Lok Sabha Election 2019: पुरी में छापेमारी करने गए थे चुनाव आयोग के कर्मचारी, BJD प्रत्याशी के समर्थकों ने पीटा
Lok Sabha Election 2019: पुरी में छापेमारी करने गए थे चुनाव आयोग के कर्मचारी, BJD प्रत्याशी के समर्थकों ने पीटा Lok Sabha Election 2019 : ओडिशा के पुरी जिले में चुनाव आयोग के अधिकारियों पर बीजेडी प्रत्याशी प्रदीप महारथी के समर्थकों द्वारा डंडों के साथ हमला किया गया। जनसत्ता ऑनलाइन April 22, 2019 3:38 PM चुनाव आयोग फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस Lok Sabha Election 2019: ओडिशा के पुरी जिले में शराब व कैश बांटने की सूचना मिलने के बाद रविवार रात छापा मारने पहुंची चुनाव आयोग की टीम को पीटने का मामला सामने आया है। हमला करने का आरोप बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप महारथी के समर्थकों पर है। फिलहाल टीम के सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है। डंडों से किया गया हमला : जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग को सूचना मिली थी कि पिपली विधानसभा सीट पर बीजेडी उम्मीदवार प्रदीप महारथी के फार्महाउस पर शराब व कैश बांटा जा रहा है। इसके बाद एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट रबी नारायण पात्रा के नेतृत्व में चुनाव आयोग का उड़नदस्ता फार्महाउस पर छापेमारी करने पहुंचा था। एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट रबी नारायण पात्रा ने बताया, ‘जब हम हुंकेईपुर गांव में पूर्व मंत्री के फार्म हाउस के बाहर निगरानी रख रहे थे, उसी वक्त महारथी मौके पर पहुंच गए। उनके कार्यकर्ताओं ने हम पर डंडों से हमला किया।’ भुवनेश्वर के कैपिटल हॉस्पिटल में पात्रा का इलाज चल रहा है।हमारा पीछा भी किया गया : पात्रा ने कहा, ‘महारथी के आदमी हमारा पीछा कर रहे थे। ऐसे में हमें अपने वाहनों को मौके पर ही छोड़ना पड़ा। अगर हम थोड़ी देर और मौके पर रुकते तो हमें मार दिया जाता।’ बता दें कि पिपली विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को मतदान होगा। इस समय राज्य की 21 लोकसभा सीटों और 147 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव एक साथ हो रहे हैं। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। Also Read एफआईआर दर्जः पुरी के पुलिस अधीक्षक उमाशंकर दास ने बताया कि मामले में एफआईआर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जरूरी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा, ‘हम अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि घटना के वक्त महारथी मौके पर मौजूद थे या नहीं।’ बता दें कि महारथी पर कई आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप लग चुके हैं, जिसके चलते उन्हें इस साल की शुरुआत में ही नवीन पटनायक की सरकार से इस्तीफा देना पड़ा था। चुनाव अधिकारियों को भी नहीं बख्श रहेः भाजपा की भुवनेश्वर से लोकसभा उम्मीदवार अपराजिता सारंगी ने कहा, ‘ यह बीजेडी की गुंडागर्दी है जो इनके कार्यकर्ता चुनाव आयोग के अधिकारियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। यहां पर बिगड़ती कानून व्यवस्था अपने निम्नतर स्तर पर पहुंच गई है।’ Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019 Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
Lok Sabha Election 2019: पुरी में छापेमारी करने गए थे चुनाव आयोग के कर्मचारी, BJD प्रत्याशी के समर्थकों ने पीटा Lok Sabha Election 2019 : ओडिशा के पुरी जिले में चुनाव आयोग के अधिकारियों पर बीजेडी प्रत्याशी प्रदीप महारथी के समर्थकों द्वारा डंडों के साथ हमला किया गया। जनसत्ता ऑनलाइन April 22, 2019 3:38 PM चुनाव आयोग फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस Lok Sabha Election 2019: ओडिशा के पुरी जिले में शराब व कैश बांटने की सूचना मिलने के बाद रविवार रात छापा मारने पहुंची चुनाव आयोग की टीम को पीटने का मामला सामने आया है। हमला करने का आरोप बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप महारथी के समर्थकों पर है। फिलहाल टीम के सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है। डंडों से किया गया हमला : जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग को सूचना मिली थी कि पिपली विधानसभा सीट पर बीजेडी उम्मीदवार प्रदीप महारथी के फार्महाउस पर शराब व कैश बांटा जा रहा है। इसके बाद एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट रबी नारायण पात्रा के नेतृत्व में चुनाव आयोग का उड़नदस्ता फार्महाउस पर छापेमारी करने पहुंचा था। एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट रबी नारायण पात्रा ने बताया, ‘जब हम हुंकेईपुर गांव में पूर्व मंत्री के फार्म हाउस के बाहर निगरानी रख रहे थे, उसी वक्त महारथी मौके पर पहुंच गए। उनके कार्यकर्ताओं ने हम पर डंडों से हमला किया।’ भुवनेश्वर के कैपिटल हॉस्पिटल में पात्रा का इलाज चल रहा है।हमारा पीछा भी किया गया : पात्रा ने कहा, ‘महारथी के आदमी हमारा पीछा कर रहे थे। ऐसे में हमें अपने वाहनों को मौके पर ही छोड़ना पड़ा। अगर हम थोड़ी देर और मौके पर रुकते तो हमें मार दिया जाता।’ बता दें कि पिपली विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को मतदान होगा। इस समय राज्य की 21 लोकसभा सीटों और 147 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव एक साथ हो रहे हैं। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। Also Read एफआईआर दर्जः पुरी के पुलिस अधीक्षक उमाशंकर दास ने बताया कि मामले में एफआईआर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जरूरी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा, ‘हम अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि घटना के वक्त महारथी मौके पर मौजूद थे या नहीं।’ बता दें कि महारथी पर कई आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप लग चुके हैं, जिसके चलते उन्हें इस साल की शुरुआत में ही नवीन पटनायक की सरकार से इस्तीफा देना पड़ा था। चुनाव अधिकारियों को भी नहीं बख्श रहेः भाजपा की भुवनेश्वर से लोकसभा उम्मीदवार अपराजिता सारंगी ने कहा, ‘ यह बीजेडी की गुंडागर्दी है जो इनके कार्यकर्ता चुनाव आयोग के अधिकारियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। यहां पर बिगड़ती कानून व्यवस्था अपने निम्नतर स्तर पर पहुंच गई है।’ Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019 Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
10 तक: योगी-माया के बाद अब आज़म पर भी लगा बैन 10 Tak: After Yogi-Maya, Azam faces campaign ban - Das Tak AajTak8 दिन बाद ही सही लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मायावती के बिगड़े हुए बोल पर चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी पड़ी. भड़काऊ भाषण देने के मामले में मायावती के चुनाव प्रचार करने पर 48 घंटे के लिए और योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे के लिए पाबंदी लगा दी गई है. तो वहीं दूसरी तरफ जया प्रदा पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद आज़म खान बुरी तरह से घिर गए हैं, इसके बाद आजम खान को भी चुनाव आयोग ने 72 घंटों के लिए चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. चुनाव आयोग ने ये दिखाया कि जब किसी नेता के मुंह से ऐसी विवादित बात निकालती है तो दूर तक जाएगी.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
हल्ला बोल: सिद्धू की खुल्लम-खुल्ला अपील पर मचा बवाल Halla Bol: Sidhu urges Muslims to not split votes - Halla Bol AajTakकांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का कटिहार में दिया बयान उन पर भारी पड़ सकता है. जिस तरह के बयान के आधार पर चुनाव आयोग ने मायावती पर 48 घंटे चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाया है उसी तरह का बयान सिद्धू ने कटिहार से चुनाव लड़ रहे तारिक अनवर के पक्ष में प्रचार करते हुए दिया था. इस बीच चुनाव आयोग ने कटिहार में नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर संज्ञान ले लिया है. चुनाव आयोग ने कटिहार के चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट तलब कर ली है. चुनाव आयोग ने नवजोत सिंह सिद्धू के बयान की सीडी और बयान की ट्रांसक्रिप्ट मांगी है. इसी मुद्दे को लेकर आज के हल्ला बोल में पटना की जनता के बीच बहस होगी.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
राजतिलक: चुनाव आयोग ने कटिहार में सिद्धू के बयान पर लिया संज्ञान Rajtilak: EC seeks report on Sidhu's statement - Rajtilak AajTakसिद्धू ने कटिहार से चुनाव लड़ रहे तारिक अनवर के पक्ष में प्रचार करते हुए विवादित बयान दिया था. इस बीच चुनाव आयोग ने कटिहार में नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर संज्ञान ले लिया है. चुनाव आयोग ने कटिहार के चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट तलब कर ली है. चुनाव आयोग ने नवजोत सिंह सिद्धू के बयान की सीडी और बयान की ट्रांसक्रिप्ट मांगी है. आजतक का चुनाव स्टूडियो बिहार की राजधानी पटना में पहुंच गया है. किसका होगा राजतिलक में आज पटना की जनता अपने जनप्रतिनिधियों से सवाल करगी. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव रद्द, फैसले के खिलाफ कोर्ट पहुंचे उम्मीदवारLok Sabha Chunav Election 2019 Date, Schedule, Voting Dates: दूसरे चरण के मतदान के लिए करीब एक करोड़ 40 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के लिये 8751 मतदान केन्द्र तथा 16162 मतदान स्थल बनाये गये हैं।
Read more »
Lok Sabha Chunav 2019 Voting: LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 2nd Phase Polling - कर्नाटक: सीएम कुमारस्वामी ने पत्नि अनीता और बेटे निखिल के साथ वोट डाला। कुमारस्वामी के बेटे मंड्या से चुनाव लड़ रहे हैं।लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। कश्मीर से कन्याकुमारी की 95 सीटों पर हो रहे वोटिंग में कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला होगा। 11 राज्य और एक केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में हो रहे इस मतदान में 1600 से ज्यादा प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। तमिलनाडु के वेल्लौर में चुनाव आयोग ने वोटिंग रद्द कर दी है वहीं, त्रिपुरा पूर्व सीट पर अब तीसरे चरण में वोटिंग होगी। वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगी। लोकसभा चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए हमसे जुड़े रहें...
Read more »
चुनाव के मौसम में फ़ेक न्यूज़ का फैलता मायाजालफ़ेक न्यूज़ के इस दौर में भले ही किसी ग़लत ख़बर की हक़ीक़त बता दी जाए फिर भी वह ख़ास मक़सद से फैलाई जाती है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: पिछले चुनाव में बना था मानव ढाल, अब चुनाव ड्यूटी में है तैनातलोकसभा उपचुनाव में वर्ष 2017 में सेना की ओर से पथराव से बचने के लिए जिस फारूक अहमद डार को मानव ढाल बनाया गया था, वह इस चुनाव में चुनावी ड्यूटी पर तैनात रहा। LoksabhaElections2019 JammuAndKashmir
Read more »
RLSP के बागी गुट को चुनाव आयोग ने मान्यता दी, चुनाव चिन्ह पर फैसला बाद मेंचुनाव आयोग ने बिहार में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से अलग हुए ललन पासवान की अगुवाई वाले बागी गुट को अंतरिम मान्यता प्रदान कर दी है. साथ ही आरएलएसपी के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को पार्टी के अध्यक्ष के रूप में मान्यता देते हुए उनके गुट को पार्टी के चुनाव चिन्ह सीलिंग फैन’ पर चुनाव लड़ने और उम्मीदवार खड़े करने की अंतरिम अनुमति दी है.
Read more »
क्या लखनऊ में राजनाथ को टक्कर मिल पाएगी?क्या लखनऊ के चुनाव में राजनाथ को टक्कर दे पाएंगी पूनम सिन्हा: लोकसभा चुनाव 2019
Read more »
पीएम मोदी VS प्रियंका गांधी : सबसे बड़े मुकाबले की तैयारी? वाराणसी में किसका पलड़ा भारी, 10 बड़ी बातेंकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा है कि अगर उनके भाई और पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी कहते हैं तो वह पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी में चुनाव लड़ने को तैयार हैं. केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यह बात कही. वायनाड लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी के समर्थन में प्रचार के लिए दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचीं थीं प्रियंका गांधी. बता दें कि राहुल गांधी अपनी पारंपरिक सीट अमेठी के अलावा वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं. प्रियंका गांधी ने कहा, अगर राहुल गांधी कहेंगे तो मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं और मैं वाराणसी से लड़ूंगी. इसमें कोई दो राय नहीं है कि अगर पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी चुनाव लड़ती हैं तो भारत के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा मुकाबला माना जाएगा क्योंकि एक ओर बीजेपी की ओर से पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी होंगे और दूसरी ओर गांधी परिवार का बड़ा चेहरा और कांग्रेस की ट्रंप कार्ड मानी जा रहीं प्रियंका गांधी होंगी. प्रियंका अगर वाराणसी से चुनाव लड़ती हैं तो हो सकता है कि कांग्रेस को इसका फायदा वाराणसी की आसपास सीटों पर हो सकता है. लेकिन इस मुकाबले के लिए वाराणसी कितना है और स्थानीय समीकरण क्या कहते हैं इस पर भी नजर होगी.
Read more »
