राहुल गांधी ने माना: सुप्रीम कोर्ट ने नहीं कहा था 'चौकीदार चोर है', अपने बयान पर जताया खेद

United States News News

राहुल गांधी ने माना: सुप्रीम कोर्ट ने नहीं कहा था 'चौकीदार चोर है', अपने बयान पर जताया खेद
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 75 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 33%
  • Publisher: 63%

'चौकीदार चोर है' बयान पर सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी ने खेद जताया, कहा- प्रचार की उत्तेजना में निकल गया

नई दिल्ली: राफेल मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में अपना स्पष्टीकरण दाखिल किया. इस दौरान 'चौकीदार चोर है' वाले अपने बयान पर राहुल गांधी ने खेद जताया है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने माना है कि सुप्रीम कोर्ट ने नहीं कहा था कि चौकीदार चोर है. सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी ने हलफनामा दाखिल कर खेद प्रकट किया है. साथ ही अपने बयान पर सफाई देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान उत्तेजना में उनके मुंंह से यह बयान निकल गया. राहुल गांधी ने माना है कि सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा नहीं कहा था कि 'चौकीदार चोर है'. सुप्रीम कोर्ट इस मामले की कल सुनवाई करेगा. टिप्पणियांदरअसल, बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए 15 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हम ये साफ करना चाहते हैं कि उत्तरदाता ने जो कुछ सुप्रीम कोर्ट के हवाले से कहा है वो गलत है. कोर्ट ने ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की थी और कोर्ट के सामने ऐसी टिप्पणी का कोई अवसर भी नहीं था क्योंकि उस वक्त सिर्फ दस्तावेज की स्वीकार्यता पर फैसला लेना था. सुप्रीम कोर्ट ने राहुल को 22 अप्रैल तक जवाब देने को कहा था और 23 अप्रैल को सुनवाई की बात कही थी. राफेल मामले में बीजेपी सासंद मीनाक्षी लेखी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई कर रहा है. लेखी ने राहुल गांधी के खिलाफ पीएम मोदी पर टिप्पणी पर अवमानना की याचिका दाखिल की है. याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में पुनर्विचार याचिका की सुनवाई के दौरान केंद्र की प्रारंभिक आपत्ति खारिज करते हुए कहा था कि वो द हिंदू में छपे रक्षा दस्तावेज पर विचार करेगा. लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के हवाले से ये बयान दिया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है कि चौकीदार चोर है. याचिका में कहा गया है कि कोर्ट ने आदेश में ऐसा कुछ नहीं है इसलिए ये कोर्ट की अवमानना है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अवमानना मामला: SC ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया, 22 अप्रैल तक जवाब देने को कहाअवमानना मामला: SC ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया, 22 अप्रैल तक जवाब देने को कहाबीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.
Read more »

‘चौकीदार चोर है’ पर फंसे राहुल गांधी, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया अवमानना का नोटिस‘चौकीदार चोर है’ पर फंसे राहुल गांधी, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया अवमानना का नोटिसकांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ कोर्ट की अवमानना करने पर ये नोटिस जारी हुआ है. इस मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी, तब तक राहुल गांधी को अपना जवाब देना होगा. भारतीय जनता पार्टी की नेता मीनाक्षी लेखी ने सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दायर की थी.
Read more »

हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने राहुल गांधी के लिए कहे अपशब्द, कांग्रेस ने की माफी की मांगहिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने राहुल गांधी के लिए कहे अपशब्द, कांग्रेस ने की माफी की मांगहिमाचल कांग्रेस का कहना है, ‘‘हम अपने कानूनी प्रकोष्ठ से राय ले रहे हैं. उसके बाद हम उनके खिलाफ चुनाव आयोग से औपचारिक शिकायत कर सकते हैं.’’
Read more »

'सारे मोदी चोर है' वाले बयान पर राहुल गांधी के खिलाफ सुशील मोदी ने किया केस'सारे मोदी चोर है' वाले बयान पर राहुल गांधी के खिलाफ सुशील मोदी ने किया केसबिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है. राहुल के 'सारे मोदी चोर है' कहने पर सुशील कुमार मोदी ने यह केस किया है.
Read more »

राहुल गांधी अगले 20 साल तक प्रधानमंत्री नहीं बन सकते: वरुण गांधीराहुल गांधी अगले 20 साल तक प्रधानमंत्री नहीं बन सकते: वरुण गांधीराजनीतिक गलियारों से बाहर पीएम नरेंद्र मोदी के नोटबुक में अपनी जहग बनाने के लिए वरुण गांधी हर संभव कोशिश कर रहे हैं.
Read more »

सुपौल में बोले राहुल गांधी- चौकीदार को ड्यूटी से हटाने वाली है जनतासुपौल में बोले राहुल गांधी- चौकीदार को ड्यूटी से हटाने वाली है जनताराहुल गांधी ने कहा कि चौकीदार ने बिहार के युवाओं को बदनाम किया है. पूरे देश में बिहार के युवा जाकर बैंक और सरकारी ऑफिसर के सामने चौकीदार का काम करते हैं, लेकिन यहां से जो चौकीदार बनकर जाता है तो वो ईमानदार होता है. अगर कोई बिहार का चौकीदार बैंक के सामने खड़ा मिले तो उस बैंक में चोरी नहीं हो सकती.
Read more »

पीएम मोदी VS प्रियंका गांधी : सबसे बड़े मुकाबले की तैयारी? वाराणसी में किसका पलड़ा भारी, 10 बड़ी बातेंपीएम मोदी VS प्रियंका गांधी : सबसे बड़े मुकाबले की तैयारी? वाराणसी में किसका पलड़ा भारी, 10 बड़ी बातेंकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा है कि अगर उनके भाई और पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी कहते हैं तो वह पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी में चुनाव लड़ने को तैयार हैं. केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यह बात कही. वायनाड लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी के समर्थन में प्रचार के लिए दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचीं थीं प्रियंका गांधी. बता दें कि राहुल गांधी अपनी पारंपरिक सीट अमेठी के अलावा वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं. प्रियंका गांधी ने कहा, अगर राहुल गांधी कहेंगे तो मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं और मैं वाराणसी से लड़ूंगी. इसमें कोई दो राय नहीं है कि अगर पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी चुनाव लड़ती हैं तो भारत के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा मुकाबला माना जाएगा क्योंकि एक ओर बीजेपी की ओर से पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी होंगे और दूसरी ओर गांधी परिवार का बड़ा चेहरा और कांग्रेस की ट्रंप कार्ड मानी जा रहीं प्रियंका गांधी होंगी. प्रियंका अगर वाराणसी से चुनाव लड़ती हैं तो हो सकता है कि कांग्रेस को इसका फायदा वाराणसी की आसपास सीटों पर हो सकता है. लेकिन इस मुकाबले के लिए वाराणसी कितना है और स्थानीय समीकरण क्या कहते हैं इस पर भी नजर होगी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:03:57