इस सीट पर 8 उम्मीदवार चुनावी रण में ताल ठोंक रहे हैं
जाजपुर लोकसभा सीट पर चौथे चरण यानी कि 29 अप्रैल को वोटिंग है. इस सीट पर 8 उम्मीदवार चुनावी रण में ताल ठोंक रहे हैं. ये सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. बीजू जनता दल का गढ़ रहे इस सीट पर नवीन पटनायक ने पूर्व अधिकारी शर्मिष्ठा सेठी को टिकट दिया है.
बीजेपी ने इस सीट से 2014 के उम्मीदवार पर फिर से दांव लगाया है और अमियकांता मल्लिक को टिकट दिया है. कांग्रेस ने यहां से मानस जेना को मैदान में उतारा है. इस सीट से बहुजन मुक्ति पार्टी, फ्रीथॉट पार्टी ऑफ इंडिया, जय प्रकाश जनता दल के उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में है. 16वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव के दौरान इस सीट पर बीजेडी कैंडिडेट रीता तराई को बंपर वोट मिले. रीता तराई को 5 लाख 41 हजार 349 वोट मिले. जबकि कांग्रेस के अशोक दास को 2 लाख 21 हजार 78 वोट हासिल हुए. इस सीट पर बीजेपी तीसरे नंबर पर रही. पार्टी कैंडिडेट अमियकांता मल्लिक को 1 लाख 50 हाजर 789 वोट हासिल हुए. जाजपुर लोकसभा सीट पर साल 2014 में 75.20 प्रतिशत मतदान हुआ था.जाजपुर लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. इस सीट से अबतक बीजेडी, कांग्रेस और जनता दल के कैंडिडेट चुने गए हैं. 1962 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के राम चंद्र मल्लिक ने जीत हासिल की. 1967 में यहां से पीएसपी के बी बेहेरा चुनाव जीते. 1971 में कांग्रेस के खाते में यह सीट आई. 1977 में राम चंद्र मल्लिक बीएलडी के टिकट पर चुनाव जीते. आनंदी चरण दास 1980, 84, 89, 91 के लोकसभा चुनाव में लगातार चार बार विजयी हुए. 1996 में जनता दल के आंचल दास को जीत मिली. 1998 में कांग्रेस उम्मीदवार राम चंद्र मल्लिक ने चुनाव जीता. 1999 में इस सीट पर बीजेडी ने एंट्री की और पार्टी कैंडिडेट जगन्नाथ मलिक ने चुनाव जीता. इसके बाद लगातार तीन बार 2004, 09, और 14 में इस सीट से बीजू जनता दल से कैंडिडेट को जीत मिलती रही है. 2014 में पार्टी कैंडिडेट रीता तराई ने सवा तीन लाख वोटों से जीत हासिल की.ओडिशा का जाजपुर क्षेत्र ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व का स्थान है. यह वही जगह है जहां धार्मिक ग्रंथों में चर्चित वैतरणी नदी बहती है. मान्यता है कि भागीरथी गंगा जब पितृलोक में बहती है, तब वह वैतरणी कहलाती है. कहा जाता है कि भगवान ब्रह्मा ने वैतरणी नदी के तट पर स्थित एक सरोवर में महायज्ञ किया था, जिस वजह से इस क्षेत्र का नाम 'याजपुर' पड़ा. यही स्थान आजकल 'जाजपुर' के नाम से जाना जाता है. जाजपुर जिले में कई पौराणिक मंदिर हैं जो स्थापत्थ कला का बेशकीमती नमूना हैं. इनमें जगन्नाथ मंदिर और बूढ़ा गणेश मंदिर है. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: बेंगलुरु उत्तर में मतदान, दांव पर मोदी के मंत्री की किस्मतबेंगलुरु उत्तर लोकसभा सीट कर्नाटक राज्य की अहम सीट है. यह सीट राज्य की सबसे बड़ी और देश की तीसरी सबसे बड़ी लोकसभा सीट है. इस सीट पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा यहां से सांसद हैं.
Read more »
LIVE: बारगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान जारी, BJP-BJD के बीच सीधी टक्करबारगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी और बीजेडी के बीच कांटे की टक्कर है. बारगढ़ लोकसभा सीट के लिए कुल 6 कैंडिटडेट मैदान में हैं. पिछली बार इस सीट पर बीजेपी के सुभाष चौहान मात्र 11 हजार वोटों से चुनाव हार गए थे, लिहाजा बीजेपी इस बार इस सीट पर जी जान लगा रही है. हालांकि बीजेपी ने इस बार अपना उम्मीदवार बदल दिया है. बीजेडी ने इस बार इस सीट से राज्यसभा सांसद प्रसन्न आचार्य को टिकट दिया है. प्रसन्न आचार्य का मुकाबला कांग्रेस के प्रदीप देबाता और बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव सुरेश पुजारी से है.
Read more »
उदयपुर सीट: SC सुरक्षित सीट, इस बार कई मीणा मैदान में
Read more »
सरगुजा लोकसभा सीट पर 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, क्या BJP बचा पाएगी सीट?छत्तीसगढ़ की सरगुजा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने रेणुका सिंह सरुता, कांग्रेस ने खेल साई सिंह, बहुजन समाज पार्टी ने माया भगत, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने आशा देवी पोया, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया ने गुमन सिंह पोया, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी ने चंद्रदीप सिंह कोरचो, बहुजन मुक्त पार्टी ने पवन कुमार नाग, शिवसेना ने मोहन सिंह टेकाम और शोषित समाज दल ने रामनाथ चेरवा को चुनाव मैदान में उतारा है.
Read more »
बीजेपी ने हेमंत करकरे पर बयान से पल्ला झाड़ा, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने वापस लिए अपने शब्दभोपाल लोकसभा सीट पर बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का शहीद हेमंत करकरे को लेकर दिया गया बयान उनकी पार्टी के लिए मुसीबत बनता जा रहा है. यही कारण है कि बीजेपी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान से दूरी बनाकर उसे उनकी निजी राय कहा है. बीजेपी ने कहा है कि वह हेमंत करकरे को शहीद मानती है. दूसरी तरफ साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भी अपना बयान वापस ले लिया है और इसके लिए माफी मांगते हुए कहा है कि यह उनका व्यक्तिगत दर्द है.
Read more »
कोरबा लोकसभा सीट पर 13 उम्मीदवार, 23 अप्रैल को होगी वोटिंगछत्तीसगढ़ की कोरबा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने ज्योति नंद दुबे, कांग्रेस पार्टी ने ज्योत्सना चंद्रदास महंत, बहुजन समाज पार्टी ने परमित सिंह, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया ने ने चंद्र भूषण कंवर और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने तुलेश्वर हीरा सिंह मरकम को चुनाव मैदान में उतारा है. इस सीट पर कुल 13 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. इस सीट पर 23 अप्रैल को वोटिंग होगी और 23 मई की मतगणना के बाद नतीजे सामने आएंगे.
Read more »
प्रज्ञा ठाकुर के बचाव में आए शिवराज सिंह चौहान, NDTV से बोले- वह देशभक्त और हिन्दुस्तान की मासूम बेटी हैंभोपाल लोकसभा सीट (Bhopal Lok Sabha Seat) से कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को टिकट दिया है. इस सीट से साल 1989 से भाजपा जीतती आ रही है. भोपाल सीट भाजपा के लिए सुरक्षित सीट मानी जाती है, ऐेसे में भाजपा ने प्रज्ञा ठाकुर को वहां से क्या उतारा है? इस सवाल पर उन्होंने कहा, कोई भी सामान्य उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को हरा सकता था. लेकिन पार्टी ने प्रज्ञा को चुना. मुझे नहीं समझ आता कि उनकी उम्मीदवारी को लेकर इतना हंगामा क्यों है.
Read more »
निर्मला सीतारमण ने बोला हमला, कहा-राहुल गांधी लगातार झूठ बोलते हैं, खो दी विश्वसनीयता– News18 हिंदीसंवाददाता सम्मेलने के दौरान रक्षा मंत्री ने किया कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- कांग्रेस अध्यक्ष ने खो दी विश्वसनीयता
Read more »
LIVE: मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान झड़प, TMC के 3 कार्यकर्ता घायलसीपीएम ने एक बार फिर से इस सीट से बदरुद्दोज़ा खान को टिकट दिया है. बदरुद्दोज़ा खान ने ही 2014 में इस सीट से जीत हासिल की थी. TMC ने अबू तहेर खान को यहां से उतारा है, जबकि कांग्रेस ने अबू हेना को टिकट दिया है. बीजेपी ने इस सीट से हूमायूं कबीर को मैदान में उतारा है. बहुजन समाज पार्टी भी इस सीट पर चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने मिजानुल हक को टिकट दिया है. इसके अलावा इस सीट पर कई निर्दलीय कैंडिडेट भी मैदान में हैं.
Read more »
LIVE: मुर्शिदाबाद में 17.54% वोटिंग, झड़प में TMC के 3 कार्यकर्ता जख्मीसीपीएम ने एक बार फिर से इस सीट से बदरुद्दोज़ा खान को टिकट दिया है. बदरुद्दोज़ा खान ने ही 2014 में इस सीट से जीत हासिल की थी. TMC ने अबू तहेर खान को यहां से उतारा है, जबकि कांग्रेस ने अबू हेना को टिकट दिया है. बीजेपी ने इस सीट से हूमायूं कबीर को मैदान में उतारा है. बहुजन समाज पार्टी भी इस सीट पर चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने मिजानुल हक को टिकट दिया है. इसके अलावा इस सीट पर कई निर्दलीय कैंडिडेट भी मैदान में हैं.
Read more »
दादर नागर हवेली सीट पर मतदान, कांग्रेस के लिए चुनौतीदेश की सात केंद्र शासित प्रदेशों में से एक दादर नागर हवेली लोकसभा सीट पर आज मतदान हो रहा है. दादर नागर हवेली लोकसभा सीट से 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इस सीट पर बीजेपी ने पटेल नाटू भाई गोमाभाई को टिकट दिया है वहीं कांग्रेस ने टोकरिया प्रभुभाई को अपना प्रत्याशी बनाया है. बहुजन समाज पार्टी ने जनाथिया प्रवीनभाई को उम्मीदवार बनाया है. वहीं भारतीय ट्राइबल पार्टी की तरफ भीखलभाई वनासभाई खुलत चुनाव मैदान में हैं.
Read more »
