अलका लांबा ने कांग्रेस में घर वापसी की इच्छा जाहिर की (manideep_shrma)
दिल्ली की चांदनी चौक विधानसभा से आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने कांग्रेस में घर वापसी की इच्छा जाहिर की है. अलका के मुताबिक राहुल गांधी के नेतृत्व में सिर्फ कांग्रेस ही बीजेपी को रोक सकती है. अलका ने बिना किसी शर्त कांग्रेस में वापसी की पेशकश की है.
कांग्रेस ने भी अलका लांबा की इस इच्छा को स्वागत योग्य बताया है. अलका लांबा ने कहा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जिस तरह से मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ जीती है उससे जाहिर होता है कि कांग्रेस का भविष्य देश में अच्छा है और अगर कांग्रेस की तरफ से उन्हें प्रस्ताव आता है तो वह बिना शर्त कांग्रेस पार्टी में जाएंगी. अलका ने कहा,"मैं दांडी यात्री रही हूं, हमेशा से मेरी विचारधारा गांधी की विचारधारा रही है इसलिए कांग्रेस को 20 साल बाद जब मैंने छोड़ा तो मैं बीजेपी में नहीं गई, बीजेपी को हराने के लिए गई." अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से उनके पास कोई निमंत्रण नहीं है अगर आएगा तो वह जरूर सोचेंगी. उन्होंने कहा,"कांग्रेस की तरफ से मुझे प्रस्ताव आता है तो मैं जरूर कांग्रेस में जाने पर विचार करूंगी और मैं बिना शर्त के कांग्रेस में जाऊंगी, बीजेपी को देश में कैसे रोकना है सिर्फ मेरा यही मकसद है." दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने भी अलका लांबा की घर वापसी की इच्छा का स्वागत किया है. दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि अलका लंबा हमारी फैमिली की मेंबर रही हैं अभी दूसरी पार्टी में है जो लोग वापस आना चाहते हैं हम उन सबका स्वागत करेंगे. चाको ने कहा कि अलका लांबा मूल रूप से कांग्रेस फिलॉसफी की रही हैं जो लोग पार्टी छोड़ कर गए थे आज या कल वह लोग पार्टी में वापस आ रहे हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »
जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारगौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते जैसलमेर में अब तक एक दर्जन संदिग्धों को पकड़ा जा चुका है.
Read more »
कांग्रेस की 5 बड़ी बातें, जो लोकसभा चुनाव 2019 में हो सकती हैं निर्णायकलोकसभा चुनाव 2014 में देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस सिर्फ 44 सीटों पर सिमट गई थी। हालांकि 2014 के बाद कांग्रेस के लिए राजनीतिक परिदृश्य काफी बदल चुका है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में सत्ता में वापसी ने कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम किया है। आइए, जानते हैं कांग्रेस की उन ताकतों के बारे में, जो आगामी लोकसभा चुनाव में उसकी लिए सफलता का रास्ता बन सकती है।
Read more »
शहरी और ग्रामीण आबादी के बीच 'फंसा' नोएडा, जानिए कितना खरे उतरे सांसदउत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र की पहचान नोएडा और ग्रेटर नोएडा से है। ये दोनों औद्योगिक महानगर ना केवल देश, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। औद्योगिक महानगरों से इतर इस इलाके की पहचान बेहतरीन खेती के क्षेत्र के रूप में भी है। दो नदी हिंडन और यमुना के बीच बसे इलाके की अधिकांश जमीन उपजाऊ है। जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की मंजूरी मिलने के बाद से इलाके में संपर्क मार्गों समेत विकासीय परियोजनाओं पर तेजी से काम हुआ है। दिल्ली के बाहर एनसीआर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो का सबसे बड़ा नेटवर्क है।
Read more »
वर्षों तक दूसरे दलों का झंडा थामने वाले नेताओं पर कांग्रेस ने खेला दांव, इन्हें दिया टिकट _Loksabha election 2019 congress gives tickets to turcoat leaders in second list UPAT– News18 Hindiकांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में अपने पुराने नेताओं के साथ साथ दूसरे दलों से आए नेताओं को भी टिकट दिया है. दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने 16 नामों का ऐलान किया है. इस लिस्ट में ऐसे नाम भी हैं जो बीजेपी और सपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं. आगे की स्लाइड में देखिए कांग्रेस ने दूसरे लिस्ट में इन दलबदलुओं पर दांव खेला है. Loksabha election 2019 congress gives tickets to turcoat leaders in second list UPAT
Read more »
मायावती के दलित वोट बैंक में सेंधमारी के प्रयास में कांग्रेस-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मायावती के यूपी समेत किसी भी राज्य में गठबंधन न करने के ऐलान से कांग्रेस आहत है। ऐसे में कांग्रेस की यूपी में एसपी-बीएसपी के गठबंधन में शामिल होने की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई है। अब कांग्रेस बीएसपी के कोर वोट बैंक को छीनने की योजना बना रही है।
Read more »
दो दिन में कांग्रेस को दूसरा झटका, शशि थरूर के चाचा-चाची भाजपा में शामिलथरूर की चाची शोभना शशिकुमार और उनके पति शशिकुमार ने कहा कि वे लंबे वक्त से भाजपा के समर्थक रहे हैं।
Read more »
