Lok Sabha Election 2019ः बिहार में महागठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा, जानिए किसको क्या मिला Mahagathbandhan
महागठबंधन में सीटों को लेकर काफी दिनों से चल रही खींचतान और विवादों पर आज विराम लग गया। पटना के होटल मौर्या में महागठबंधन की सभी सहयोगी पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर आज शाम चार बजे के बाद हुई संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में इसका औपचारिक एलान कर दिया गया। राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने इसकी विधिवत घोषणा करते हुए कहा कि राजद को 20, कांग्रेस को नौ, रालोसपा को पांच, हम को तीन, वीआइपी को भी तीन, माले को राजद कोटे से एक सीट दी गई है। वहीं, शरद यादव की पार्टी लोजद के उम्मीदवार राजद के टिकट पर ही फिलहाल चुनाव लड़ेंगे। वहीं, महागठबंधन से सीपीआई और सीपीएम को बाहर कर दिया गया है। बता दें कि कन्हैया कुमार को कांग्रेस-आरजेडी का समर्थन नहीं मिला है।सीटों के बंटवारे के साथ ही पहले चरण के लिए होने वाले मतदान को लेकर घटक दलों के प्रत्याशियों के नामों की भी घोषणा कर दी गई है। गया से जीतनराम मांझी, औरंगाबाद से उपेंद्र प्रसाद, जमुई सीट से भूदेव चौधरी को टिकट दिया गया है।वहीं नवादा से पूर्व राजद विधायक राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को राजद का उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि ये वही राजबल्लभ यादव हैं जिनपर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा था और दोष साबित होने के बाद उन्हें पार्टी ने निलंबित कर दिया था। विधानसभा उपचुनाव के लिए नवादा से हम के उम्मीदवार वीरेंद कुमार को टिकट दिया गया है। डेहरी से मोहम्मद फिरोज हुसैन को राजद ने टिकट दिया है।महागठबंधन की प्रेस कांफ्रेंस से पहले राबड़ी देवी के आवास पर सभी दलों के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें सीटों के मामले पर मंथन किया गया। उसके बाद लोग प्रेस कांफ्रेंस में बड़े नेताओं का इंतजार करते रहे, क्योंकि पहले से उम्मीद जताई जा रही थी कि तेजस्वी यादव सहित गठबंधन के बड़े नेता भी प्रेस कांफेंस में पहुंचेंगे। लेकिन, एेसा नहीं हुआ।प्रेस कांफ्रेंस में बस सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष होटल मौर्या पहुंचे और फिर प्रेस कांफ्रेंस में देरी होने को लेकर मीडियाकर्मियों से माफी मांगी। इसके बाद राजद प्रवक्ता मनोज झा ने संबंधित जानकारी दी और फिर राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने सीट शेयरिंग का विधिवत एेलान किया। वहीं, प्रेस कांफ्रेंस में तेजस्वी यादव के शामिल नहीं पर मीडियाकर्मियों ने जब सवाल खड़ा किया कि क्यों बड़े चेहरे मौजूद नहीं थे? आप कैसे कह सकते हैं कि महागठबंधन में सब ठीक?.
.इस सवाल के जवाब में राजद नेता मनोज झा ने कहा कि क्या मैं पार्टी का कोई नहीं? या मैं पार्टी का कोई छोटा नेता हूं? ये पार्टी का अंतिम समय में लिया गया फैसला था कि तेजस्वी नहीं आ सकेंगे। इसपर सवाल कैसा? सीटों की घोषणा और उम्मीदवारों के नामों के एेलान से पहले बिहार कांग्रेस में टिकट को लेकर बवाल शुरू हो गया है। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय सदाकत आश्रम में औरंगाबाद के टिकट प्रत्याशी निखिल कुमार के समर्थकों ने जमकर बवाल काटा। समर्थकों को जब यह जानकारी मिली कि पार्टी ने निखिल कुमार का टिकट काट दिया गया है, इसके बाद सदाकत आश्रम परिसर में सुबह से हंगामा चलता रहा। पूरा परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। इसपर मदन मोहन झा ने कहा कि हर समर्थक चाहता है कि उसके नेता को टिकट मिले, लेकिन सबको टिकट मिले, ये तो संभव नहीं। जल्द ही सबको पता चल जाएगा कि कौन उम्मीदवार होगा, कौन नहीं होगा। वहीं, महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर लोकतांत्रिक जनता दल के मुखिया शरद यादव भी शुक्रवार की दोपहर पटना पहुंचे। पटना पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर ही हम पटना आये हैं।हालांकि शरद ने कहा कि अभी कुछ नहीं कह सकते हैं कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा वहीं, औरंगाबाद से कांग्रेस नेता निखिल कुमार का टिकट कट जाने के बाद समर्थकों द्वारा कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में हंगामा किये जाने पर उन्होंने कहा कि चुनाव के समय किसी फैसले से लोग सहमत और असहमत हो जाते हैं। ऐसे में ऐसी घटनाएं आम होती हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महागठबंधन : RJD के दबाव में आई कांग्रेस, 11 सीटों की जिद छोड़ने को तैयारमहागठबंधन : RJD के दबाव में आयी कांग्रेस, 11 सीटों की जिद्द छोड़ने को तैयार
Read more »
बिहार BJP में घमासान, सीटों की अदला बदली से नेताओं में अनबनबीजेपी में सबसे बडी घामासान की वजह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सीट नवादा एलजेडी के हिस्से में जाने से और शाहनवाज हुसैन की सीट जेडीयू को जाने की वजह से हैं. केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पटना साहिब से सीट तय होने की खबर को लेकर उनके और राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के बीच तनातनी जारी है. भागलपुर और बाल्मीकीनगर की सीट जेडीयू को जाने से स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिख रही है और कई मंडल अध्यक्षों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश भी की है.
Read more »
राजस्थान: अब लोकसभा चुनाव में गुटबाजी का असर, आधी सीटों पर पसोपेश में कांग्रेसराजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट राजनीति के दो बड़े केंद्र हैं, ऐसे में दोनों खेमों के नेता टिकट बंटवारे को लेकर अपना दमखम दिखाने के प्रयास कर रहे हैं. यहां तक कि अशोक गहलोत के बेटे के नाम पर भी कांग्रेस के अंदर से ही विरोध के स्वर सामने आ रह हैं.
Read more »
बिहार में कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, राहुल-तेजस्वी की मुलाकात में लगेगी मुहर : सूत्रबिहार में महागठबंधन (Bihar) के बीच अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है. पहले कांग्रेस 11 सीटों पर अड़ी थी, लेकिन अब सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि कांग्रेस से 9 सीटों पर बात बन गई है. हालांकि कांग्रेस एक और सीट पर ज़ोर दे रही है. तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की मुलाक़ात में डील पर फ़ाइनल मुहर लग जाएगी और फिर सीट बंटवारे का एलान कर दिया जाएगा.
Read more »
Lok Sabha Elections 2019: वोट देने में आगे पर वोट पाने में पीछे महिलाएंयह लोकसभा चुनाव जरूर थोड़ा अलग साबित हो रहा है। इसमें बीजू जनता दल और तृणमूल कांग्रेस जैसी पार्टियां महिला उम्मीदवारों पर खुलकर दांव लगा रही हैं।
Read more »
बिहार में महागठबंधन की प्रेस वार्ता टली, 22 मार्च को होगा सीटों का ऐलान– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर पहले चरण के लिए होने वाले मतदान का नामांकन तक शुरू हो गया है, लेकिन बिहार में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है. इस बीच खबर आ रही है कि बिहार में गठबंधन की प्रेसवार्ता टल गई है. सूत्रों के मुताबिक, पटना में होली के बाद 22 मार्च को अब गठबंधन की प्रेसवार्ता होगी. बिहार में कांग्रेस 9-10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
Read more »
बिहार: महागठबंधन की सीटों का ऐलान, तेजस्वी समेत कई बड़े नेता प्रेस कांफ्रेंस से नदारदबिहार में महागठबंधन की सीटों के पेंच सुलझ गया है. शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पुर्वे ने सीटों के बंटवारे का ऐलान किया. जिसमें पुर्वे ने बताया कि आरजेडी 20, कांग्रेस 9 और रालोसपा 5 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.
Read more »
