LIVE: कड़ी सुरक्षा के बीच अनंतनाग लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू

United States News News

LIVE: कड़ी सुरक्षा के बीच अनंतनाग लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 195 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 81%
  • Publisher: 63%

इस लोकसभा सीट पर महबूबा मुफ्ती फिर से सांसद का चुनाव जीतने के लिए मैदान में हैं Phase4 VotingRound4

जम्मू- कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू हो गई है. इस एक लोकसभा सीट पर तीन चरणों में वोटिंग हो रही है और आज अंतिम चरण है. यहां पहले और दूसरे चरण की वोटिंग हो गई है. लोकसभा चुनाव 2019 में अनंतनाग लोकसभा सीट पर पीडीपी से पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती फ‍िर से सांसद का चुनाव जीतने के ल‍िए मैदान में हैं.

कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू है. पहले और दूसरे चरण में इस सीट पर कम वोटिंग हुई है. राज्य की अनंतनाग लोकसभा सीट पर पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच कांटे का मुकाबला होता रहा है. जम्मू-कश्मीर की इस सीट से बीजेपी के प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाते हैं. लोकसभा चुनाव 2019 में अनंतनाग लोकसभा सीट पर पीडीपी से पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती फ‍िर से एमपी का चुनाव जीतने के ल‍िए मैदान में हैं. इनका मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस के हसनैन मसूदी से है. कांग्रेस ने गुलाम अहमद मीर तो वहीं बीजेपी ने सोफी यूसुफ को खड़ा क‍िया है. जम्मू- कश्मीर का अनंतनाग लोकसभा सीट कई मायनों में अहम है. 2014 में इस सीट पर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जीत दर्ज की थी, लेकिन उनके इस्तीफे के दो साल तक इस सीट पर उपचुनाव नहीं हो सका, इसके पीछे घाटी में अशांति का माहौल जिम्मेदार है. चुनाव आयोग के अगर आंकड़ों को देखें तो 1996 में छह महीने के भीतर उपचुनाव कराने के कानून के बाद यह सबसे ज्यादा समय तक रिक्त रहने वाली सीट है. इस सीट से महबूबा के अलावा पीडीपी अध्यक्ष रहे मुफ्ती मोहम्मद सईद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे मोहम्मद शफी कुरैशी भी सांसद बन चुके हैं. यह सीट पीडीपी का गढ़ है. 2014 में हुए विधानसभा चुनावों में अनंतनाग की 16 विधानसभा सीटों में से 11 सीटों पर पीडीपी जीती थी.1967 में वजूद में आई अनंतनाग सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार मोहम्मद शफी कुरैशी जीते थे. वह तीन बार लगातार सांसद रहे. इसके बाद यह सीट जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के हिस्से में चली गई. 1980 में नेशनल कॉन्फ्रेंस के गुलाम रसूल कोचक, 1984 में नेशनल कॉन्फ्रेंस के बेगम अकबर जहां अब्दुल्ला और 1989 में नेशनल कॉन्फ्रेंस के ही पीएल हंडू सांसद बने. 1996 में हुए चुनाव में इस सीट से जनता दल के टिकट पर मोहम्मद मकबूल सांसद चुने गए. इसके बाद 1998 में कांग्रेस के टिकट पर मुफ्ती मोहम्मद सईद जीतने में कामयाब हुए. 1999 में यह सीट फिर नेशनल कॉन्फ्रेंस के पास आ गई और अली मोहम्मद नाइक सांसद बने. 2004 में इस सीट से पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की महबूबा मुफ्ती जीतीं. 2009 में इस सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के मिर्जा महबूब बेग जीते. 2014 के आम चुनाव में इस सीट से पीडीपी के टिकट पर महबूबा मुफ्ती दोबारा सांसद चुनी गई थीं.अनंतनाग लोकसभा सीट में 16 विधानसभा क्षेत्र आते हैं. 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान इनमें से पीडीपी 11 सीटों , नेशनल कॉन्फ्रेंस दो सीटों , कांग्रेस भी दो सीटों और सीपीई एक सीट पर जीतने में कामयाब हुई थी. इस सीट पर मतदाताओं की संख्या करीब 13 लाख है, जिनमें करीब 6.85 लाख पुरुष और 6.15 लाख महिला मतदाता शामिल हैं. पिछले तीन चुनावों से नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन के कारण कांग्रेस इस सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतार रही है. इस सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के बीच कड़ी टक्कर होती है. खास बात है कि पिछले तीन चुनावों के दौरान इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अपना जमानत तक नहीं बचा पाता है.2014 के आम चुनाव में इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती दूसरी बार सांसद चुनी गई थीं. उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के मिर्जा महबूब बेग को करीब 65 हजार वोटों से पटखनी दी थी. महबूबा को करीब 2 लाख वोट मिले थे, जबकि मिर्जा महबूब को 1.35 लाख वोट मिले थे. इस सीट पर तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी तनवीर हुसैन खान 7340 वोट पाकर रहे थे. चौथे स्थान पर बीजेपी के मुश्ताक अहमद मलिक थे. उन्हें 4720 वोट मिले थे. वहीं, 2009 के चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के मिर्जा महबूब बेग ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने पीडीपी के पीर मोहम्मद हुसैन को मामूली अंतर से हराया था. मिर्जा महबूब बेग को 1.48 लाख और पीर मोहम्मद हुसैन को 1.43 लाख वोट मिले थे. इस चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी मोहम्मद सिदीक खान को 3918 वोट मिले थे. अनंतनाग लोकसभा सीट का चुनाव हमेशा से सुरक्षाबलों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है. 2014 के चुनाव में यहां 28 फीसदी मतदान हुआ था. इस दौरान अनंतनाग के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों के संघर्ष में करीब 25 जवान घायल थे. इस चुनाव से पहले त्राल और अवंतीपोरा में कई राजनीतिक हत्याएं भी हुई थी. 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी यहां छिटपुट हिंसाएं हुई थी. इस दौरान 27 फीसदी लोगों ने मतदान किया था. महबूबा मुफ्ती के इस्तीफे के बाद हिंसाओं को देखते हुए इस सीट पर अभी तक उपचुनाव नहीं कराया जा सका है. चुनाव आयोग ने 2017 के अप्रैल में यहां उपचुनाव कराने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में इसे निरस्त कर दिया गया था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LIVE: क्योंझर लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, बूथ पर वोटर्स की कतारLIVE: क्योंझर लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, बूथ पर वोटर्स की कतारओडिशा की क्योंझर लोकसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. पिछली बार की तरह इस बार भी इस सीट से बीजेपी ने अनंत नायक को टिकट दिया है. हालांकि बीजेडी ने अपने सीटिंग एमपी शकुंलता लागुरी का टिकट काट दिया है और इस बार चंद्राणी मुर्मू को टिकट दिया है. कांग्रेस की ओर से मैदान में मोहन कुमार हेम्ब्रम हैं. कांग्रेस ने पिछले चुनाव में माधब सरदार को मैदान में उतारा था.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 Live: गुलबर्गा सीट पर मतदान, मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रतिष्ठा दांव परलोकसभा चुनाव 2019 Live: गुलबर्गा सीट पर मतदान, मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रतिष्ठा दांव परलोकसभा चुनाव 2019 के सात चरणों में से तीसरे चरण पर मंगलवार को वोट डाले जा रहे हैं. इस चरण में शामिल 14 राज्यों में से कर्नाटक की 14 संसदीय सीटों में से गुलबर्गा भी एक है.
Read more »

पीलीभीत लोकसभा सीट: बीजेपी के वरुण गांधी का सपा के हेमराज वर्मा से मुकाबला– News18 हिंदीपीलीभीत लोकसभा सीट: बीजेपी के वरुण गांधी का सपा के हेमराज वर्मा से मुकाबला– News18 हिंदीपीलीभीत लोकसभा सीट पर देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है. इस सीट पर पिछले तीन दशक से संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी और बेटे वरुण गांधी का ही कब्ज़ा रहा है. एक बार फिर इस सीट पर वरुण गांधी मैदान में हैं. पिछली बार उनकी मां मेनका गांधी यहां से जीतीं थीं. इस बार वरुण का मुकाबला सपा-बसपा के संयुक्त प्रत्याशी हेमराज वर्मा से हैं. Pilibhit Loksabha seat: direct fight between BJP Varun Gandhi and SP Hemraj verma UPAt
Read more »

LIVE गुवाहाटी लोकसभा सीटः सुबह 9 बजे तक 11.71 फीसदी मतदानLIVE गुवाहाटी लोकसभा सीटः सुबह 9 बजे तक 11.71 फीसदी मतदानLok sabha election 2019 असम की गुवाहाटी लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू हो गई है. असम की गुवाहाटी लोकसभा सीट पर इस बार रोमांचक मुकाबला हो रहा है. लोकसभा चुनाव 2019 में गुवाहाटी लोकसभा सीट पर बीजेपी ने मौजूदा सांसद बिजॉय चक्रबर्ती का ट‍िकट काटकर क्वीन झा को ट‍िकट द‍िया है. क्वीन झा का मुकाबला कांग्रेस की 'ब्यूटी क्वीन' कही जा रही बोबीता शर्मा से हो रहा है. तृणमूल कांग्रेस से मनोज शर्मा मैदान में हैं.
Read more »

LIVE: कन्नूर लोकसभा सीट पर मतदान, पोल‍िंग बूथ पर न‍िकला सांपLIVE: कन्नूर लोकसभा सीट पर मतदान, पोल‍िंग बूथ पर न‍िकला सांपकेरल में कन्नूर लोकसभा सीट पर आज मतदान हो रहा है. इस सीट पर 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. कांग्रेस ने के. सुधाकरण को प्रत्याशी बनाया है जबकि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सीके पद्मनाभन चुनाव लड़ रहे हैं. लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF)की तरफ से माकपा ने अपनी मौजूदा सांसद पीके श्रीमती टीचर को फिर से उम्मीदवार बनाया है.
Read more »

ओडिशा की जगतसिंहपुर सीट पर BJD ने नये कैंडिडेट पर लगाया दांवओडिशा की जगतसिंहपुर सीट पर BJD ने नये कैंडिडेट पर लगाया दांवओडिशा की जगतसिंहपुर लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को मतदान है. इस सीट पर 9 कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं. बीजेडी ने इस सीट से अपना कैंडिडेट बदल दिया है. पार्टी ने डॉ कुलमणि समल की बजाय राजश्री मल्लिक को टिकट दिया है. काग्रेस ने यहां से प्रतिमा मल्लिक को मैदान में उतारा है.
Read more »

वोटर गंगा किनारे वाला: 5 साल में कितना बदला हाजीपुर? Voter Ganga Kinare Wala: How much Hajipur changed in 5 years - Lok Sabha Election 2019 AajTakवोटर गंगा किनारे वाला: 5 साल में कितना बदला हाजीपुर? Voter Ganga Kinare Wala: How much Hajipur changed in 5 years - Lok Sabha Election 2019 AajTakवोटर गंगा किनारे वाला की टीम पहुंच चुकी है राम विलास पासवान के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में. बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के प्रमुख रामविलास पासवान है. लोक जनशक्ति पार्टी ने इस बार हाजीपुर की सीट से पासवान के छोटे भाई पशुपति कुमार पारस को अपना प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है. इस सीट पर राम विलास पासवान 8 बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं. साल 2014 के चुनाव में यहां नंबर दो पर कांग्रेस और नंबर तीन पर JDU रही थी. हाजीपुर में हमने वोटरों से जाना कि 5 सालों में इस लोकसभा क्षेत्र में कितना काम हुआ, सांसद राम विलास पासवान लोगों की उम्मीदों पर कितना खरे उतरे हैं? आज के इस एपिसोड में हम जानेंगे हाजीपुर के लोगों का सियासी मूड. देखिए वोटर गंगा किनारे वाला श्वेता सिंह के साथ.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

LIVE: मुंबई उत्तर-मध्य लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, पूनम महाजन की प्रतिष्ठा दांव परLIVE: मुंबई उत्तर-मध्य लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, पूनम महाजन की प्रतिष्ठा दांव परमुंबई उत्तर-मध्य लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को वोट डाले जा रहे हैं. यहां के मतदाता चौथे चरण की वोटिंग के तहत अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:32:21