यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद चीफ जस्टिस के समर्थन में उतरा बार काउंसिल via NavbharatTimes CJIRanjanGogoi
हाइलाइट्स:बार काउंसिल ने कहा कि सीजेआई पर आरोप लगाकर संस्थान की गरिमा भंग करने की कोशिश की गई हैबार काउंसिल के चेयरमैन ने कहा कि इस संबंध में रविवार को बार की मीटिंग में इस बारे में प्रस्ताव पास करेंगेशनिवार को सीजेआई रंजन गोगोई पर एक महिला द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सुनवाई हुईCJI ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कोई बड़ी ताकत CJI के कार्यालय को निष्क्रिय करना चाहती हैनई दिल्ली बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने शनिवार को सीजेआई रंजन गोगोई के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के 'झूठे और मनगढ़ंत' आरोपों की निंदा की। BCI ने कहा कि समूचा बार सीजेआई के साथ और 'संस्था को धूमिल करने की कोशिश' के खिलाफ खड़ा है। BCI के चेयरपर्सन मनन मिश्रा ने कहा, 'ये झूठे और मनगढ़ंत आरोप हैं और हम इस तरह के कृत्यों की निंदा करते हैं। इस तरह के आरोपों और कृत्यों को प्रोत्साहित नहीं किया जाना चाहिए। यह संस्थान को धूमिल करने का प्रयास है। संपूर्ण बार सीजेआई के साथ एकजुटता से खड़ा है।' मिश्रा ने कहा कि रविवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की आपातकालीन बैठक बुलाई गई है और उसमें इस सिलसिले में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'हम प्रस्ताव पास करेंगे और उसके बाद सीजेआई से मिलकर उन्हें BCI के फैसले से अवगत कराने की कोशिश करेंगे।' गंभीर खतरे में न्यायपालिका की स्वतंत्रता: CJI दूसरी तरफ, सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन के प्रेजिडेंट और सीनियर ऐडवोकेट राकेश खन्ना ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार किया। खन्ना शनिवार को हुई असाधारण सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद थे। उन्होंने कहा, 'हम केस का हिस्सा नहीं हैं.
..कोर्ट के सामने कोई मुकदमा नहीं है। मैं कोई इंटरव्यू नहीं देने जा रहा हूं। शुक्रिया।' SCBA के पूर्व प्रेजिडेंट और सीनियर ऐडवोकेट विकास सिंह ने आरोपों की स्वतंत्र जांच की मांग की है। उन्होंने कहा, 'अगर ये आरोप झूठे हैं तो ये निश्चित तौर पर न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए खतरा है। लेकिन अगर आरोप सही हैं तो यह भी बहुत गंभीर होगा।' CJI बोले, न्यायपालिका को नहीं बना सकते बलि का बकरा विशेष सुनवाई की वजह बताते हुए सीजेआई रंजन गोगोई ने कहा, 'मैंने आज अदालत में बैठने का असामान्य और असाधारण कदम उठाया है क्योंकि चीजें बहुत आगे बढ़ चुकी हैं।...न्यायपालिका को बलि का बकरा नहीं बनाया जा सकता।'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यौन उत्पीड़न: पाकिस्तान मूल की ब्रिटिश सांसद के सामने शख्स ने किया मास्टरबेटघटना पिछले हफ्ते की है जब नाज बस में सफर कर रहीं थीं। pid_gov BritishArmy NazShahBfd Pakistani
Read more »
नीतीश जी बताएं, अनंत सिंह के आरोपों का क्यों नहीं दिया जवाब: तेजस्वी यादव– News18 हिंदीबिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नेटवर्क18 के एडिटर इन चीफ राहुल जोशी से खास बात करते हुए 'लालू यादव के जेल से बात' करने वाले बयान पर नीतीश कुमार पर पलटवार किया. न्यूज18 से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा,
Read more »
बिहारः जेल में महिला कैदियों के यौन शोषण के आरोप के बाद जांच समिति का गठनबिहार के मुज़फ़्फ़रपुर के केंद्रीय कारावास में सज़ा काट चुकी एक महिला ने बीते दिनों प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि जेल में महिला बंदियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता है और ऐसा न करने पर उनकी बेरहमी से पिटाई की जाती है.
Read more »
मदरसा शिक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद लड़की की हत्याबांग्लादेश में एक मदरसा के मौलाना ने एक लड़की की कथित तौर पर आग लागकर हत्या कर दी।
Read more »
कांग्रेस नेताओं ने दी सफाई, बोले- 'प्रियंका चतुर्वेदी हमारी बहन जैसी'Loksabha election 2019: प्रियंका चतुर्वेदी के साथ बदतमीजी हुई है या नहीं मैं इस विवाद में नहीं पड़ना चाहता। किसने ऐसा किया और किसने नहीं। लेकिन मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि उन्होंने हड़बड़ी में पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है।'
Read more »
यौन शोषण के आरोपों को चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने नकारा, बोले- न्यायपालिका खतरे में हैचीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोप को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा, मैं इन आरोपों का जवाब नहीं देना चाहता हूं.
Read more »
यौन शोषण के आरोपों पर बोले चीफ जस्टिस रंजन गोगोई- न्यायपालिका खतरे में हैसुनवाई के दौरान सीजेआई ने सवाल किया कि क्या चीफ जस्टिस के 20 सालों के कार्यकाल का यही ईनाम है? 20 सालों की सेवा के बाद मेरे खाते में सिर्फ 6.80 लाख रुपये हैं। यहां तक कि मेरे चपरासी के पास भी मुझसे ज्यादा पैसे हैं। RanjanGogoi CJIRanjanGogoi
Read more »
चीफ जस्टिस गोगोई ने नकारा यौन उत्पीड़न का आरोप, बोले- खतरे में न्यायपालिका की स्वतंत्रताचीफ जस्टिस ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है. इस पूरे मामले पर कोई आदेश नहीं पारित किया गया, साथ ही मीडिया को संयम बरतने की सलाह दी गई है.
Read more »
सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस रंजन गोगोई पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपएक पूर्व जूनियर सहयोगी ने लगाया आरोप, जस्टिस गोगोई ने इसे न्यायपालिका की स्वतंत्रता छीनने की साज़िश बताया.
Read more »
CJI जस्टिस गोगोई ने यौन शोषण के आरोपों को किया खारिज, बोले - न्यायपालिका खतरे मेंसुप्रीम कोर्ट ने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर सुनवाई की। जस्टिस गोगोई ने इन आरोपों को न्यायपालिका के लिए खतरा बताया... SupremeCourt RanjanGogoi
Read more »
भारत के चीफ़ जस्टिस रंजन गोगोई पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपएक पूर्व जूनियर सहयोगी ने लगाया आरोप, जस्टिस गोगोई ने इसे न्यायपालिका की स्वतंत्रता छीनने की साज़िश बताया.
Read more »
