राहुल गांधी दिल्ली में आखिरी क्षणों तक गठबंधन की जता रहे उम्मीद, केजरीवाल बोले- अब मुमकिन नहीं via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes RahulGandhi ArvindKejriwal
हाइलाइट्स:राहुल गांधी को आखिरी क्षणों तक AAP से गठबंधन की उम्मीद, केजरीवाल बोले- दिखावा है, मंशा नहींअरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी पर लगाए आरोप, कहा- गठबंधन ही नहीं चाहते कांग्रेस अध्यक्षकेजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस मोदी विरोधी वोटों को बांटने का काम कर रही है, BJP से है साठगांठकेजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस पहले शर्तें रखती थी, सहमति बन जाने के बाद मुकर जाती थीनई दिल्ली दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की संभावना अब पूरी तरह खत्म हो गई है। एनबीटी ने खास बातचीत में AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल से पूछा कि क्या नामवापसी तक कुछ हो सकता है? इस पर उन्होंने किसी भी संभावना से इनकार किया। केजरीवाल ने साफ कहा कि राहुल गांधी गठबंधन करना ही नहीं चाहते और वह मोदी विरोधी वोटों को बांटने का काम कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले राहुल ने ट्वीट किया कि हम आपको 4 सीट देने को तैयार हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि दुनिया में कौन-सा गठबंधन इस तरह ट्विटर पर या मीडियाबाजी से हुआ है। गठबंधन करना होता तो बात करते। कांग्रेस को गठबंधन नहीं करना, बस दिखावा करना है। इस चुनाव में हमारा मकसद किसी भी तरह मोदी-शाह की जोड़ी को वापस आने से रोकना है। इसलिए हमने गठबंधन पर बात शुरू की थी। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में मिलाकर 18 सीटें हैं। केजरी बोले, हरियाणा में गठबंधन होता तो बीजेपी 8 सीटें हारती AAP सुप्रीमो ने कहा कि आज कांग्रेस के टॉप लीडर भी मान रहे हैं कि हरियाणा में सब बीजेपी जीत रही है। अगर गठबंधन कर लेते तो हरियाणा में कम से कम 8 सीटें और चंडीगढ़ की सीट बीजेपी हारती। अब कांग्रेस कह रही है कि सिर्फ दिल्ली में कर लो। ये वह तीन सीटें भी हमसे लेकर बीजेपी को गिफ्ट करना चाहते हैं। दिल्ली में हम सातों सीटों पर अच्छी टक्कर में हैं तो फिर हम इनसे सिर्फ दिल्ली में गठबंधन क्यों करें? केजरीवाल ने कहा कि हम संघर्ष से निकली पार्टी हैं, हम सातों सीटों पर लड़कर बीजेपी को हराएंगे। दिल्ली में 4+3 के फॉर्म्युले पर आखिरी सेकंड तक तैयार कांग्रेस: राहुल गांधी 'पहले शर्तें रखते फिर सहमति बनती तो मुकर जाते कांग्रेसी' यह पूछने पर कि AAP सिर्फ दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन होने की स्थिति में 5-2 सीटों के फॉर्म्यूले पर तैयार थी? केजरीवाल ने कहा कि हम सिर्फ दिल्ली के लिए 5-2 पर भी कभी तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि बातचीत शुरू हुई थी 33 सीटों से। गोवा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली। कांग्रेस ने कहा पंजाब को बाहर कर दो, फिर कहा गोवा को बाहर कर दो। फिर 18 सीटें बची। उस पर अगर गठबंधन होता तो कांग्रेस को दिल्ली की तीन सीटें मिलती। इन तीन सीटों पर बीजेपी जीत जाती लेकिन हम बाकी 15 सीटों पर बीजेपी को बाहर रख सकते थे। 'राहुल गांधी से मेरी सिर्फ एक बार मीटिंग हुई है' यह पूछने पर कि राहुल का कहना है कि आप दिल्ली के लिए तैयार थे, बाद में हरियाणा की शर्त जोड़ दी? केजरीवाल ने कहा कि या तो वह जानबूझकर गलत बोल रहे हैं या उनकी टीम उन्हें गलत जानकारी दे रही है। केजरीवाल ने कहा कि राहुल और मेरी सिर्फ एक बार ही मीटिंग हुई है शरद पवार के घर पर। जहां पर शरद पवार, ममता बनर्जी, फारुख अब्दुल्ला, चंद्रबाबू नायडू भी थे। वहां पर राहुल ने आम आदमी पार्टी से किसी भी तरह के गठबंधन से साफ इनकार कर दिया था। उसके बाद मेरी कोई बातचीत नहीं हुई। संजय सिंह और कांग्रेस नेताओं के बीच भी कुल तीन बार ही ऐसे ही मीटिंग हुई। पिछले हफ्ते मंगलवार या बुधवार की रात को 11 बजे गुलाम नबी आजाद ने संजय सिंह को बुलाया और उसमें फाइनल कर लिया कि 6-3-1 हरियाणा में और 4-3 दिल्ली में। ये तय हुआ कि कल अपनी कमिटी से पास कराकर दूसरे दिन जॉइंट पीसी होगी। लेकिन अगले दिन इन्होंने हमारा फोन नहीं उठाया। शाम तक फोन नहीं उठाया फिर इनकी तरफ से जवाब आया कि हरियाणा में 7-2-1 होगा। हमने किसी तरह जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला को मनाया उसके बाद कांग्रेस कहने लगी कि हम हरियाणा में गठबंधन नहीं करेंगे। रोज नई शर्त रखते और फिर मुकर जाते। दरअसल इन्हें गठबंधन करना ही नहीं था। पढ़ेंःAAP ने बताए गठबंधन न होने के तीन कारण 'हमें सातों सीटों पर जीतने की उम्मीद है' केजरीवाल ने कहा कि केवल दिल्ली में ही कांग्रेस को तीन सीट देने का मतलब है कि बीजेपी को तीन सीट देना। हमारे सामने दो रास्ते हैं। अगर गठंधन 4-3 पर करें तो तीन सीट शर्तिया तौर पर बीजेपी को जा रही हैं और सातों के लिए हम लड़ें तो सातों सीटों पर हमें जीतने की उम्मीद है। हमने दूसरा रास्ता तय किया कि सातों पर लड़ेंगे और जीतेंगे। लेकिन गठबंधन होने पर हरियाणा में कांग्रेस जीत जाती पर दिल्ली में नहीं ऐसा क्यों? इस सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि हमने सर्वे कराया। दिल्ली में कांग्रेस को वोट देने को कोई तैयार नहीं है। कांग्रेस 5 पर्सेंट से नीचे पहुंच गई है। हिंदू कांग्रेस को वोट नहीं दे रहा। थोड़ा बहुत कंफ्यूजन मुस्लिम में है लेकिन चुनाव आने तक वह भी समझ जाएंगे कि कांग्रेस का 5 पर्सेंट से कम वोट शेयर है। तो क्या आपके वोटर कांग्रेस को वोट नहीं देते? केजरीवाल ने कहा कि पिछले दो महीने में तर्क देकर हमने आप के वॉलंटियर्स को इसीलिए तो तैयार कर लिया कि देश को मोदी-शाह की जोड़ी से बचाने के लिए यह गठबंधन जरूरी है। कार्यकर्ता तैयार भी हो गए लेकिन कोई भी पंजे पर मुहर लगाने को तैयार नहीं है। गठबंधन के पीछे हमने यह सोचा था कि दिल्ली की तीन सीटें जाने के बाद भी 15 सीटें बीजेपी से छीन रहे थे। इसलिए हम गठबंधन के लिए तैयार थे। सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं राहुल गांधी: केजरीवाल क्या नाम वापसी तक कुछ हो सकता है? इस सवाल पर केजरीवाल ने किसी भी संभावना से इनकार किया और कहा कि नॉमिनेशन हो चुके हैं। लेकिन राहुल ने कहा है कि वह आखिरी सेकंड तक तैयार हैं? इस पर केजरीवाल ने कहा कि वह बस बयानबाजी कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस हर राज्य में बीजेपी से लड़ती दिखाई नहीं दे रही बल्कि वह हर जगह विपक्ष के खिलाफ लड़ रही है। कांग्रेस हर जगह मोदी विरोधी वोटों को बांटने का काम कर रही है। दिल्ली में वही कर रही, यूपी में एसपी-बीएसपी के गठबंधन को कमजोर कर रही है, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को कमजोर कर रही है, केरल में लेफ्ट को कमजोर कर रही है। आप नेता ने कहा कि कुछ न कुछ तो अंदरखाने बीजेपी-कांग्रेस की डील है। उन्होंने कहा कि जहां बीजेपी-कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है वहां राहुल गांधी रैली नहीं कर रहे हैं, जहां मजबूत विपक्ष है वहां जाकर वह रैली कर रहे हैं।.
हाइलाइट्स:राहुल गांधी को आखिरी क्षणों तक AAP से गठबंधन की उम्मीद, केजरीवाल बोले- दिखावा है, मंशा नहींअरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी पर लगाए आरोप, कहा- गठबंधन ही नहीं चाहते कांग्रेस अध्यक्षकेजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस मोदी विरोधी वोटों को बांटने का काम कर रही है, BJP से है साठगांठकेजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस पहले शर्तें रखती थी, सहमति बन जाने के बाद मुकर जाती थीनई दिल्ली दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की संभावना अब पूरी तरह खत्म हो गई है। एनबीटी ने खास बातचीत में AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल से पूछा कि क्या नामवापसी तक कुछ हो सकता है? इस पर उन्होंने किसी भी संभावना से इनकार किया। केजरीवाल ने साफ कहा कि राहुल गांधी गठबंधन करना ही नहीं चाहते और वह मोदी विरोधी वोटों को बांटने का काम कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले राहुल ने ट्वीट किया कि हम आपको 4 सीट देने को तैयार हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि दुनिया में कौन-सा गठबंधन इस तरह ट्विटर पर या मीडियाबाजी से हुआ है। गठबंधन करना होता तो बात करते। कांग्रेस को गठबंधन नहीं करना, बस दिखावा करना है। इस चुनाव में हमारा मकसद किसी भी तरह मोदी-शाह की जोड़ी को वापस आने से रोकना है। इसलिए हमने गठबंधन पर बात शुरू की थी। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में मिलाकर 18 सीटें हैं। केजरी बोले, हरियाणा में गठबंधन होता तो बीजेपी 8 सीटें हारती AAP सुप्रीमो ने कहा कि आज कांग्रेस के टॉप लीडर भी मान रहे हैं कि हरियाणा में सब बीजेपी जीत रही है। अगर गठबंधन कर लेते तो हरियाणा में कम से कम 8 सीटें और चंडीगढ़ की सीट बीजेपी हारती। अब कांग्रेस कह रही है कि सिर्फ दिल्ली में कर लो। ये वह तीन सीटें भी हमसे लेकर बीजेपी को गिफ्ट करना चाहते हैं। दिल्ली में हम सातों सीटों पर अच्छी टक्कर में हैं तो फिर हम इनसे सिर्फ दिल्ली में गठबंधन क्यों करें? केजरीवाल ने कहा कि हम संघर्ष से निकली पार्टी हैं, हम सातों सीटों पर लड़कर बीजेपी को हराएंगे। दिल्ली में 4+3 के फॉर्म्युले पर आखिरी सेकंड तक तैयार कांग्रेस: राहुल गांधी 'पहले शर्तें रखते फिर सहमति बनती तो मुकर जाते कांग्रेसी' यह पूछने पर कि AAP सिर्फ दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन होने की स्थिति में 5-2 सीटों के फॉर्म्यूले पर तैयार थी? केजरीवाल ने कहा कि हम सिर्फ दिल्ली के लिए 5-2 पर भी कभी तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि बातचीत शुरू हुई थी 33 सीटों से। गोवा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली। कांग्रेस ने कहा पंजाब को बाहर कर दो, फिर कहा गोवा को बाहर कर दो। फिर 18 सीटें बची। उस पर अगर गठबंधन होता तो कांग्रेस को दिल्ली की तीन सीटें मिलती। इन तीन सीटों पर बीजेपी जीत जाती लेकिन हम बाकी 15 सीटों पर बीजेपी को बाहर रख सकते थे। 'राहुल गांधी से मेरी सिर्फ एक बार मीटिंग हुई है' यह पूछने पर कि राहुल का कहना है कि आप दिल्ली के लिए तैयार थे, बाद में हरियाणा की शर्त जोड़ दी? केजरीवाल ने कहा कि या तो वह जानबूझकर गलत बोल रहे हैं या उनकी टीम उन्हें गलत जानकारी दे रही है। केजरीवाल ने कहा कि राहुल और मेरी सिर्फ एक बार ही मीटिंग हुई है शरद पवार के घर पर। जहां पर शरद पवार, ममता बनर्जी, फारुख अब्दुल्ला, चंद्रबाबू नायडू भी थे। वहां पर राहुल ने आम आदमी पार्टी से किसी भी तरह के गठबंधन से साफ इनकार कर दिया था। उसके बाद मेरी कोई बातचीत नहीं हुई। संजय सिंह और कांग्रेस नेताओं के बीच भी कुल तीन बार ही ऐसे ही मीटिंग हुई। पिछले हफ्ते मंगलवार या बुधवार की रात को 11 बजे गुलाम नबी आजाद ने संजय सिंह को बुलाया और उसमें फाइनल कर लिया कि 6-3-1 हरियाणा में और 4-3 दिल्ली में। ये तय हुआ कि कल अपनी कमिटी से पास कराकर दूसरे दिन जॉइंट पीसी होगी। लेकिन अगले दिन इन्होंने हमारा फोन नहीं उठाया। शाम तक फोन नहीं उठाया फिर इनकी तरफ से जवाब आया कि हरियाणा में 7-2-1 होगा। हमने किसी तरह जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला को मनाया उसके बाद कांग्रेस कहने लगी कि हम हरियाणा में गठबंधन नहीं करेंगे। रोज नई शर्त रखते और फिर मुकर जाते। दरअसल इन्हें गठबंधन करना ही नहीं था। पढ़ेंःAAP ने बताए गठबंधन न होने के तीन कारण 'हमें सातों सीटों पर जीतने की उम्मीद है' केजरीवाल ने कहा कि केवल दिल्ली में ही कांग्रेस को तीन सीट देने का मतलब है कि बीजेपी को तीन सीट देना। हमारे सामने दो रास्ते हैं। अगर गठंधन 4-3 पर करें तो तीन सीट शर्तिया तौर पर बीजेपी को जा रही हैं और सातों के लिए हम लड़ें तो सातों सीटों पर हमें जीतने की उम्मीद है। हमने दूसरा रास्ता तय किया कि सातों पर लड़ेंगे और जीतेंगे। लेकिन गठबंधन होने पर हरियाणा में कांग्रेस जीत जाती पर दिल्ली में नहीं ऐसा क्यों? इस सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि हमने सर्वे कराया। दिल्ली में कांग्रेस को वोट देने को कोई तैयार नहीं है। कांग्रेस 5 पर्सेंट से नीचे पहुंच गई है। हिंदू कांग्रेस को वोट नहीं दे रहा। थोड़ा बहुत कंफ्यूजन मुस्लिम में है लेकिन चुनाव आने तक वह भी समझ जाएंगे कि कांग्रेस का 5 पर्सेंट से कम वोट शेयर है। तो क्या आपके वोटर कांग्रेस को वोट नहीं देते? केजरीवाल ने कहा कि पिछले दो महीने में तर्क देकर हमने आप के वॉलंटियर्स को इसीलिए तो तैयार कर लिया कि देश को मोदी-शाह की जोड़ी से बचाने के लिए यह गठबंधन जरूरी है। कार्यकर्ता तैयार भी हो गए लेकिन कोई भी पंजे पर मुहर लगाने को तैयार नहीं है। गठबंधन के पीछे हमने यह सोचा था कि दिल्ली की तीन सीटें जाने के बाद भी 15 सीटें बीजेपी से छीन रहे थे। इसलिए हम गठबंधन के लिए तैयार थे। सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं राहुल गांधी: केजरीवाल क्या नाम वापसी तक कुछ हो सकता है? इस सवाल पर केजरीवाल ने किसी भी संभावना से इनकार किया और कहा कि नॉमिनेशन हो चुके हैं। लेकिन राहुल ने कहा है कि वह आखिरी सेकंड तक तैयार हैं? इस पर केजरीवाल ने कहा कि वह बस बयानबाजी कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस हर राज्य में बीजेपी से लड़ती दिखाई नहीं दे रही बल्कि वह हर जगह विपक्ष के खिलाफ लड़ रही है। कांग्रेस हर जगह मोदी विरोधी वोटों को बांटने का काम कर रही है। दिल्ली में वही कर रही, यूपी में एसपी-बीएसपी के गठबंधन को कमजोर कर रही है, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को कमजोर कर रही है, केरल में लेफ्ट को कमजोर कर रही है। आप नेता ने कहा कि कुछ न कुछ तो अंदरखाने बीजेपी-कांग्रेस की डील है। उन्होंने कहा कि जहां बीजेपी-कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है वहां राहुल गांधी रैली नहीं कर रहे हैं, जहां मजबूत विपक्ष है वहां जाकर वह रैली कर रहे हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
संजय राउत का कांग्रेस अध्यक्ष पर तंज, 'शादी होने के लिए पूजा कर रहे हैं राहुल गांधी'– News18 हिंदीशिवसेना नेता संजय राउत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नदी में पूजा करने पर निशाना साधा है. संजय राउत ने कहा कि भावी प्रधानमंत्री राहुल गांधी केरल से चुनाव लड़ रहे हैं. राहुल गांधी वायनाड में एक नदी की पूजा कर रहे हैं. बाद में मैंने जब जांच की तो पता चला कि वह अपनी शादी होने के लिए पूजा कर रहे हैं. नासिक में उनका नाम वधू-वर की लिस्ट में दर्ज करो.
Read more »
कांग्रेस-AAP गठबंधन पर फिर मंथन, राहुल गांधी से मिले पीसी चाकोदिल्ली में राहुल गांधी से चल रही इस मुलाकात में पीसी चाको आप से गठबंधन से जुड़ी जानकारियां साझा कर रहे हैं. राहुल गांधी खुद इस मसले पर ट्वीट कर चुके हैं और आम आदमी पार्टी को दिल्ली में चार सीटें ऑफर कर चुके हैं. लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों पार्टियों के बीच हरियाणा को लेकर बात फंस रही है.
Read more »
राहुल गांधी अगले 20 साल तक प्रधानमंत्री नहीं बन सकते: वरुण गांधीराजनीतिक गलियारों से बाहर पीएम नरेंद्र मोदी के नोटबुक में अपनी जहग बनाने के लिए वरुण गांधी हर संभव कोशिश कर रहे हैं.
Read more »
दिल्ली में कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की सूची राहुल गांधी को भेजी गईदिल्ली में कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की सूची राहुल गांधी को भेजी गई AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
राहुल गांधी कहें तो मैं वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार: प्रियंका गांधी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष मुझसे वाराणसी से चुनाव लड़ने को कहते हैं, तो मुझे बहुत खुशी होगी। प्रियंका अपने भाई राहुल गांधी के लिए वायनाड लोकसभा क्षेत्र में प्रचार करने पहुंची थीं।
Read more »
पीएम मोदी VS प्रियंका गांधी : सबसे बड़े मुकाबले की तैयारी? वाराणसी में किसका पलड़ा भारी, 10 बड़ी बातेंकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा है कि अगर उनके भाई और पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी कहते हैं तो वह पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी में चुनाव लड़ने को तैयार हैं. केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यह बात कही. वायनाड लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी के समर्थन में प्रचार के लिए दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचीं थीं प्रियंका गांधी. बता दें कि राहुल गांधी अपनी पारंपरिक सीट अमेठी के अलावा वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं. प्रियंका गांधी ने कहा, अगर राहुल गांधी कहेंगे तो मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं और मैं वाराणसी से लड़ूंगी. इसमें कोई दो राय नहीं है कि अगर पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी चुनाव लड़ती हैं तो भारत के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा मुकाबला माना जाएगा क्योंकि एक ओर बीजेपी की ओर से पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी होंगे और दूसरी ओर गांधी परिवार का बड़ा चेहरा और कांग्रेस की ट्रंप कार्ड मानी जा रहीं प्रियंका गांधी होंगी. प्रियंका अगर वाराणसी से चुनाव लड़ती हैं तो हो सकता है कि कांग्रेस को इसका फायदा वाराणसी की आसपास सीटों पर हो सकता है. लेकिन इस मुकाबले के लिए वाराणसी कितना है और स्थानीय समीकरण क्या कहते हैं इस पर भी नजर होगी.
Read more »
राहुल गांधी ने माना: सुप्रीम कोर्ट ने नहीं कहा था 'चौकीदार चोर है', अपने बयान पर जताया खेदसुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर राहुल गांधी ने अपने बयान पर खेद जताया, कहा- प्रचार की उत्तेजना में निकल गयाचौकीदार चोर है वाले बयान पर राहुल गांधी ने खेद जताया है. सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी ने हलफनामा दाखिल कर खेद प्रकट किया है. साथ ही अपने बयान पर सफाई देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान उत्तेजना में उनके मुंंह से यह बयान निकल गया.
Read more »
दिल्ली में 4+3 के फॉर्म्यूले पर आखिरी सेकंड तक तैयार कांग्रेस: राहुल गांधी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन के लिए 4+3 के फॉर्म्यूले पर कांग्रेस आखिरी सेकंड तक तैयार है। उन्होंने कहा कि इसके लिए आप को हरियाणा की शर्त छोड़नी होगी।
Read more »
