LIVE | इस चरण में उत्तर बंगाल के तीन जिलों में पांच लोकसभा सीटों मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, बालुरघाट, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद के लिए मतदान हो रहा है। ElectionsWithJagran MeraPowerVote LokSabhaElections2019 Phase3
लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण में मंगलवार को पश्चिम बंगाल की पांच संसदीय सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। सुबह सात बजे से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही है। इस चरण में उत्तर बंगाल के तीन जिलों में पांच लोकसभा सीटों मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, बालुरघाट, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद के लिए मतदान हो रहा है। बंगाल में 11 बजे तक 34.
87 फीसद मतदान हुआ है।पश्चिम बंगाल की पांच संसदीय सीटों पर चल रहे मतदान के बीच हिंसा की लगातार खबरें आ रही हैं। मंगलवार की सुबह सात बजे के करीब मुर्शिदाबाद के हरिहरपाड़ा स्थित कुमारीपुर गांव में कांग्रेस नेताओं और एजेंट को लक्ष्य कर गोली चलाई गई है। गोली चलाने का आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है। इस घटना से लोगों में दहशत है। असुरक्षा की भावना से मतदान करने से लोग बच रहे हैं। मतदान केंद्र-105 कुमारीपुर हाई स्कूल में मंगलवार की सुबह मतदान शुरू होने से पहले कांग्रेस के एजेंट बैठने के लिए अपने अन्य नेताओं के साथ जा रहे थे, तभी तृणमूल के कुछ लोगों ने गोली चला दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। खास बात यह है कि जिस मतदान केंद्र पर गोली चली है वहां केंद्रीय बलों की तैनाती नहीं है। राज्य पुलिस के सशस्त्र बल तैनात हैं। गोली चलने के बाद से लोग डरे-सहमे हुए हैं। वे चाहते हुए भी मतदान के लिए घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को इस घटना से अवगत करा दिया है, लेकिन तीन घंटे बाद भी केंद्रीय बल के जवान नहीं पहुंचे हैं और न ही रैपिड एक्शन फोर्स यहां आई है। सहमें हुए लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। डोमकल के टिकटिकी पाड़ा प्राथमिक विद्यालय में बने 22 नंबर बूथ के सामने जमकर बमबाजी की गई l मतदान करने आए वोटर दहशत के मारे अपने घरों में लौट गए l सूचना के बावजूद काफी विलंब से पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कई जिंदा बम बरामद किए l कांग्रेस और तृणमूल ने एक दूसरे ऊपर बम बाजी करने का आरोप लगाया है l जंगीपुर लोकसभा के खड़ ग्राम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुस सलाम के साथ मारपीट की गई l चुनाव आयोग ने घटनाओं के बाबत जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है lडोमकल के मोमिनपुर अंतर्गत सिंहपुर में 273 नंबर बूथ में मतदान करने जा रही भाजपा समर्थक सास और बहू को पीटकर जख्मी किया l घायलों को डोमकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है l भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर हमला करने का आरोप लगाया है l उधर, डोमकल के मानिक नगर में सुबह हुई बम बाजी की घटना में पुलिस ने 152 नंबर बूथ में कांग्रेश पोलिंग एजेंट रियाजुद्दीन शेख को उठा लिया l इसके अलावा जंगीपुर के सूती अंतर्गत हरिपुर गांव में पोलिंग बूथ के बाहर पेड़ के नीचे बैठे मतदाताओं को पुलिस ने पीट दिया जिसमें बच्चा समेत 3 लोग घायल हो गए l स्थानीय लोगों ने शांतिपूर्ण मतदान के दौरान पुलिस द्वारा माहौल खराब करने का आरोप लगाया है lमुर्शिदाबाद के भगवानगोला के दो नंबर ब्लॉक अंतर्गत188 बूथ में तृणमूल पंचायत प्रधान के पति पर मतदाताओं को प्रभावित करने, बूथ में घुसकर मतदान कराने तथा विरोध करने पर सीपीएम एजेंट को धमकाने का आरोप लगा है l पोलिंग अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने की घटना को स्वीकारा है l शिकायत पर सेंट्रल फोर्स ने बाहरी लोगों को बूथ से बाहर निकाला l उधर मुर्शिदाबाद के हरिहरपारा स्थित कुमरी पुर में 105 नंबर पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं को डराने के लिए हवा में फायरिंग की गई l कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है lजंगीपुर के सूती में तृणमूल समर्थकों ने मतदाताओं को बूथ में जाने से रोका l सेंट्रल फोर्स में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाया l तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को खारिज कर दिया l उधर मुर्शिदाबाद के कई बूथों पर सीपीएम के पोलिंग एजेंटों को बैठने से रोका गया l सीपीएम प्रत्याशी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई l जंगीपुर लोकसभा अंतर्गत रघुनाथगंज के मालडोवा स्कूल में बने 224 नंबर बूथ में सीपीएम एजेंट ने वोट डालने पहुंची वृद्धा को अपनी दादी बता कर उसका वोट स्वयं डाल दियाl हालांकि सीपीएम ने आरोपों निराधार बताया l पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के लिए 5 सीटों पर सुबह 11 बजे तक औसत 34.87 फीसद मतदान हुआ है। मुर्शिदाबाद- 33.74 फीसद बालुरघाट- 17.28 फीसद सुरक्षा के लिहाज से 324 कंपनी केंद्रीय शस्त्र पुलिस बल की कंपनियों को करीब 92 फीसद बूथों पर तैनात किया गया है। कुल 80,23,846 मतदाता 8,528 बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण में 61 उम्मीदवारों की सियासी किस्मत दाव पर है। मुख्य चुनाव अधिकारी दफ्तर के सूत्रों ने बताया कि मतदान शुरू होते ही कुछ जगहों पर ईवीएम मशीन में तकनीकि खामियां आई जिसे तत्काल प्रभाव से दुरुस्त कर लिया गया है। उधर, मुर्शिदाबाद के डोमकल अंतर्गत मानिक नगर के 22 नंबर बूथ के बाहर मतदान शुरू होने से पहले ही बम बाजी व तृणमूल समर्थकों पर लाठियों से हमले की खबर है। बताया जाता है कि इस घटना में तृणमूल पार्षद पति समेत तीन जख्मी हुए हैं। तृणमूल नेतृत्व ने कांग्रेस और सीपीएम पर हमले का आरोप लगाया है। चुनाव आयोग ने घटना की रिपोर्ट तलब की है। तीसरे चरण में भारतीय जनता पार्टी , अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और वाममोर्चा ने पांचों संसदीय क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों को उतारा है। वहीं, निर्दलीय व अन्य राजनीतिक दलों के उम्मीदवार भी मैदान में दाव आजमा रहे हैं। मालदा उत्तर से सर्वाधिक 16 उम्मीदवार मैदान में हैं। मालदा दक्षिण से 10, बालुरघाट से 13, जंगीपुर से 11 और मुर्शिदाबाद से 11 उम्मीदवार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के अलावा कांग्रेस और वामदलों के शीर्ष नेताओं ने अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में यहां प्रचार किया। हाई वोल्टेज इस चरण में प्रचार अभियान मुख्य रूप से नरेंद्र मोदी व ममता बनर्जी पर केंद्रित रहा। भ्रष्टाचार से लेकर सांप्रदायिकता, एनआरसी से लेकर चिटफंड घोटाला और सुरक्षा व विकास के मुद्दे नेताओं के वार-पलटवार में शामिल रहे। ममता ने लोगों से मोदी सरकार को हराने का आह्वान किया तो प्रधानमंत्री ने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पश्चिम बंगाल में हिंसाः BJP का आरोप, 'TMC के लोग बूथ लूटने की कोशिश में लगे'रायगंज के चोपरा के बूथ संख्या 159 पर हंगामा हुआ है. यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को वोट देने से रोका.
Read more »
उत्तर प्रदेश में 39 फीसदी, मणिपुर और पश्चिम बंगाल में करीब 50 फीसदी मतदानदोपहर एक बजे तक उत्तर प्रदेश में 39 फीसदी, जबकि पश्चिम बंगाल और मणिपुर में करीब 50 फीसदी मतदान हो चुके हैं। आज हो रहे मतदान की हर अपडेट्स यहां पढ़ें LokSabhaElections2019 VoteKaro
Read more »
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान में हिंसा | DW | 18.04.2019लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को पुद्दुचेरी और देश के 11 राज्यों की 95 लोकसभा सीटों के लिए हुए मतदान में करोड़ों मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस दौरान पश्चिम बंगाल में हिंसा के मामले सामने आए.
Read more »
मतदान के रंगः बुलंदशहर में 43 केंद्रों पर ईवीएम में आई खराबीजिले में दूसरे चरण के तहत गुरुवार को हुए मतदान में 43 जगहों पर ईवीएम खराब हो गई। कुछ जगहों पर ईवीएम को बदला गया तो कुछ बूथों पर ईवीएम को ठीक किया गया।
Read more »
कश्मीर में पत्थरबाजी-बंगाल में बवाल, कुछ ऐसा रहा दूसरे चरण का मतदान
Read more »
मथुरा में मतदान के दिन चुनावी रंजिश में BJP नेता पर जानलेवा हमला, सपा पर आरोपबीजेपी के वरिष्ठ नेता के साथ हुई इस घटना की सूचना पाकर वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. घायल बीजेपी नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
Read more »
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के नोडल मतदान पदाधिकारी लापता, डीएम-एसपी के नेतृत्व में जांच शुरू18 अप्रैल को चुनाव ड्यूटी के दौरान दोपहर के लंच के बाद से उनका कुछ पता नहीं चल पाया। उनपर ईवीएम और वीवीपैट मशीन की अहम जिम्मेदारी थी। LokSabhaElections2019 WestBengal MamataOfficial
Read more »
श्वेतपत्र: पश्चिम बंगाल के दिल में ममता या मोदी? Shwetpatra: Will Mamata get another chance in West Bengal? - Shwetpatra AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के रण में पश्चिम बंगाल में एक अलग तरह की सियासी हवा चल रही है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मात देने उन्हीं के किले में घुस कर देश की अहम सियासी पार्टीयां लगातार हमलावर हैं. यहां की राजनीति परखने के लिए आजतक पहुंच गया है पश्चिम बंगाल की धरती पर. क्योंकि जितनी भीषण लड़ाई उत्तर प्रदेश के लिए होती दिख रही है, उतनी ही तेज जंग पश्चिम बंगाल के लिए भी हो रही है. इस सब के बीच पश्चिम बंगाल की जनता क्या सोच रही, किस नेता से जनता को शिकायत है और किस से हैं उम्मीदें, देखिए श्वेता सिंह के साथ श्वेतपत्र.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
Lok Sabha Election 2019 Live Updates: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान हिंसक झड़प, TMC के 3 कार्यकर्ता घायल– News18 हिंदीआज उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत में वोटिंग हो रही है. इनमें से मैनपुरी, बदायूं और फिरोजाबाद में मुलायम परिवार की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: प.बंगाल के मुर्शिदाबाद में चुनावी हिंसा, TMC के 3 कार्यकर्ता घायल13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 116 लोकसभा सीटों पर आज हो रही है वोटिंग. सात चरणों में से सबसे बड़े इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, जया प्रदा और आजम खान समेत कई बड़े नेता मैदान में हैं.
Read more »
बंगाल: मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान हिंसक झड़प, TMC के 3 कार्यकर्ता जख्मी– News18 हिंदीबताया जा रहा है कि मुर्शिदाबाद के दोमकल नगरपालिका के वार्ड नंबर 7 के पास एक देसी बम फटा. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान 3 लोग जख्मी हो गए, जो टीएमसी के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं.
Read more »
