Lok Sabha Election 2019 Phase 4 LIVE Updates: 72 सीटों पर वोटिंग जारी, भाजपा के सामने किला बचाने की चुनौती... LokSabhaElection2019 Phase4 ElectionWithJagran
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत डास ने मुंबई के पेडर रोड स्थित पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। इससे पहले वह आम मतदाताओं के साथ लाइन में लगे हुए नजर आए।बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा ऐसे लोगों में शुमार हैं, जो सुबह जल्दी वोट करती हैं। इस बार भी उन्होंने सुबह जल्द पहुंचकर बांद्रा के पोलिंग बूथ नंबर 283 पर अपना वोट डाला। हालांकि, इसके बाद मीडिया के किसी सवाल का उन्होंने जवाब नहीं दिया।महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से भाजपा उम्मीदवार पूनम महाजन ने वर्ली के बूथ नंबर 48 से वोट किया। पूनम के सामने सुनील दत्त की पुत्री प्रिया दत्त चुनाव मैदान में हैं। इन दोनों के बीच दिलचस्प जंग देखने को मिल रही है।राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने झालावार में पोलिंग बूथ नंबर 33 पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी की जीत के दावे किए।मुंबई के कफ परेड स्थित जीडी सोमानी स्कूल में बने पोलिंग बूथ नंबर 216 से उद्योगपति अनिल अंबानी ने वोट डाला। वोट डालने के बाद वह मीडिया से भी मुखातिब हुए और उन्होंने स्याही लगी अंगुली दिखाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।बिहार की बेगूसराय सीट से चुनाव मैदान में उतरे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपना वोट डाल दिया है। इस बार उनके सामने कन्हैया कुमार मैदान में हैं।लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज 9 राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान हो रहा है। कई दिग्गजों की साख आज दांव पर लगी हुई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से अपने मत का प्रयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि आज एक ओर लोकसभा चुनाव के चरण के लिए वोटिंग होने जा रही है। मुझे यकीन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या के लोग वोट करेंगे और पिछले तीनों चरणों के रिकॉर्ड टूट जाएंगे। युवा वोटरों से विशेष आग्रह है कि वे अपने मत का जरूर प्रयोग करें। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सुभाष भामरे, एस एस आहलूवालिया और बाबुल सुप्रियो के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्रियों सलमान खुर्शीद और अधीर रंजन चौधरी सहित 961 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत ईवीएम में कैद होगी। इस चरण में करीब 12.
79 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। सीपीआई के कन्हैया कुमार, बीजेपी के बैजयंत पांडा, कांग्रेस की उर्मिला मातोंडकर, समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव, तृणमूल कांग्रेस की शताब्दी रॉय और कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा सहित कई अन्य उम्मीदवार भी चौथे चरण में चुनाव लड़ रहे नामी चेहरों में शामिल हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 3rd Phase Polling - पीएम नरेंद्र मोदी वोट डालने के बाद।लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 15 राज्यों की कुल 117 सीटों पर वोटिंग है। इस चरण के साथ ही गुजरात, केरल, गोवा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, असम, दादर नागर हवेली और दमन-दीव की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं। नतीजें 23 मई को घोषित होंगे।
Read more »
Lok Sabha Election 2019: बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच 11 बजे तक 34.87 फीसद मतदानLIVE | इस चरण में उत्तर बंगाल के तीन जिलों में पांच लोकसभा सीटों मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, बालुरघाट, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद के लिए मतदान हो रहा है। ElectionsWithJagran MeraPowerVote LokSabhaElections2019 Phase3
Read more »
Lok Sabha Election 2019: प्रियंका के वाराणसी से चुनाव लड़ने की अटकलें तेजLokSabhaElections2019 : प्रियंका के वाराणसी से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज PriyankaGandhiVadra varanasiloksabha
Read more »
फिल्मों में डबल रोल निभाने वाले शत्रु निभा पाएंगे राजनीति का भी डबल रोल?– News18 हिंदीअब शत्रु कांग्रेस के साथ हैं और पटना साहिब से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. लेकिन इसी चुनाव उनकी पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी के टिकट से उत्तर प्रदेश के लखनऊ से लड़ रही हैं., Bihar Lok Sabha Elections 2019, Shatrughan Sinha, congeress, BJP, samajwadi party, Remove term: Bihar Lok Sabha Elections 2019 Lok Sabha Elections 2019, बिहार लोकसभा चुनाव2019, शत्रुघ्न सिंहा, कांग्रेस, बीजेपी, समाजवादी पार्टी
Read more »
Lok Sabha Election 2019: भाजपा के सामने नहीं चल रहा उर्मिला का ग्लैमर, ये है वजहउर्मिला के ठेठ मराठी में भाषण पर शिवसैनिक महिलाएं भी ताली बजाती दिखती हैं। उर्मिला के जनसंपर्क के दौरान उनके साथ भीड़ भी जुट रही है, लेकिन... NothMumbaiLokSabha CongressCandidateUrmila ElectionsWithJagran लोकसभाचुनाव2019 LokSabhaElections2019
Read more »
Lok Sabha Election 2019: भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर के खिलाफ एफआइआरLok Sabha Election 2019: भाजपा प्रत्याशी GautamGambhir के खिलाफ FIR MeraPowerVote ElectionsWithJagran लोकसभाचुनाव2019 IndiaElections2019 LokSabhaElections2019 IndiaDecides2019 BJP4India
Read more »
