महागठबंधन : RJD के दबाव में आयी कांग्रेस, 11 सीटों की जिद्द छोड़ने को तैयार
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक ठाक है. कुछ सीटों पर सहयोगी बातचीत करना चाहते थे, जिसपर आज बातचीत हो जाएगी. महागठबंधन में कोई परेशानी नहीं है. हरखु झा ने जी मीडिया के सवाल पर कहा कि पार्टी की तरफ से 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है.
पार्टी ने महज आलाकमान को 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि अब आलाकमान को तय करना है कि कितनी सीटों पर पार्टी चुनाव लड़े. साथ ही कहा कि जब हम गठबंधन में होते हैं तो सीटों की संख्या कोई फिक्स नहीं होती है. जरुरत पड़ी तो हम पीछे भी जा सकते हैं और सहयोगी भी जा सकते हैं. बीते दिनों कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक के बाद बिहार कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति के चेयरमैन अखिलेश सिंह ने पार्टी के 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी. जिसके बाद बड़ा सियासी बवाल मच गया. कांग्रेस की घोषणा के साथ ही जीतन राम मांझी ने भी अपनी पार्टी के लिए पांच सीटों की डिमांड कर दी. मांझी की डिमांड के बाद मामल फंस सा गया. मामला तब और बिगड़ गया जब तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में सीटों को लेकर मची खींचतान पर अपने सहयोगियों पर ट्वीट कर हमला बोल दिया. उसके बाद से महागठबंधन के बिखड़ने की चर्चा तेज हो गयी है. महागठबंधन को बचाने की कोशिश भी तेज हो गयी है. रविवार को पटना पहुंचे आरएलएसपी अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को तुरंत वापस दिल्ली बुला लिया गया. वहीं, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता सदानंद सिंह भी रविवार की शाम दिल्ली बुला लिये गये. जबकि कांग्रेस के प्रभारी सचिव वीरेन्द्र सिंह राठौर भी अपना सारा कार्यक्रम छोड़ रविवार की शाम दिल्ली लौट गये. अध्यक्ष मदन मोहन झा सोमवार को दिल्ली रवाना हुए. आरजेडी ने सीटों की मची खींचतान के बीच फिर से कांग्रेस को सचेत किया है. पार्टी के पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने कहा है कि तेजस्वी यादव की सहयोगी दलों से सीटों को लेकर अहंकार छोड़ने की अपील बिल्कुल सही है. बीजेपी को हराने के लिए सबको साथ मिलकर चलना होगा, जिसमें सीटों के मसले पर जिद्द की कहीं कोई जगह नहीं. कांग्रेस भले ही सीटों की संख्या के मसले पर नर्म नजर आ रही हो, लेकिन कांग्रेस-आरजेडी के बीच 6 सीटों पर अभी भी मामला फंसा हुआ है. बाल्मीकि नगर, मोतिहारी, कटिहार, किशनगंज, दरभंगा और मधुबनी की सीटें ऐसी हैं जहां पर मामला उलझा हुआ है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारगौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते जैसलमेर में अब तक एक दर्जन संदिग्धों को पकड़ा जा चुका है.
Read more »
EXCLUSIVE : BJP वोटर से संवाद करेंगे, AAP के 65 हजार वॉलंटियर्सहोली के बाद आम आदमी पार्टी अपने चुनाव प्रचार को एक नए अंदाज़ में शुरू करने जा रही है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स वोटरों से मोदी सरकार के कामकाज के बारे में पूछेंगे और संवाद के दौरान बीजेपी के वोटर का मन बदलने की कोशिश करेंगे. इसके अलावा AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए महागठबंधन के कई नेता दिल्ली में प्रचार करते नज़र आ सकते हैं.
Read more »
फ्रंटफुट पर खेल रही कांग्रेस बनी RJD का सिरदर्द, महागठबंधन पर संकटबिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन उलझ गया है. सीटों की संख्या को लेकर महागठबंधन में शामिल पार्टियां आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं. कांग्रेस 11 सीटों से कम पर चुनाव नहीं लड़ना चाहती है और आरजेडी उसे 8 सीट से ज्यादा देना नहीं चाहती है. इसके अलावा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी को आरएलएसपी से अधिक सीटें चाहिए. वर्तमान स्थिति को देखते हुए महागठबंधन के दलों के पास क्या विकल्प है....जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर.
Read more »
