जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में सेना के कुछ जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इन जवानों पर एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के साथ मारपीट करने का आरोप है.
दूरू के एसडीएम गुलाम रसूल वानी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सेना के जवानों ने उनके और उनके साथ ड्यूटी पर तैनात चार अन्य सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट की. उन्होंने कहा कि जवानों ने उनके आधिकारिक वाहन के साथ तोड़फोड़ भी किया.
एसडीएम गुलाम रसूल वानी ने कहा कि सेना के जवानों ने मेरे साथ और मेरे ड्राइवर के साथ बदसलूकी की. मुझे मारा-पीटा और मेरे मोबाइल फोन को तोड़ दिया. इस दौरान बंदूक की नोक पर करीब आधा घंटे तक मुझे बंधक बनाया रखा. इस दौरान सेना के जवानों ने मेरी गाड़ी की तलाशी ली और उसमें तोड़फोड़ किया. जवानों के खिलाफ जानबूझकर चोट पहुंचाने और गलत इरादे से संयम खोने के लिए रणबीर दंड संहिता के तहत काजीगुंड पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है.बता दें, 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए अनंतनाग में चुनावी ड्यूटी पर लगाए गए सरकारी कर्मचारियों ने मंगलवार को घटना में शामिल जवानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने तक ड्यूटी करने से इनकार कर दिया था. इसके बाद जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. एसडीएम के साथ हुई मारपीट की घटना की जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निंदा की. उन्होंने कहा कि नेशनल हाइवे को बंद करने का मुद्दा हम कई बार राज्यपाल के सामने उठा चुके हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आज होगा मतदान, गुरेज के लोग मायूसबारामुला सीट में आने वाले गुरेज के लोग मायूस है क्योंकि इस दूरदराज इलाके में अभी भी कई छोटे-छोटे गांव न सिर्फ बर्फबारी और बर्फीले तूफान की वजह से नजदीकी कस्बों से कटे पड़े हैं बल्कि उन को मतदान के लिए निकलने में दिक्कतें भी होगी.
Read more »
महबूबा ने लगाया आरोप- बीजेपी के लिए नहीं की वोटिंग तो वोटर से हुई हाथापाईमहबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू संसदीय क्षेत्र में एक पोलिंग बूथ पर एक वोटर से बीएसएफ के जवानों ने हाथापाई की क्योंकि उसने बीजेपी के लिए मतदान करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर सशस्त्र बलों का उपयोग करके लोगों को बीजेपी के लिए वोट करने के लिए मजबूर करना, उनकी हताशा और सत्ता की भूख को दर्शाता है.
Read more »
जम्मू में गंभीर ने की रैली, बोले- महबूबा मुझे ब्लॉक कर सकती हैं, देश में चल रही लहर को नहींगौतम गंभीर और महबूबा मुफ्ती के बीच में इससे पहले भी कई बार ट्विटर वॉर छिड़ चुकी है. गंभीर ने गुरुवार को यहां ऊधमपुर जिला की रामनगर तहसील में जनसभा की और कहा कि इस देश में कभी दो प्रधानमंत्री नहीं हो सकते हैं. बता दें कि यहां पर 18 अप्रैल को मतदान होना है.
Read more »
LoC पर तैनात जवानों ने ऑनलाइन बैलेट पेपर डाउनलोड कर किया मतदानविषम परिस्थितियों का सामना करते हुए और संघर्ष विराम उल्लंघन से विचलित हुए बगैर सियाचिन ग्लेशियर और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास तैनात सैनिकों ने गुरुवार को सशस्त्र बल मतदाता के तौर पर अपना अमूल्य वोट दिया. सियाचिन ग्लेशियर और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास तैनात भारतीय सेना के जवानों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेकर अपने जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य पूरा किया.
Read more »
lok sbaha election 2019: election/lok sabha chunav/lok sabha chunav news and updates on 14th april 2019 - मैं अनेकों राज्यों में जाकर आया हूं। मैंने इस बार 2014 से भी जबर्दस्त लहर देखी है। और आपने देखा होगा, जितने सर्वे आ रहे हैं। सर्वे में एक बात साफ है। कांग्रेस को जितनी सीटें मिलने की संभावना है, बीजे | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार जोर-शोर से जारी है। पीएम मोदी आज विभिन्न जगहों पर 3 रैलियों को संबोधित करेंगे। एनडीए की महत्वपूर्ण सहयोगी जेडीयू आज अपना घोषणापत्र जारी करेगी। यहां देखें चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स ...
Read more »
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में महबूबा मुफ्ती के काफिले पर हुई पत्थरबाजी, ड्राइवर घायलअनंतनाग जिले में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के वाहनों के काफिले पर उस समय पथराव हुआ जब वह एक दरगाह से लौट रही थीं. महबूबा अनंतनाग जिले में खिराम की एक दरगाह में गई थी और बिजबेहरा लौट रही थी जब यह घटना हुई.
Read more »
सेना के जवानों ने एसडीएम समेत 5 चुनाव अधिकारियों को पीटा, एफआईआर दर्ज– News18 हिंदीसेना के जवानों पर दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एसडीएम के साथ मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी की शिकायत पर रणवीर पीनल कोड की धारा-323 और 341 के तहत जवानों के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया गया है.
Read more »
