राजस्थान कांग्रेस में कई अहम सीटों पर टकराव | sharatjpr
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस अब तक उम्मीदवारों की पांच लिस्ट जारी कर चुकी है, लेकिन राजस्थान के एक भी प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं हो पाया है. पिछले दो हफ्तों से लगातार प्रदेश नेताओं की बैठकें चल रही हैं, जिनमें कुल 25 सीटों में से लगभग पचास फीसदी पर नाम तय कर लिए गए हैं, लेकिन बाकी सीटों के प्रत्याशियों पर अभी अंदरूनी घमासान दिखाई दे रहा है.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट के गुटों का असर भी टिकट वितरण में देरी की वजह माना जा रहा है. अजमेर, जयपुर और बाड़मेर जैसी हाई-प्रोफाइल सीटों पर टकराव ज्यादा है. दिल्ली में तीन दिनों की बैठक के बाद कांग्रेस में ज्यादातर सीटों पर नाम तय हो गए हैं, लेकिन अजमेर, बाड़मेर-जैसलमेर, जयपुर और भीलवाड़ा जैसी अहम सीटों पर अब भी पेंच फंसा है. अजमेर सीट की बात की जाए तो यहां हुए उपचुनाव में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा जीते थे, अब सचिन पायलट का खेमा चाह रहा है कि अशोक गहलोत के खास बने रघु शर्मा को एक बार फिर अजमेर सीट से ही टिकट दिया जाए. जबकि रघु शर्मा लोकसभा चुनाव लड़ना ही नहीं चाह रहे हैं. उनका कहना है कि यह सीट परंपरागत रूप से उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की सीट रही है, ऐसे में वो ही अपना उम्मीदवार तय करें. इसी तरह दूसरी सीटों पर भी केंद्र और राज्य की राजनीति अहम बिंदु बन गया है. विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए मानवेंद्र सिंह बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन राज्य के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी कह रहे हैं कि उन्हें केंद्र की राजनीति करनी है. हालांकि, उनके इस तर्क के पीछे वजह कुछ और बताई जा रही है. सूत्रों का कहना है कि हरीश चौधरी को लगता है कि वरिष्ठ नेता होने के बावजूद उन्हें कम महत्व का मंत्री पद दिया गया है, ऐसे में अशोक गहलोत या सचिन पायलट के बजाय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की टीम में रहकर राजनीति करना चाहते हैं.हरीश चौधरी ही नहीं दूसरे नेता भी जयपुर से निकलकर दिल्ली की राजनीति में आना चाहते हैं. राहुल गांधी के करीबी रहे कद्दावर नेता सीपी जोशी विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद हाशिए पर चले गए हैं, ऐसे में वो भी लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं और भीलवाड़ा सीट से एक बार फिर से टिकट की दावेदारी रख रहे हैं. इसी तरह जयपुर शहर की सीट को लेकर भी घमासान है. जयपुर शहर लोकसभा सीट से कांग्रेस के विधायक और विधान सभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी चुनाव लड़ना चाहते हैं. महेश जोशी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खास हैं, लेकिन जिस तरह सचिन पायलट और अशोक गहलोत गुट में मंत्री पद बंटे उसमें महेश जोशी खाली हाथ रह गए. इसलिए वो भी चाहते हैं कि राज्य के बजाय केंद्र में राजनीति करें. जबकि इसी सीट पर कांग्रेस का दूसरा गुट सुशील शर्मा के लिए टिकट मांग रहा है. जिन विधायकों को मंत्रीपद नहीं मिले वो तो लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते ही हैं, लेकिन चर्चा ये भी है कि कुछ मौजूदा मंत्रियों का कद देखते हुए उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाया जाए, ताकि बीजेपी को शिकस्त दी जा सके. ऐसे हालात जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर रहे हैं, जहां से कृषि मंत्री लालचंद कटारिया को केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के सामने उतारने पर विचार चल रहा है. हालांकि, लालचंद कटारिया इस बात के लिए सहमत नहीं हैं और चाहते हैं कि उनकी पत्नी रेखा कटारिया को टिकट दिया जाए. टिकट पर टकराव सिर्फ बड़े नेताओं या मंत्रियों को लेकर ही नहीं है, बल्कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के परिवार पर भी पेच फंसा है.जोधपुर सीट से भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने बेटे वैभव गहलोत को चुनाव लड़ाना चाहते हैं, जबकि कांग्रेस का दूसरा गुट चाहता है कि यहां से कोई जाट या विश्नोई समाज का उम्मीदवार उतारा जाए. कुल मिलाकर राजस्थान में यह सियासी खींचतान दरअसल इसलिए हो रही है क्योंकि एक खेमा दूसरे को निपटाना चाहता है. ऐसे में माना जा रहा है कि इन विवादित सीटों पर अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ही फैसला करेंगे, और होली के बाद कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारगौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते जैसलमेर में अब तक एक दर्जन संदिग्धों को पकड़ा जा चुका है.
Read more »
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस के गढ़ आउटर मणिपुर सीट के बारे में जाने सब कुछपहाड़ियों और घाटियों में बसे मणिपुर राज्य में दो चरणों में मतदान होने हैं. पहले चरण में 11 अप्रैल और दूसरे चरण में 18 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसके बाद 23 मई को नतीजे आएंगे. साल 2014 में आउटर मणिपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के थांगसो बाइटे को जीत मिली थी.
Read more »
कांग्रेस की 5 बड़ी बातें, जो लोकसभा चुनाव 2019 में हो सकती हैं निर्णायकलोकसभा चुनाव 2014 में देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस सिर्फ 44 सीटों पर सिमट गई थी। हालांकि 2014 के बाद कांग्रेस के लिए राजनीतिक परिदृश्य काफी बदल चुका है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में सत्ता में वापसी ने कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम किया है। आइए, जानते हैं कांग्रेस की उन ताकतों के बारे में, जो आगामी लोकसभा चुनाव में उसकी लिए सफलता का रास्ता बन सकती है।
Read more »
..तो इस वजह से कांग्रेस पर इतनी हमलावर हैं बसपा सुप्रीमो मायावती– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश में महागठबंधन और कांग्रेस के बीच गठबंधन की ख़बरों के बीच मायावती कांग्रेस के प्रति और हमलावर होती जा रही हैं. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस के प्रति नरम रुख रखे हुए हैं. अखिलेश जब भी मीडिया से बात करते हैं तो कांग्रेस को गठबंधन का साथी बताते हैं. दूसरी ओर मायावती बीजेपी और कांग्रेस के प्रति बराबर हमलावर हैं. आखिर ऐसा क्यों है कि गठबंधन में दोनों बराबरी के साथी हैं, लेकिन एक कांग्रेस के साथ खड़ा है और दूसरा विरोध में? इसके पीछे की राजनीति को समझने के लिए दोनों पार्टियों के उत्तर प्रदेश के वोट बैंक को समझना होगा. कांग्रेस तब तक उत्तर प्रदेश में मजबूत जनाधार में थी जब तक बहुजन समाज पार्टी का उदय नहीं हुआ था.
Read more »
मायावती के दलित वोट बैंक में सेंधमारी के प्रयास में कांग्रेस-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मायावती के यूपी समेत किसी भी राज्य में गठबंधन न करने के ऐलान से कांग्रेस आहत है। ऐसे में कांग्रेस की यूपी में एसपी-बीएसपी के गठबंधन में शामिल होने की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई है। अब कांग्रेस बीएसपी के कोर वोट बैंक को छीनने की योजना बना रही है।
Read more »
AAP MLA अलका लांबा बिन शर्त कांग्रेस में वापसी को तैयारआजतक से बातचीत में अलका लांबा ने कहा कि 2017 नगर निगम में कांग्रेस का बड़ा वोट बैंक वापस आया है. अब मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने जीत हासिल की है. जिस तरह से कांग्रेस के नेता राहुल गांधी युवाओं के साथ, महिलाओं के साथ बातचीत कर रहे हैं और अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं उससे साफ होता है कि कांग्रेस आने वाले चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है.
Read more »
राजस्थान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, कई घरों की दीवारों में आई दरारेंभूकंप का केंद्र पाकिस्तान के सीबी से 46 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है.
Read more »
कांग्रेस ये 'दांव' खेलकर क्या BJP के हाथ से छीन सकती है गोवा की सत्ता, 10 प्वाइंट्स में समझेंगोवा (GOA) में भाजपा नीत गठबंधन अगले मुख्यमंत्री को लेकर अभी किसी सहमति पर नहीं पहुंच पाया है. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के निधन के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो गई है. भाजपा (BJP) विधायक माइकल लोबो ने बताया कि देर रात पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी राज्य में भगवा पार्टी और गठबंधन सहयोगी दलों के बीच कोई आम सहमति हासिल नहीं कर सके. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस (Congress) ने मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सरकार बनाने के लिए फिर से दावा पेश किया है. कांग्रेस ने पहले मनोहर पर्रिकर के तबीयत ज्यादा खराब होने पर शनिवार को राज्यपाल के सामने दावा पेश किया था. हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने न तो उनके पत्र का जवाब दिया और न ही उन्होंने मिलने का समय दिया. ऐसे में यह समझाना जरूरी है कि गोवा के सियासी समीकरण क्या कहते हैं. हम आपको बता रहे हैं कि गोवा में किन परिस्थितियों में भाजपा के साथ से सत्ता जा सकती है.
Read more »
