अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप को चीफ जस्टिस गोगोई ने नकारा
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के खिलाफ एक महिला द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में विशेष बेंच में सुनवाई हुई. इस दौरान चीफ जस्टिस गोगोई ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि इसके पीछे कोई बड़ी ताकत होगी, वे सीजेआई के कार्यालय को निष्क्रिय करना चाहते हैं.
जस्टिस गोगोई ने सुनवाई के दौरान कहा, 'मैंने आज अदालत में बैठने का असामान्य और असाधारण कदम उठाया है क्योंकि चीजें बहुत आगे बढ़ चुकी हैं. मैं इस कुर्सी पर बैठूंगा और बिना किसी भय के न्यायपालिका से जुड़े अपने कर्तव्य पूरे करता रहूंगा. 20 साल की सेवा के बाद यह सीजेआई को मिला इनाम है'. चीफ जस्टिस ने कहा कि इसके पीछे कोई बड़ी ताकत होगी, वे सीजेआई के कार्यालय को निष्क्रिय करना चाहते हैं. लेकिन न्यायपालिका को बलि का बकरा नहीं बनाया जा सकता.रंजन गोगोई ने कहा, 'यह अविश्वसनीय है. मुझे नहीं लगता कि इन आरोपों का खंडन करने के लिए मुझे इतना नीचे उतरना चाहिए. कोई मुझे धन के मामले में नहीं पकड़ सकता है, लोग कुछ ढूंढना चाहते हैं और उन्हें यह मिला. न्यायाधीश के तौर पर 20 साल की निस्वार्थ सेवा के बाद मेरा बैंक बैलेंस 6.80 लाख रुपये है'. जस्टिस गोगोई ने स्पष्ट कहा कि मैं इस कुर्सी पर बैठूंगा और बिना किसी भय के न्यायपालिका से जुड़े अपने कर्तव्य पूरे करता रहूंगा. वहीं, जस्टिस अरुण मिश्रा ने कहा कि इस तरह के अनैतिक आरोपों से न्यायपालिका पर से लोगों का विश्वास डगमगाएगा. इस दौरान कोर्ट के अंदर जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि इसकी भी जांच होनी चाहिए कि इस महिला को यहां में नौकरी कैसे मिल गई जबकि उसके खिलाफ आपराधिक केस है. अटॉर्नी जनरल ने कहा कि पुलिस द्वारा कैसे इस महिला को क्लीन चिट दी गई. चीफ जस्टिस ने कहा कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता खतरे में है. इस आरोप से मैं बेहद आहत हुआ हूं. इस पूरे मामले पर मीडिया को संयम बरतने की सलाह दी गई है. Chief Justice of India says,"Independence of judiciary is under serious threat, very hurt with the allegations being levelled. 4 media houses have published stories in great detail. I received communication from them." — ANI April 20, 2019सुप्रीम कोर्ट की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इस महिला कर्मचारी ने शपथ पत्र देकर सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों को आरोप लगाने वाला यह पत्र भेजा था. इस पूरे मामले की सुनवाई के लिए एक स्पेशल बेंच का गठन किया गया और शनिवार को इस मसले पर सुनवाई हुई.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जमैका के सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस चंद्रचूड़ के फैसले के ज़रिये आधार जैसी योजना को ख़ारिज कियाजमैका की सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस चंद्रचूड़ के फैसले का उल्लेख करते हुए आधार जैसी योजना को खारिज किया JamaicanSupremeCourt Aadhaar JusticeDYchandrachud NationalIdentificationSystem NIDS जमैकासुप्रीमकोर्ट आधार जस्टिसडीवाईचंद्रचूड़ एनआईडीएस
Read more »
जस्टिस चंद्रचूड़ के फैसले को बताया नजीर, विदेशी कोर्ट ने खारिज किया 'आधार'बेंच में शामिल जस्टिस बैट्स ने भी सीजेआई का समर्थन किया। दोनों जजों ने भारतीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नजीर बताया और जस्टिस चंद्रचूड़ के उस फैसले का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने आधार को लेकर अपनी असहमति जताई थी।
Read more »
फारूक-उमर और महबूबा का मोदी पर ट्रिपल अटैक, वंशवाद पर दिया जवाबजम्मू कश्मीर के कठुआ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वंशवाद की टिप्पणी को लेकर रविवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, उनके बेटे और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने ट्रिपल अटैक किया. तीनों नेताओं ने अपने-अपने तरीके से वंशवाद के मुद्दे पीएम मोदी पर जवाबी हमला किया.
Read more »
लाेकसभा चुनाव 2019: बसपा को 'समर्थन' पर क्या बोले बामसेफ चीफ वामन मेश्राम?– News18 हिंदीInterview of BAMCEF chief waman meshram, बामसेफ प्रमुख वामन मेश्राम का इंटरव्यू. न्यूज18 हिंदी से विशेष बातचीत में बामसेफ चीफ वामन मेश्राम ने मायावती, बसपा और प्रकाश आंबेडकर पर खुलकर बात की. मेश्राम ने कहा कि बामसेफ का समर्थन बहुजन मुक्ति पार्टी को है, जिसे उनके समर्थकों ने 2012 में बनाया था. bamcef will not support bsp and prakash ambedkar: vaman meshram
Read more »
मायावती के प्रचार पर बैन हटाने से SC का इनकार, कहा- 'EC का कदम संतोषजनक'-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: चुनाव आयोग के दो दिनों के प्रचार पर बैन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची बीएसपी सुप्रीमो मायावती को निराशा ही हाथ लगी। चीफ जस्टिस ने मायावती की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि आयोग के कदम से हम संतुष्ट हैं। साथ ही चीफ जस्टिस ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग के आदेश पर अलग से आदेश की जरूरत नहीं है।
Read more »
नीरव मोदी केस: सरकार ने ED मुंबई चीफ को हटाया, जांच अधिकारी को प्रक्रिया के बिना रिलीव करने में दी थी दखलमुंबई में ईडी का विशेष निदेशक एजेंसी के पश्चिमी क्षेत्र का प्रमुख होता है और महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर नियंत्रण होता है. यह कार्यभार अब एजेंसी के चेन्नई में तैनात विशेष निदेशक को सौंपा गया है. अग्रवाल को पांच साल के लिये प्रवर्तन निदेशालय में जनवरी 2017 में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था. उनका नाम उस समय चर्चा में आया जब 29 मार्च को उन्होंने संयुक्त निदेशक सत्यव्रत कुमार को नीरव मोदी जांच मामले में कार्य मुक्त करने का आदेश जारी किया. इसको लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था.
Read more »
हेमंत करकरे ने देश के लिए जान दी, उनका सम्मान किया जाना चाहिए: राहुल गांधी– News18 हिंदीकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ATS चीफ हेमंत करकरे को लेकर साध्वी प्रज्ञा के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. ट्विटर पर बीजेपी और साध्वी का नाम लिखे बिना राहुल गांधी ने कहा,
Read more »
कांग्रेस नेता ने भाजपा सहयोगी पार्टी के कार्यकर्ता को पुलिस थाने में जड़ा थप्पड़खोवई पुलिस स्टेशन के इंचार्ज पार्थ चक्रवर्ती ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस भेजकर जांच के लिए पुलिस स्टेशन आने को कहा गया है। पुलिस ने गुरुवार की रात में कांग्रेस नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
Read more »
यौन शोषण के आरोपों को चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने नकारा, बोले- न्यायपालिका खतरे में हैचीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोप को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा, मैं इन आरोपों का जवाब नहीं देना चाहता हूं.
Read more »
यौन शोषण के आरोपों पर बोले चीफ जस्टिस रंजन गोगोई- न्यायपालिका खतरे में हैसुनवाई के दौरान सीजेआई ने सवाल किया कि क्या चीफ जस्टिस के 20 सालों के कार्यकाल का यही ईनाम है? 20 सालों की सेवा के बाद मेरे खाते में सिर्फ 6.80 लाख रुपये हैं। यहां तक कि मेरे चपरासी के पास भी मुझसे ज्यादा पैसे हैं। RanjanGogoi CJIRanjanGogoi
Read more »
सीजेआई पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप, जस्टिस गोगोई बोले- इसके पीछे कोई बड़ी ताकतसुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता ‘बेहद गंभीर खतरे ’में है। वहीं, चीफ जस्टिस गोगोई ने कहा, ''यह अविश्वसनीय है। मुझे नहीं लगता कि इन आरोपों का खंडन करने के लिए मुझे इतना नीचे उतरना चाहिए।
Read more »
