LIVE: जोधपुर लोकसभा सीट पर मतदान, अशोक गहलोत का दिखेगा दम?

United States News News

LIVE: जोधपुर लोकसभा सीट पर मतदान, अशोक गहलोत का दिखेगा दम?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 175 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 63%

जोधपुर संसदीय सीट पर आजादी के बाद हुए 16 आम चुनावों और 1 उपचुनाव में 8 बार कांग्रेस का कब्जा रहा, जबकि 4 बार बीजेपी ने जीत दर्ज की. Phase4 LokSabhaElections2019

विधानसभा चुनाव में जीत से उत्साहित कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं, वहीं बीजेपी भी इस हार की भरपाई लोकसभा चुनाव से करना चाहेगी. वैसे तो राजस्थान में दोनों बड़े सियासी दल टारगेट-25 के मिशन पर काम कर रहे हैं, राजस्थान की हॉट सीट कही जाने वाली जोधपुर कई दशकों से राज्य की सियासत का केंद्र बना हुआ है.

ऐसा इसलिए नहीं कि यहां से केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सांसद है, बल्कि इसलिए है क्योंकि कभी इस सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जीता करते थे. गहलोत का विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा भी जोधपुर में ही आता है. जोधपुर संसदीय सीट पर आजादी के बाद हुए 16 आम चुनावों और 1 उपचुनाव में 8 बार कांग्रेस का कब्जा रहा, जबकि 4 बार बीजेपी ने जीत दर्ज की. वहीं 4 बार निर्दलीय उम्मीदवार, 1 बार भारतीय लोकदल ने जीत का परचम लहराया. इस सीट पर सबसे ज्यादा 8 बार जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस 1957, 1967, 1980, 1984, 1991, 1996, 1998, 2009 में जीती. जबकि 1989, 1999, 2004 और 2014 में यह सीट बीजेपी के खाते में गई. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस सीट का पांच बार प्रतिनिधित्व किया. माली समुदाय से आने वाले गहलोत ने राजपूतों के वर्चस्व वाली सीट पर सभी सियासी समीकरणों को धाराशाई कर दिया. जोधपुर लोकसभा क्षेत्र जोधपुर और जैसलमेर के कुछ हिस्सों को मिलाकर बनाया गया है. साल 2008 के परिसीमन के बाद यहां का जाट बहुल क्षेत्र पाली में चले जाने से यह सीट राजपूत बहुल हो गई है. इसके अलावा इस सीट पर विश्नोई समाज का भी खासा प्रभाव है. जबकि कुछ इलाकों में मुस्लिम वोट निर्णायक है. साल 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की जनसंख्या 29,60,625 है, जिसका 54.46 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण और 42.54 प्रतिशत हिस्सा शहरी है. वहीं कुल आबादी का 14.91 फीसदी अनुसूचित जाति और 3.46 फीसदी अनुसूचित जनजाति हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक इस सीट पर मतदाताओं की संख्या 17,27,363 है, जिसमें 9,10,466 पुरुष और 8,16,897 महिला मतदाता हैं. साल 2013 के विधानसभा चुनाव और गत लोकसभा चुनाव में अपना यह गढ़ बीजेपी के हाथों गंवा बैठी कांग्रेस ने दिसंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में जबरदस्त वापसी की है. पहले जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 10 सीटें आती थीं. लेकिन 2008 के परिसीमन में यहां की 2 जाट बहुल सीटों को पाली में शामिल कर दिया गया. हाल में हुए विधानसभा चुनाव में जोधपुर लोकसभा क्षेत्र की 8 सीटें-पोकरण, फलोदी, लोहावट, शेरगढ़, सरदारपुरा, जोधपुर शहर और सूरसागर विधानसभा में 6 सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की. जबकि बीजेपी को महज 2 सीट फलोदी और सूरसागर से संतोष करना पड़ा. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जोधपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी का पलड़ा भारी था. विधानसभा चुनाव में मिली अप्रत्याशित जीत को दोहराते हुए बीजेपी कांग्रेस का गढ़ रहे इस सीट पर जीत का परचम लहराया. इस चुनाव में 62.4 फीसदी मतदान हुए थे, जिसमें बीजेपी को 66.2 फीसदी और कांग्रेस को 28.1 फीसदी वोट मिले थें. बीजेपी से गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस से राजघराने की चंद्रेश कुमारी कटोच को 4,10,051 मतों के भारी अंतर से पराजित किया. जहां शेखावत को 7,13,515 वोट मिले तो वहीं चंद्रेश कुमारी कटोच को 3,03,464 वोट मिले. जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत का जन्म 3 अक्टूबर 1967 में हुआ था. शेखावत ने जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी से एमए और एमफिल की डिग्री हासिल की और 1992 में छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए. शेखावत फिलहाल केंद्र में कृषि राज्यमंत्री हैं और बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव हैं. शेखावत छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और स्वदेशी जागरण मंच से जुड़े रहे हैं. गजेंद्र सिंह शेखावत जमीन से जुड़े नेता माने जाते हैं. उन्होंने अपने सांसद विकास निधि के का 49.32 फीसदी अपने क्षेत्र के विकास पर खर्च किया गया. किसान परिवार से संबंध रखने वाले गजेंद्र सिंह शेखावत को राजस्थान की राजनीति में पूर्व मुख्य वसुंधरा राजे के विकल्प के तौर पर देखा जाता है. आनंदपाल एनकाउंटर के बाद जब प्रदेश में राजपूत संगठनों द्वारा आंदोलन किया गया तब उनसे मध्यस्तता करने के वाले प्रतिनिधिमंडल में शेखावत एक अहम कड़ी थें. पद्मावति और आनंदपाल विवाद के बाद राजपूतों की नाराजगी कम करने के लिए संभवत: मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Rahul Gandhi Nomination In Amethi: राहुल गांधी नॉमिनेशन: लोकसभा चुनाव 2019 अमेठी सीट पर राहुल गांधी का नामांकन वैध पाया गयाRahul Gandhi Nomination In Amethi: राहुल गांधी नॉमिनेशन: लोकसभा चुनाव 2019 अमेठी सीट पर राहुल गांधी का नामांकन वैध पाया गयालोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कुछ विपक्षी प्रत्याशियों ने राहुल पर नामांकन में गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए आपत्ति जाहिर की थी। जांच के बाद आपत्तियों को खारिज कर दिया गया है। बता दें कि अमेठी सीट से राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को उतारा है।
Read more »

LIVE: वडोदरा लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, रंजन भट्‌ट का प्रशांत पटेल से मुकाबलाLIVE: वडोदरा लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, रंजन भट्‌ट का प्रशांत पटेल से मुकाबलावैसे 2014 के लोकसभा चुनाव में वडोदरा देश का बड़ा सबसे बड़ा राजनीतिक केंद्र बनकर उभरा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मदी ने गुजरात की वडोदरा और उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़े. दोनों ही सीट से उन्होंने एकतरफा जीत हासिल की. हालांकि, बाद में पीएम मोदी ने अपने गृह राज्य की वडोदरा सीट छोड़कर वाराणसी को चुना और बाद में हुए उपचुनाव में बीजेपी की रंजन भट्ट ने बाजी मारी.
Read more »

LIVE: क्योंझर लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, बूथ पर वोटर्स की कतारLIVE: क्योंझर लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, बूथ पर वोटर्स की कतारओडिशा की क्योंझर लोकसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. पिछली बार की तरह इस बार भी इस सीट से बीजेपी ने अनंत नायक को टिकट दिया है. हालांकि बीजेडी ने अपने सीटिंग एमपी शकुंलता लागुरी का टिकट काट दिया है और इस बार चंद्राणी मुर्मू को टिकट दिया है. कांग्रेस की ओर से मैदान में मोहन कुमार हेम्ब्रम हैं. कांग्रेस ने पिछले चुनाव में माधब सरदार को मैदान में उतारा था.
Read more »

LIVE: मावेलिकारा सीट पर मतदान शुरू, कांग्रेस का गढ़ है यह क्षेत्रLIVE: मावेलिकारा सीट पर मतदान शुरू, कांग्रेस का गढ़ है यह क्षेत्रइस बार कांग्रेस ने कोडिक्कुनिल सुरेश को टिकट दिया है. सीपीआई ने चिट्टायम गोपाकुमार, बहुजन समाज पार्टी ने थोल्लूर राजगोपालन, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) ने के बिमलजी और भारत धर्म जन सेना ने थझावा सहदेवन को चुनाव मैदान में उतारा है.
Read more »

LIVE: एर्नाकुलम सीट पर मतदान शुरू, पोलिंग बूथ पर लगी लंबी कतारLIVE: एर्नाकुलम सीट पर मतदान शुरू, पोलिंग बूथ पर लगी लंबी कतारएर्नाकुलम शिक्षा का हब है, इसलिए देश का यह पहला जिला था जिसे प्रथम साक्षर जिले के रूप में पहचान मिली थी. कांग्रेस के प्रसिद्ध नेता केवी थॉमस यहीं से आते हैं और उनका यह राजनीतिक गढ़ रहा है.
Read more »

Live: बेलगाम सीट पर मतदान, 4 दर्जन निर्दलीय प्रत्याशी मैदान मेंLive: बेलगाम सीट पर मतदान, 4 दर्जन निर्दलीय प्रत्याशी मैदान मेंबेलगाम सीट से नामांकन के बाद जिन नामों को चुनाव आयोग से हरी झंडी मिल गई है. उनमें अनगड़ी सुरेश (भाजपा), डॉक्टर साधुनवार (कांग्रेस), बदरूद्दीन कमोद (बहुजन समाज पार्टी), मंजूनाथ एच राजप्पानवार (उत्तमा प्रजाकिय पार्टी), दिलशाद सिकंदर (रिपब्ल‍िकन पार्टी ऑफ इंडिया) शामिल हैं. साथ ही यहां से करीब चार दर्जन निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जो प्रमुख दलों का सियासी गणित ब‍िगाड़ सकते हैं.
Read more »

चालाकुडी सीट पर 71% वोटिंग, 23 मई को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसलाचालाकुडी सीट पर 71% वोटिंग, 23 मई को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसलाकेरल की चालाकुडी लोकसभा सीट पर 23 अप्रैल को तीसरे चरण में मतदान हुए. चालाकुडी लोकसभा सीट से इन्नोसेंट एक बार फिर से चुनाव मैदान में उतरे हैं, लेकिन इस बार वो निर्दलीय नहीं बल्कि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं, कांग्रेस ने बेनी बेहनान को उम्मीदवार बनाया है, जबकि पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने मुजीब रहमान, मार्क्सिस्ट कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (यूनाइटेड) ने जोस थॉमस, बीजेपी ने एएन राधाकृष्णन, बहुजन समाज पार्टी ने जॉनसन एन, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ने मोइदीन कुंजू और सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) ने एडवोकेट सूजा एंथनी उम्मीदवार हैं. इनके अलावा पांच निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं.
Read more »

जाजपुर लोकसभा सीट: बीजेडी-कांग्रेस ने बदला उम्मीदवार, BJP का पुराने कैंडिडेट पर दांवजाजपुर लोकसभा सीट: बीजेडी-कांग्रेस ने बदला उम्मीदवार, BJP का पुराने कैंडिडेट पर दांवजाजपुर लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. बीजू जनता दल का गढ़ रहे इस सीट पर नवीन पटनायक ने पूर्व अधिकारी शर्मिष्ठा सेठी को टिकट दिया है. बीजेपी ने इस सीट से 2014 के उम्मीदवार पर फिर से दांव लगाया है और अमियकांता मल्लिक को टिकट दिया है. कांग्रेस ने यहां से मानस जेना को मैदान में उतारा है.
Read more »

ओडिशा की जगतसिंहपुर सीट पर BJD ने नये कैंडिडेट पर लगाया दांवओडिशा की जगतसिंहपुर सीट पर BJD ने नये कैंडिडेट पर लगाया दांवओडिशा की जगतसिंहपुर लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को मतदान है. इस सीट पर 9 कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं. बीजेडी ने इस सीट से अपना कैंडिडेट बदल दिया है. पार्टी ने डॉ कुलमणि समल की बजाय राजश्री मल्लिक को टिकट दिया है. काग्रेस ने यहां से प्रतिमा मल्लिक को मैदान में उतारा है.
Read more »

क्या चांदनी चौक सीट पर भी काम करेगा BSP का 'DM' समीकरणक्या चांदनी चौक सीट पर भी काम करेगा BSP का 'DM' समीकरणदिल्ली में 12 मई को लोकसभा की सभी 7 सीटों पर मतदान होना है. कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है लेकिन किसी ने भी मुस्लिम कैंडिडेट को टिकट नहीं दिया है.
Read more »

लोकसभा चुनाव: 6 सीट पर 116 उम्मीदवार, 29 अप्रैल को तय होगा मुंबई का किंग कौन?लोकसभा चुनाव: 6 सीट पर 116 उम्मीदवार, 29 अप्रैल को तय होगा मुंबई का किंग कौन?लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में महाराष्ट्र की 14 संसदीय सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. इन 14 सीटों में से 6 सीटें मुंबई की हैं, जिन पर कुल 116 उम्मीदवार हैं. मौजूदा समय में ये सभी छह सीटें एनडीए के पास हैं, जिनमें से 3 पर बीजेपी और 3 पर शिवसेना का कब्जा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:11:08