CJI के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की आंतरिक जांच के लिए बना पैनल via NavbharatTimes CJIRanjanGogoi SupremeCourt
हाइलाइट्स:सीजेआई रंजन गोगोई पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की आंतरिक जांच के लिए समिति गठितसमिति में CJI के बाद वरिष्ठतम जज जस्टिस एस. ए. बोबडे के अलावा जस्टिस रमन, जस्टिस इंदिरा बनर्जीसीजेआई पर सुप्रीम कोर्ट की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने लगाए हैं यौन उत्पीड़न के आरोपसीजेआई ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे कुछ अहम सुनवाइयों से उन्हें रोकने की साजिश करार दिया हैनई दिल्ली देश के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की आंतरिक जांच के लिए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के सीनियर मोस्ट जज जस्टिस एस.
ए. बोबडे को नियुक्त किया गया है। संपर्क किए जाने पर जस्टिस बोबडे ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की। वरिष्ठता क्रम के मुताबिक वह सीजेआई के बाद वरिष्ठतम जज हैं। यौन उत्पीड़न के आरोप के बीच CJI ने इस हफ्ते संविधान पीठ की होने वाली सुनवाइयों को टाला जस्टिस बोबडे ने बताया कि नंबर 2 जज होने के नाते सीजेआई ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट की एक पूर्व महिला कर्मचारी द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरापों की जांच के लिए नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के 2 जजों- जस्टिस एन. वी. रमन और जस्टिस इंदिरा बनर्जी को शामिल कर एक समिति गठित की है। गंभीर खतरे में है न्यायपालिका की स्वतंत्रता: सीजेआई रंजन गोगोई जस्टिस बोबडे ने कहा, 'मैंने समिति में जस्टिस रमन को शामिल करने का फैसला किया है क्योंकि वह वरिष्ठता में मेरे बाद हैं और जस्टिस बनर्जी को इसलिए शामिल किया गया है क्योंकि वह महिला जज हैं।' उन्होंने कहा कि उन्होंने उस महिला को पहले ही नोटिस जारी कर दिया है जिसने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए जजों को पत्र लिखे थे। इस मामले पर पहली सुनवाई शुक्रवार को होगी और सुप्रीम कोर्ट के महासचिव को भी सभी दस्तावेजों और सामग्री के साथ तैयार रहने के लिए कहा गया है। CJI पर आरोप के बाद जजों ने की अपने दफ्तरों में पुरुष कर्मियों की नियुक्ति की मांग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्मू-कश्मीर: सेना के जवानों पर SDM ने लगाया मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्जजम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में सेना के कुछ जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इन जवानों पर एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के साथ मारपीट करने का आरोप है.
Read more »
मदरसा शिक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद लड़की की हत्याबांग्लादेश में एक मदरसा के मौलाना ने एक लड़की की कथित तौर पर आग लागकर हत्या कर दी।
Read more »
सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस रंजन गोगोई पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपएक पूर्व जूनियर सहयोगी ने लगाया आरोप, जस्टिस गोगोई ने इसे न्यायपालिका की स्वतंत्रता छीनने की साज़िश बताया.
Read more »
भारत के चीफ़ जस्टिस रंजन गोगोई पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपएक पूर्व जूनियर सहयोगी ने लगाया आरोप, जस्टिस गोगोई ने इसे न्यायपालिका की स्वतंत्रता छीनने की साज़िश बताया.
Read more »
यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद चीफ जस्टिस के समर्थन में उतरा बार काउंसिल-Navbharat TimesIndia News: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया उनके समर्थन में आ गया है। बीसीआई ने कहा कि सीजेआई पर लगे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। इससे पहले मामले की सुनवाई करते हुए सीजेआई की बेंच ने कहा कि इस मामले की सुनवाई अन्य बेंच करेगी।
Read more »
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप एक गंभीर मामला हैसुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप एक गंभीर मामला है। पढ़ें दैनिक जागरण का एडिटोरियल SupremeCourt JusticeRanjanGogoi
Read more »
यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद सीजेआई के समर्थन में आया बार काउंसिलयौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद सीजेआई के समर्थन में आया बार काउंसिल सीजेआईरंजनगोगोई सुप्रीमकोर्ट यौनउत्पीड़न बारकाउंसिलऑफइंडिया CJIRanjanGogoi SupremeCourt SexualHarassment BarCouncilOfIndia
Read more »
CJI के खिलाफ आरोपों पर अरुण जेटली बोले- यह न्यायपालिका के साथ खड़े होने का वक्तसीजेआई रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप के एक दिन बाद जेटली ने अपने ब्लॉग में कहा कि यह समय न्यायपालिका के साथ खड़े होने का है. सुप्रीम कोर्ट की एक पूर्व कर्मचारी की ओर से आरोप लगाए जाने के बाद न्यायालय ने शनिवार को विशेष सुनवाई की थी.
Read more »
दूसरे सबसे वरिष्ठ जज करेंगे चीफ़ जस्टिस की जांचसुप्रीम कोर्ट ने मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के ख़िलाफ़ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए एक आंतरिक समिति का गठन किया है.
Read more »
