अनंतनाग जिले में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के वाहनों के काफिले पर उस समय पथराव हुआ जब वह एक दरगाह से लौट रही थीं. महबूबा अनंतनाग जिले में खिराम की एक दरगाह में गई थी और बिजबेहरा लौट रही थी जब यह घटना हुई.
अनंतनाग जिले में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के वाहनों के काफिले पर उस समय पथराव हुआ जब वह एक दरगाह से लौट रही थीं. अधिकारियों ने बताया कि महबूबा अनंतनाग जिले में खिराम की एक दरगाह में गई थी और बिजबेहरा लौट रही थी जब यह घटना हुई.
उन्होंने बताया कि पथराव में जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर घायल हो गया. महबूबा मुफ्ती सोमवार को खिराम में स्थित एक दरगाह में इबादत करके लौट रही थीं. तभी कुछ लोगों ने उनके काफिले पर पथराव शुरू कर दिया था. वह खिराम दरगाह से बिजबेहरा में पार्टी के एक सम्मेलन में शामिल होने जा रही थीं. इसमें महबूबा को कोई नुकसान नहीं हुआ है. घटना के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए इलाके की घेराबंदी की और महबूबा मुफ्ती के काफिले को सुरक्षित वहां से निकाला. इसके बाद पार्टी के सम्मेलन में पहुंचकर महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकसभा चुनाव के पहले चरण में अपनी हार देख सकती है. अब बीजेपी लोगों के बीच असुरक्षा की भावना फैलाने का प्रयास कर रही है. महबूबा अनंतनाग सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं. वह 2014 में इस सीट पर जीती थीं. अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां के चार जिलों तक फैले दक्षिण कश्मीर क्षेत्र में तीन चरणों में 29 अप्रैल से छह मई तक चुनाव होंगे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के दफ्तर में लगी आग, बिल्डिंग में ही मौजूद थे इमरान खानपाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय में आग लगने की खबर आई. आग लगने की घटना के तुरंत बाद पीएमओ को खाली करा दिया गया. आग लगने के समय इमरान खान अपने दफ्तर में ही मौजूद थे.
Read more »
अनंतनाग: दो साल से टल रहे उपचुनाव, मुफ्ती और मसूदी में सीधा मुकाबलाजम्मू और कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच कांटे का मुकाबला होता है. बीजेपी के प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाते हैं. लोकसभा चुनाव 2019 में अनंतनाग लोकसभा सीट पर पीडीपी से पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती फिर से सांसद का चुनाव जीतने के लिए मैदान में हैं. इनका मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस के हसनैन मसूदी से होगा. कांग्रेस ने गुलाम अहमद मीर तो वहीं बीजेपी ने सोफी यूसुफ को खड़ा किया है.
Read more »
कश्मीर के मुद्दे पर गौतम गंभीर और महबूबा मुफ्ती के बीच ट्विटर पर छिड़ी बहसपूर्व क्रिकेटर और बीजेपी नेता गौतम गंभीर मंगलवार को टि्वटर पर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से उलझ गए दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली. बाद में महबूबा ने उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया. कुछ दिन पहले, जम्मू कश्मीर की स्वायत्तता के मुद्दे पर गंभीर की उमर अब्दुल्ला से भी बहस हो गई थी.
Read more »
दलाई लामा के सीने में संक्रमण, दिल्ली के एक अस्पताल में भर्तीकुछ दिन पहले ही दलाई लामा दिल्ली में थे. 6 अप्रैल को ग्लोबल लर्निंग कांफ्रेन्स में उन्होंने हिस्सा भी लिया था. कांफ्रेन्स में शामिल होने के बाद दलाई लामा सोमवार को दिल्ली से धर्मशाला के लिए रवाना हो गए थे.
Read more »
आजमगढ़ से बीजेपी उम्मीदवार के विरोध में बना गाना- मोदी के गोदी में लुकाय गइला निरहुसपा प्रमुख अखिलेश यादव को टक्कर देने के लिए हाल ही में भाजपा में शामिल हुए भोजपुरी एक्टर व गायक दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ मैदान में हैं। आजमगढ़ की यह सीट यादव बहुल इलाका है। इस बार सपा के गढ़ को भेदने के लिए भाजपा ने तगड़ा चक्रव्यूह रचा है।
Read more »
पहले बोलने को लेकर दो भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे को जड़ा तमाचा, फिर समर्थक भी भिड़ेभंवर सिंह पलाड़ा और नवीन शर्मा के बीच पहले बोलने को लेकर विवाद हुआ और फिर दोनों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। LokSabhaElections2019 Mahasangram
Read more »
PM मोदी के हमलों का उमर, महबूबा ने फोटो के जरिये किया पलटवार-Navbharat TimesIndia News: महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी के हमलों का जवाब तस्वीरों के माध्यम से दिया है। दरअसल, पीएम मोदी ने कठुआ रैली में पीडीपी और एनसी पर तीखी टिप्पणी की थी।
Read more »
झारखंडः गोहत्या के शक़ में भीड़ के हमले में घायल तीनों आदिवासियों के ख़िलाफ़ केस दर्जझारखंडः गोहत्या के शक़ में भीड़ के हमले में घायल तीनों आदिवासियों के ख़िलाफ़ केस दर्ज Jharkhand MobLynching CowSlaughter झारखंड मॉबलिंचिंग गोहत्या
Read more »
