Lok Sabha Election 2019: भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर के खिलाफ एफआइआर

United States News News

Lok Sabha Election 2019: भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर के खिलाफ एफआइआर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 18 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 10%
  • Publisher: 53%

Lok Sabha Election 2019: भाजपा प्रत्याशी GautamGambhir के खिलाफ FIR MeraPowerVote ElectionsWithJagran लोकसभाचुनाव2019 IndiaElections2019 LokSabhaElections2019 IndiaDecides2019 BJP4India

लोकसभा चुनाव-2019 के तहत पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गौतम गंभीर अब एक नई मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। पूर्वी जिला निर्वाचन कार्यालय ने दिल्ली पुलिस को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई है। गौतम गंभीर पर बिना अनुमति जंगपुरा में जनसभा कर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप है। जिला निर्वाचन अधिकारी के महेश का कहना है कि शनिवार को गंभीर के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई गई और यह मामला दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया है। बता दें कि नामांकन दाखिल करने के बाद यह पहला मामला है, जब निर्वाचन आयोग द्वारा किसी प्रत्याशी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई गई है।गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार आतिशी ने भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि गौतम गंभीर दो जगह पर मतदाता हैं। आतिशी ने सेक्शन 155 के तहत तीस हजारी कोर्ट में शिकायत दर्ज कर मामले की पुलिस जांच कराने की मांग की है। आरोप लगाया गया है कि नामांकन पत्र में चुनाव आयोग से कोई जानकारी छुपाना भी दंडनीय अपराध है। इस अपराध में एक साल तक की जेल भी हो सकती हैं। आतिशी के मुताबिक, गौतम गंभीर के नाम पर एक राजेंद्र नगर तो दूसरे करोल बाग की वोटर आइडी है। यहां पर बता दें कि देश के जाने माने क्रिकेटर गौतम गंभीर दिल्ली में भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन के दौरान खुलासा हुआ था कि क्रिकेटर गौतम गंभीर सालाना कमाई के मामले में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। गौतम गंभीर की सालाना कमाई 12 करोड़ रुपये से अधिक है। गंभीर ने 2017-18 में भरे गए इनकम टैक्स रिटर्न मुताबिक अपनी वार्षिक कमाई 12.

4 करोड़ रुपये दिखाई है। पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आतिशी को चुनाव मैदान में उतारा है, तो कांग्रेस पार्टी से अरविंदर सिंह लवली टक्कर दे रहे हैं।बता दें कि 22 मार्च को गौतम गंभीर ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद और अरुण जेटली की मौजूदग में पार्टी ज्वाइन की थी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा के खिलाफ FIR, धर्म के आधार पर वोट मांगने का आरोपकांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा के खिलाफ FIR, धर्म के आधार पर वोट मांगने का आरोपएफआईआर में लिखा है कि मिलिंद देवड़ा ने 2 अप्रैल को दक्षिण मुंबई में प्रचार के दौरान कहा था कि शिवसेना ने पर्युषण के दौरान जैन मंदिरों के सामने नॉन वेज बनाकर शाकाहार का विरोध कियाथा. इसलिए जैन समुदाय उन्हें इस चुनाव में सबक सिखाए. मिलिंद देवड़ा के खिलाफ IPC की धारा 171, 125 के तहत केस दर्ज किया गया है.
Read more »

CJI के खिलाफ आरोपों पर अरुण जेटली बोले- यह न्यायपालिका के साथ खड़े होने का वक्तCJI के खिलाफ आरोपों पर अरुण जेटली बोले- यह न्यायपालिका के साथ खड़े होने का वक्तसीजेआई रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप के एक दिन बाद जेटली ने अपने ब्लॉग में कहा कि यह समय न्यायपालिका के साथ खड़े होने का है. सुप्रीम कोर्ट की एक पूर्व कर्मचारी की ओर से आरोप लगाए जाने के बाद न्यायालय ने शनिवार को विशेष सुनवाई की थी.
Read more »

AAP के उम्मीदवार आज भरेंगे नामांकन पत्र, कांग्रेस के खिलाफ पोल-खोल अभियान की तैयारीAAP के उम्मीदवार आज भरेंगे नामांकन पत्र, कांग्रेस के खिलाफ पोल-खोल अभियान की तैयारी2019 के लोकसभा चुनाव के लिए राजधानी दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन की तमाम कोशिशों के बीच आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवार आज नामांकन पत्र भरेंगे. AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी बात से पलटी मारी और किसी भी प्रकार के गठबंधन से इंकार करते हुए सभी संभावनाओं पर विराम लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दोहरे चरित्र को जनता के सामने बेनकाब करने के लिए पोल खोल अभियान भी चलाएगी.
Read more »

बिहार के पूर्व मंत्री बोले- मेरी आस्था के खिलाफ है वंदे मातरम गानाबिहार के पूर्व मंत्री बोले- मेरी आस्था के खिलाफ है वंदे मातरम गानापटना। राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने एक ऐसा बयान दिया है जो चुनाव मौसम में महागठबंधन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अब्दुल बारी ने कहा कि उन्हें ‘भारत माता की जय’ बोलने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाना उनकी आस्था के खिलाफ है।
Read more »

पुरी में बीजेडी उम्मीदवार के समर्थकों ने चुनाव अधिकारियों को पीटा, जानें क्या है मामलापुरी में बीजेडी उम्मीदवार के समर्थकों ने चुनाव अधिकारियों को पीटा, जानें क्या है मामलाLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): ओडिशा के पुरी जिले में चुनाव आयोग के अधिकारियों पर बीजेडी प्रत्याशी प्रदीप महारथी के समर्थकों द्वारा डंडों के साथ हमला किया गया। \n\n
Read more »

CJI के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की आंतरिक जांच के लिए बना पैनल-Navbharat TimesCJI के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की आंतरिक जांच के लिए बना पैनल-Navbharat TimesIndia News: देश के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की आंतरिक जांच के लिए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के सीनियर मोस्ट जज जस्टिस एस. ए. बोबडे को नियुक्त किया गया है।
Read more »

महंगी पड़ी योगी के खिलाफ टिप्पणी, कैसरगंज में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ FIRमहंगी पड़ी योगी के खिलाफ टिप्पणी, कैसरगंज में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ FIRगोण्डा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नाथ सम्प्रदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए कैसरगंज संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद विनय कुमार पांडेय बिन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Read more »

CJI के खिलाफ साजिश के दावे की होगी जांच, SC के इस पूर्व जज को कमानCJI के खिलाफ साजिश के दावे की होगी जांच, SC के इस पूर्व जज को कमानदरअसल, कोर्ट में वकील उत्सव बैंस ने दावा किया था कि यौन शोषण मामले में सीजेआई रंजन गोगोई के खिलाफ साजिश की गई है।
Read more »

पीएम मोदी पर टिप्पणी के लिए राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत पर सुनवाई आजपीएम मोदी पर टिप्पणी के लिए राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत पर सुनवाई आजशिकायत में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ 2016 में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का पुलिस को निर्देश देने की मांग की गई है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:20:29