबर्गा भी एक है.
Read more »

LIVE: कन्नूर लोकसभा सीट पर मतदान, पोल‍िंग बूथ पर न‍िकला सांपLIVE: कन्नूर लोकसभा सीट पर मतदान, पोल‍िंग बूथ पर न‍िकला सांपकेरल में कन्नूर लोकसभा सीट पर आज मतदान हो रहा है. इस सीट पर 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. कांग्रेस ने के. सुधाकरण को प्रत्याशी बनाया है जबकि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सीके पद्मनाभन चुनाव लड़ रहे हैं. लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF)की तरफ से माकपा ने अपनी मौजूदा सांसद पीके श्रीमती टीचर को फिर से उम्मीदवार बनाया है.
Read more »

BJP की कड़ी परीक्षा! जिन 72 सीटों पर आज हो रहा मतदान, 2014 में उनमें से NDA ने जीती थीं 56 सीटें, 10 बड़ी बातेंBJP की कड़ी परीक्षा! जिन 72 सीटों पर आज हो रहा मतदान, 2014 में उनमें से NDA ने जीती थीं 56 सीटें, 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के चौथे चरण में नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान जारी है. भाजपा (BJP) और उसकी सहयोगी पार्टियों के लिए चुनावों का यह चरण काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनाव में इन 72 में से 56 सीटों पर उन्हें जीत मिली थी. बाकी बची 16 सीटों में से दो पर कांग्रेस (Congress) को जीत मिली थी जबकि शेष सीटें तृणमूल कांग्रेस (छह) और बीजद (छह) जैसी विपक्षी पार्टियों के खाते में गई थी. सोमवार को महाराष्ट्र (Maharashtra Election) की 17, राजस्थान (Rajasthan Election) और उत्तर प्रदेश (UP Election) की 13-13, पश्चिम बंगाल (West Bengal Election) की आठ, मध्य प्रदेश एवं ओड़िशा की छह-छह, बिहार (Bihar Election) की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर मतदान किया जा रहा है. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी वोट डाले जा रहे हैं. अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है. राजस्थान और मध्य प्रदेश की कुल 54 सीटों पर मतदान की शुरुआत चौथे चरण से हुई है. साल 2014 में इन दोनों राज्यों की कुल 54 सीटों में से 52 पर भाजपा को जीत मिली थी. पिछले साल इन दोनों राज्यों की सत्ता में वापसी कर कांग्रेस ने अपनी स्थिति 2014 के मुकाबले काफी मजबूत कर ली है.
Read more »

छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव 2019: कमलनाथ की पारंपरिक सीट पर अब कौन होगा काबिज?छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव 2019: कमलनाथ की पारंपरिक सीट पर अब कौन होगा काबिज?छिंदवाड़ा संसदीय सीट मध्य प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीटों में से एक है.  2019 के लोकसभा चुनावों के लिए मध्यप्रदेश में चौथे चरण के मतदान में 6 सीटों को शामिल किया गया है. इन 6 सीटों में छिंदवाड़ा भी शामिल है.
Read more »

LIVE: जोधपुर लोकसभा सीट पर मतदान, अशोक गहलोत का दिखेगा दम?LIVE: जोधपुर लोकसभा सीट पर मतदान, अशोक गहलोत का दिखेगा दम?जोधपुर लोकसभा सीट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव को चुनाव मैदान में हैं. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गजेन्द्र सिंह शेखावत जोधपुर सीट से पार्टी उम्मीदवार हैं. जोधपुर समेत राजस्थान की 13 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान हो रहा है. वैसे तो यहां की सभी सीटों का महत्व है, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह जिला जोधपुर खास मायने रखता है.
Read more »

LIVE: मुंबई उत्तर-मध्य लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, पूनम महाजन की प्रतिष्ठा दांव परLIVE: मुंबई उत्तर-मध्य लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, पूनम महाजन की प्रतिष्ठा दांव परमुंबई उत्तर-मध्य लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को वोट डाले जा रहे हैं. यहां के मतदाता चौथे चरण की वोटिंग के तहत अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं.
Read more »

LIVE: कड़ी सुरक्षा के बीच अनंतनाग लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरूLIVE: कड़ी सुरक्षा के बीच अनंतनाग लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू
Read more »

LIVE: आसनसोल सीट पर मतदान जारी, बाबुल सुप्रियो की कार पर हमलाLIVE: आसनसोल सीट पर मतदान जारी, बाबुल सुप्रियो की कार पर हमलाLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »

LIVE: फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, कांग्रेस उम्मीदवार सलमान खुर्शीद ने डाला वोटLIVE: फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, कांग्रेस उम्मीदवार सलमान खुर्शीद ने डाला वोटफर्रुखाबाद संसदीय सीट पर बार 9 उम्मीदवार मैदान में हैं. पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद चुनावी मैदान में हैं और उन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुकेश राजपूत और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के मनोज अग्रवाल से कड़ी चुनौती मिल सकती है. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने उदय पाल सिंह को मैदान में उतारा है. 3 उम्मीदवार अन्य पार्टियों और 2 निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं. मुकेश राजपूत पिछली बार चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे.
Read more »

LIVE: कानपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, यूपी में 9 बजे तक 9.59 फीसदी मतदानLIVE: कानपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, यूपी में 9 बजे तक 9.59 फीसदी मतदानKanpur Constituency लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के चरण के ल‍िए आज 29 अप्रैल सोमवार को मतदान हो रहा है.  इस बार उत्तर प्रदेश की कानपुर लोकसभा सीट से 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी ने सीन‍ियर लीडर और वर्तमान सांसद मुरली मनोहर जोशी का ट‍िकट काटकर सत्यदेव पचौरी को द‍िया है. वहीं, समाजवादी पार्टी से राम कुमार चुनावी मैदान में हैं. कांग्रेस ने श्रीप्रकाश जायसवाल को उतारा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:00:27