बिहार BJP में घमासान, सीटों की अदला बदली से नेताओं में अनबन

United States News News

बिहार BJP में घमासान, सीटों की अदला बदली से नेताओं में अनबन
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 101 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 63%

बिहार: भाजपा में सीटों को लेकर घमासान sujjha

एनडीए में सीट बंटवारे में सबसे ज्यादा नुकसान बीजेपी को हुआ है इसलिए सबसे ज्यादा आंतरिक लड़ाई भी बीजेपी में ही देखने को मिल रही है. बीजेपी की 4 सीटें जेडीयू को और एक सीट एलजेपी को गई है जबकि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन की सीट भागलपुर भी जेडीयू में खाते में चली गई है.

सोमवार को जेडीयू के महासचिव आरसीपी सिंह दिल्ली गए. सीट बंटवारे के बाद आरसीपी सिंह के दिल्ली जाने को इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है. बीजेपी में सबसे बडी घामासान की वजह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सीट नवादा एलजेडी के हिस्से में जाने से और शाहनवाज हुसैन की सीट जेडीयू को जाने की वजह से है. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की सीट पटना साहिब तय होने की खबर को लेकर उनके और राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के बीच तनातनी जारी है. भागलपुर और बाल्मीकिनगर की सीट जेडीयू को जाने से स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिख रही है और कई मंडल अध्यक्षों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश भी की है. गिरिराज सिंह नवाद सीट न मिले से नाराज हैं. उन्होंने कहा कि नवाद सीट एलजेपी को देने से पहले उनसे पूछा तक नहीं गया. हालांकि माना जा रहा है कि गिरिराज सिंह को बेगूसराय से टिकट दिया जाएगा जहां से वो 2014 में चुनाव लडना चाहते थे. लेकिन गिरिराज सिंह इसके जवाब में कहते हैं कि मै कार्यकर्ता हूं, कार्यकर्ता था और कार्यकर्ता रहूंगा. इसका मतलब ये है कि पार्टी जहां से कहेगी वहां से चुनाव लड़ेंगे. लेकिन गिरिराज सिंह के इस जवाब से बेगूसराय से ही टिकट के दावेदार बीजेपी के एमएलसी रजनीश कुमार को सहन नहीं हुआ और उन्होंने ट्वीट कर कहा कि गिरिराज सिंह को अब अपना मोह माया समेट कर नाटक बंद कर देना चाहिए और बेगूसराय आकर लड़ने की तैयारी करनी चाहिए. रजनीश कुमार का कहना है कि पिछले कई दिनों से ये बात हो रही है कि नवादा सीट एलजेपी को चली गई है तब गिरिराज सिंह ने क्यों नहीं बोला तब वो चुप थे. अब जबकि सीटों के बंटवारे का ऐलान हो गया है तो उसके बाद अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. वो ये भी नहीं कह रहे हैं कि बेगूसराय से चुनाव नहीं लड़ेंगे. रजनीश कुमार का कहना है कि बेगूसराय में वो अपने लोगों को चुनाव के लिए तैयारी करने के लिए भी बोल रहे हैं. पटना साहिब से बीजेपी केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को उतारने की तैयारी में हैं लेकिन यहीं से राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा भी दावेदारी कर रहे हैं. दोनों कायस्थ जाति से आते हैं और पटना साहिब कायस्थ बहुल लोकसभा क्षेत्र है. बीजेपी आला कमान की पहली पसंद रविशंकर प्रसाद है तो आरएसएस आर के सिन्हा को उम्मीदवार बनाने में लगा है. सोमवार को कायस्थ महासभा ने भी कहा कि आर के सिन्हा को ही उनका समर्थन है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिहार में सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में किचकिच जारी, कांग्रेस-आरजेडी में 'तनातनी'बिहार में सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में किचकिच जारी, कांग्रेस-आरजेडी में 'तनातनी'बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन में अभी तक सीट बंटवारे को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई है.
Read more »

रामकृपाल यादव बोले, महागठबंधन एक बेमेल शादी, तलाक तय हैरामकृपाल यादव बोले, महागठबंधन एक बेमेल शादी, तलाक तय हैलोकसभा चुनाव के घोषणा के साथ बिहार में भी सरगर्मियां तेज हो गई है. इस बीच केंद्रीय मंत्री और पाटलीपुत्र से सांसद रामकृपाल यादव ने दावा किया एनडीए बिहार में 40 में से 40 सीट जीतेगी. महागठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी महागठबंधन ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाया है. फिर चाहे वो दिल्ली हो यूपी हो या फिर बंगाल या बिहार सभी जगह झूठबंधन टिक नहीं पाएगा.
Read more »

Election LIVE: चुनाव को लेकर मोदी ने की बड़ी अपील, राहुल-मायावती को किया टैगElection LIVE: चुनाव को लेकर मोदी ने की बड़ी अपील, राहुल-मायावती को किया टैगPM मोदी ने ट्वीट में लोगों से की अधिक से अधिक मतदान करने की अपील IndiaElects
Read more »

नारियल की शाखा से बने बल्ले और कंचों से खेलकर की लारा ने क्रिकेट में शुरूआतनारियल की शाखा से बने बल्ले और कंचों से खेलकर की लारा ने क्रिकेट में शुरूआतक्रिकेट के महान क्रिकेटरों में से एक ब्रायन लारा ने खेल में आने के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने चार साल की उम्र में नारियल की शाखा से बने बल्ले से शुरूआत की थी जो पेंटिंग करने वाले ब्रुश की तरह था।
Read more »

पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर शहर में देर रात धमाकों की आवाज से दहशत में लोगपाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर शहर में देर रात धमाकों की आवाज से दहशत में लोगअमृतशहर में सुनाई दी धमाकों की आवाज से दहशत का माहौल है। देर रात करीब सवा एक बजे हुए जोरदार धमाकों से शहर के लोग सहमे हुए हैं।
Read more »

न्‍यूजीलैंड: क्राइस्‍टचर्च में आतंकी हमला, मस्जिदों में गोलीबारी में 27 की मौत की आशंका, IED बरामदन्‍यूजीलैंड: क्राइस्‍टचर्च में आतंकी हमला, मस्जिदों में गोलीबारी में 27 की मौत की आशंका, IED बरामदन्‍यूजीलैंड के दौरे पर गई बांग्‍लादेश की क्रिकेट टीम सुरक्षित है. पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है.
Read more »

यूएन सुरक्षा परिषद में ताइवान की सीट चीन को कैसे मिली, नेहरू की क्या थी भूमिकायूएन सुरक्षा परिषद में ताइवान की सीट चीन को कैसे मिली, नेहरू की क्या थी भूमिकासंयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में ताइवान की स्थायी सीट चीन को कैसे मिली? क्या नेहरू इसे भारत को दिलवा सकते थे? जानिए पूरा वाक़या
Read more »

नीदरलैंड में ट्राम में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, आतंकवादी हमले की आशंकानीदरलैंड में ट्राम में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, आतंकवादी हमले की आशंकागोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. अधिकारी इस घटना को संभावित आतंकवादी हमले के तौर पर देख रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:21:05