जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आज होगा मतदान, गुरेज के लोग मायूस

United States News News

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आज होगा मतदान, गुरेज के लोग मायूस
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 65 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 29%
  • Publisher: 63%

LokSabhaElections2019 इस साल कश्मीर में सर्दियों के दौरान जमकर हुई बर्फबारी अभी भी इलाके में मौजूद है और कई गांव के रास्ते कटे पड़े हैं | ashraf_wani

जम्मू कश्मीर में गुरेज की वादी देश दुनिया से सर्दी के महीने में कटी रहती है. इस इलाके के अधिकतर लोग बांदीपोरा या तो फिर श्रीनगर हिजरत करते हैं. कुछ ही दिन पहले गुरेज का रास्ता खुला, लेकिन अभी तक यहां पर कई सारे लोग अपने घरों को नहीं लौट पाए हैं.

इलाके के विधायक नजीर अहमद गुरुजी का कहना है इलाके की अधिकतर आबादी इलाके से बाहर है और उस बीच पहले चरण में यहां पर चुनाव की घोषणा करना कहीं ना कहीं लोगों के वोट के अधिकार के साथ खिलवाड़ से कम नहीं, क्योंकि जब वह मतदान कर ही नहीं पाएंगे तो मतदान का क्या मतलब. इस साल कश्मीर में सर्दियों के दौरान जमकर हुई बर्फबारी अभी भी इलाके में मौजूद है और कई गांव के रास्ते कटे पड़े हैं. चुनाव सामग्री लेकर चुनाव अधिकारी इलाके में तो पहुंचे हैं, लेकिन वह किस हद तक हर एक मतदान केंद्र पर मतदान कराने में सफल रहते हैं वह भी एक चुनौती बनी हुई है. इतना साफ है कि जम्मू कश्मीर में सबसे अधिक मतदान के लिए पहचान बनाने वाले इलाक़े में अबकी बार बहुत कम मतदान होगा. बता दें, बारामूला सीट से इस बार कांग्रेस के हाजी फारूक अहमद मीर, बीजेपी के मोहम्मद मकबूल वार, नेशनल कांफ्रेंस के मोहम्मद अकबर लोन और पीडीपी के अब्दुल कय्यूम वानी समेत स्थानीय दलों के नौ उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में पीडीपी पहली बार इस सीट पर जीतने में कामयाब हुई थी. उसके टिकट पर मुजफ्फर हुसैन बेग चुनाव जीते थे. उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के शरीफुद्दीन शारिक को हराया था. सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले इस क्षेत्र में 2014 के चुनाव में करीब 39 फीसदी मतदान हुआ था. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Live Updates : पीएम मोदी, राहुल गांधी की आज ताबड़तोड़ रैलियां, प्रियंका गांधी करेंगी नुक्कड़ सभाएंLive Updates : पीएम मोदी, राहुल गांधी की आज ताबड़तोड़ रैलियां, प्रियंका गांधी करेंगी नुक्कड़ सभाएंपीएम मोदी आज ओडिशा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में रैलियां करेंगे. सुबह 11 बजे ओडिशा के सुंदरगढ़ में 1 बजे सोनेपुर में रैली करेंगे. 3 बजकर 45 मिनट पर छत्तीसगढ़ के बालोद में और शाम को 7 बजे महाराष्ट्र के नांदेड़ में रैली करेंगे. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष आज उत्तराखंड में तीन रैलियां करेंगे. राहुल की पहली रैली सुबह 11 बजे पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर में, दूसरी रैली डेढ़ बजे अल्मोड़ा में और तीसरी रैली साढ़े 3 बजे हरिद्वार में होगी. इससे पहले शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तराखंड के देहरादून में रैली की थी जिसमें उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना साधा था. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी आज यूपी के फतेहपुर सीकरी में होंगी। इस दौरान वो कई नुक्कड़ सभाएं भी करेंगी.
Read more »

कश्मीर के स्कूल में हिंदू लड़कियों के 'बुर्क़ा पहनने' का सचकश्मीर के स्कूल में हिंदू लड़कियों के 'बुर्क़ा पहनने' का सचसोशल मीडिया पर कश्मीर का वीडियो वायरल, हिंदू और सिख लड़कियों के बुर्क़ा पहनने की बात फ़र्ज़ी.
Read more »

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने सेना के जवान की गोली मारकर की हत्याजम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने सेना के जवान की गोली मारकर की हत्याजम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के वारपोरा सोपोर इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों ने सेना के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी. आतंकियों ने मोहम्मद रफी याटू को वारपोरा में उसके घर पर गोली मारी.
Read more »

कमलनाथ के सहयोगियों पर छापा : दुबई में प्रॉपर्टी, कई राजनेता शक के घेरे में, पर्दे के पीछे की 10 बड़ी बातेंकमलनाथ के सहयोगियों पर छापा : दुबई में प्रॉपर्टी, कई राजनेता शक के घेरे में, पर्दे के पीछे की 10 बड़ी बातेंमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के पूर्व ओएसडी प्रवीण कक्कड़, सलाहकार राजेंद्र मिगलानी समेत कुछ और क़रीबियों पर आयकर विभाग का शिकंजा कस गया है. दिल्ली में राजेन्द्र मिगलानी के घर के अब भी चल रही है. कई जगहों पर आयकर विभाग की छापेमारी 30 घंटे से ज्यादा समय से चल रही है. छापे के दौरान आयकर विभाग को इलेक्शन बांड खरीदे जाने के दस्तावेज मिले हैं. दस्तावेज में लिखा है इलेक्शन बांड-200 छापे में अनेक डायरियां और कंम्प्यूटर पर पिछले कुछ महीनों का हिसाब भी मिला है.  इन  दस्तावेजों में दुबई में भी एक प्राप्रर्टी खरीदे जाने का जिक्र  है. फर्जी शेल कंपनियो के जरिए 250 करोड़ रुपये से ज्यादा काला धन सफेद किए जाने का शक जताया जा रहा है. माना जा रहा है कि जांच में कई बड़े नेता फंस सकते हैं.  भोपाल में छापेमारी के दौरान दौरान आयकर विभाग की टीम के साथ गए सीआरपीएफ जवानों की पुलिस से नोक-झोंक हो गई. छापेमारी वाली जगह के बाहर सीआरपीएफ जवानों के साथ पुलिस की गरमा-गरमी हो गई. काफ़ी देर तक ये हंगामा चलता रहा. वहीं इंदौर में एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र को आयकर विभाग के छापे के दौरान नहीं जाने दिया गया. वहीं चुनाव आयोग ने राजस्व सचिव को एक चिट्ठी लिख कर कहा है कि जितनी भी इंर्फ़ोसमेंट एजेंसी वित्त मंत्रालय के तहत, राजस्व विभाग के आदेश पर काम करतीं हैं वो चुनाव से पहले लागू मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के दौरान किसी भी प्रकार के कदम उठाते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि वो कदम पूरी तरह से निष्पक्ष हो. ये भी कहा गया है कि अगर इन एजेंसियों की कार्रवाई चुनाव के लिए अवैध पैसे के इस्तेमाल से जुड़ी हों तो इसकी पूरी जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त को भी दी जाए.
Read more »

'किसानों और व्यापारियों को पेंशन, जल्द राम मंदिर का निर्माण', जानें BJP घोषणा पत्र की 19 बड़ी बातें'किसानों और व्यापारियों को पेंशन, जल्द राम मंदिर का निर्माण', जानें BJP घोषणा पत्र की 19 बड़ी बातेंभारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. संकल्प पत्र के नाम से जारी किए गए घोषणा पत्र में भाजपा ने देश के हर एक वर्ग के लिए वादे किए हैं. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता वहां मौजूद थे. इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के साथ-साथ राम मंदिर निर्माण का भी जिक्र किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि राम मंदिर को लेकर सभी तरह की संभावनाएं तलाशी जाएंगी और सौहार्दपूर्ण माहौल में जल्द राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा. साथ ही कहा कि देश की सुरक्षा के साथ हमारी सरकार किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेगी. सुरक्षा बलों को आतंकवादियों का सामना करने के लिए फ्री हैंड नीति जारी रहेगी. राजनाथ सिंह ने कहा कि इस संकल्प पत्र के माध्यम से हम नए भारत के निर्माण में 130 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को विज़न डॉक्यूमेंट के रूप में पेश कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव के लिए यह संकल्प पत्र बनाने के लिए हमारे अध्यक्ष जी ने मेरी अध्यक्षता में एक समिति बनाई और मेरे साथ 12 लोगों को भी उसमें नामित किया था और संकल्प पत्र को Multi Dimensional बनाने के लिए 12 श्रेणियों में भी उसे विभाजित किया था.
Read more »

कश्मीर: त्राल के जंगलों में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारीकश्मीर: त्राल के जंगलों में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारीये एनकाउंटर कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में चल रहा है. सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि त्राल के सतूरा में आतंकी जंगलों में छुपे हैं. इसके बाद सुरक्षाबलों ने टीम बनाकर जंगल में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया. सर्च के दौरान खुद को घिरता देख आतंकियों ने जब फायरिंग करनी शुरु की तो सुरक्षाबलों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया.
Read more »

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के अस्पताल में फायरिंग, एक की मौत; एक घायलजम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के अस्पताल में फायरिंग, एक की मौत; एक घायलजम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के जिला अस्पताल में आतंकियों की फायरिंग में पुलिस के पीएसओ की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया... JammuKashmir TerrorAttack
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:26:13