LokSabhaElections2019: वोट देने में आगे पर वोट पाने में पीछे महिलाएं MeraPowerVote ElectionsWithJagran WomenInPolitics
आमतौर पर महिलाएं केवल वोट देने में ही आगे दिखती हैं, लेकिन खुद वोट नहीं खींच पाती हैं। महिलाओं में वोट डालने का औसत लगभग पुरुषों के बराबर ही रहता है। यह बात पिछले पांच लोकसभा चुनाव के आंकड़ों से साफ हो जाती है। 1998 में कुल महिला मतदाताओं में से 57.
69 फीसद ने वोट डाला था, जबकि उस चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 61.97 रहा था। 1999 की 13वीं लोकसभा में 55.64 फीसद महिलाओं ने वोट डाला था और चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 59.99 रहा था। 2004 में भी चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत मे कमी आयी थी और महिलाओं का मतदान प्रतिशत भी घटा था। तब 53.64 फीसद महिलाओं ने वोट डाला था। कुल मतदान 58.07 फीसद रहा था।2009 के चुनाव में महिलाओं की भागेदारी में दो फीसद से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई, जबकि कुल मतदान के औसत में नाममात्र की बढ़त दिखी थी। उस चुनाव में 55.82 फीसद महिलाओं ने वोट डाला था, जबकि कुल मतदान 58.13 फीसद दर्ज हुआ था। 2014 के पिछले चुनाव में महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। 65.54 फीसद महिला मतदाताओं ने वोट डाला था। हालांकि कुल मतदान का प्रतिशत भी करीब आठ फीसद बढ़ा था। इतना ही नहीं पुरुषों की तुलना में महिलाओं का वोट प्रतिशत मात्र डेढ़ प्रतिशत ही कम था। पिछले चुनाव में पुरुषों का मतदान प्रतिशत 67 फीसद था। अब महिला उम्मीदवारों को मिले मतों का औसत देखें तो पता चलता है कि उन्हें वोट बहुत कम मिलते है। ज्यादातर महिला उम्मीदवारों की जमानत जब्त होती है। 1998 में 43 महिलाएं चुनकर संसद पहुंचीं थीं। 1999 में यह संख्या बढ़कर 49 हो गई। 2004 में महिला उम्मीदवारों की संख्या तो बढ़ी, लेकिन चुनाव जीतने वाली महिलाओं की संख्या घट कर 45 रह गई। 2009 में पिछली बार से 201 महिलाएं ज्यादा चुनाव में खड़ी हुईं, लेकिन जीती मात्र 59। 2014 में अब तक सर्वाधिक 62 महिलाएं जीती थीं, लेकिन चुनाव में खड़ी होने वाली महिलाओं की संख्या में इस बार और इजाफा हुआ था। जीतने की संख्या में मात्र तीन की बढ़ोत्तरी हुई।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एनआरसी मसौदे में नाम न होने पर भी वोट देने का अधिकार होगा: चुनाव आयोगअसम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का दूसरा और अंतिम मसौदा 30 जुलाई, 2018 को प्रकाशित किया गया था जिसमें 3.29 करोड़ लोगों में से 2.89 करोड़ लोगों के नाम शामिल किए गए थे. इस मसौदे में 40,70,707 लोगों के नाम नहीं थे.
Read more »
मायावती के दलित वोट बैंक में सेंधमारी के प्रयास में कांग्रेस-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मायावती के यूपी समेत किसी भी राज्य में गठबंधन न करने के ऐलान से कांग्रेस आहत है। ऐसे में कांग्रेस की यूपी में एसपी-बीएसपी के गठबंधन में शामिल होने की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई है। अब कांग्रेस बीएसपी के कोर वोट बैंक को छीनने की योजना बना रही है।
Read more »
वोट पैटर्न में मामूली बदलाव और कांग्रेस की झोली में आ गिरेंगी ये 56 सीटेंइंडिया टुडे की डाटा टीम ने देश भर की ऐसी 150 सीटों की पहचान की है जहां हार-जीत का अंतर बेहद मामूली रहा, लेकिन दोनों शीर्ष उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे उम्मीदवार से दस फीसदी से ज्यादा वोटों से आगे रहे.
Read more »
कैसा दिखता है पोलिंग बूथ - Know Your Polling Booth– News18 Hindiचुनावों में जहां वोटिंग मशीन रखी होती है, वो कैसा दिखता है और किन नियमों के तहत उसे बनाया जाता है?
Read more »
यूपी के वोट बैंक: क्या यूपी के सारे दलित मायावती को वोट देते हैं ?– News18 हिंदीयूपी के वोट बैंक: माया, मोदी या राहुल? 20% से ज्यादा दलित देंगे किसका साथ ?, Uttar Pradesh caste calculus will dalit vote for Mayawati narendra modi or Rahul gandhi in 2019 loksabha elections,
Read more »
यूपी में त्रिकोणीय मुकाबला: कांग्रेस और SP-BSP के अलग-अलग चुनाव लड़ने से BJP को कितना मिलेगा फायदा? आंकड़ों में समझेंप्रदेश की 80 में से ज्यादात्तर सीटों पर भाजपा, कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन (SP-BSP Alliance) में त्रिकोणीय मुकाबला है. जहां प्रदेश में तीनो विपक्षी दलों ने वोट को बंटने को नजर अंदाज किया है, वहीं पिछले आंकड़ें देखें तो इस संभावना से कतई इनकार नहीं किया जा सकता कि इस बार भी वोट बंट जाएंगे. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 80 सीटों वाले राज्य में विपक्षी दलों के वोटों का एक हिस्सा भाजपा के खाते में चला गया था.
Read more »
आपके वोट की कीमत कितनी है? यहां जानिए-Navbharat Timesदेश में 'एक शख्स, एक वोट' का सिद्धांत है। बावजूद इसके कुछ राज्यों के वोट की कीमत ज्यादा है। इसे सीधे तरीके से ऐसे समझें कि जिस राज्य में जनसंख्या ज्यादा है उसके वोट की कीमत उस राज्य के लोगों के मुकाबले कम मानी जाएगी जिसकी जनसंख्या कम है। ऐसा जनसंख्या में आए परिवर्तन और पुरानी जनगणना के हिसाब के बंटे क्षेत्रों की वजह से है। यहां जानिए अपने वोट की 'कीमत' और इससे जुड़ी रोचक बातें
Read more »
गोवा में सरकार गठन पर शिवसेना ने BJP पर साधा निशानासामना में लिखा है, 'दिवंगत मनोहर पर्रिकर का पार्थिव शरीर अनंत में विलीन हो गया, लेकिन उनके शरीर की राख गोमंतक की भूमि में विलीन होने से पहले ही सत्तारूपी कुर्सी का शर्मनाक खेल शुरू हो गया है. अंतत: ताक लगाकर बैठे बिल्ले की तरह अपना-अपना हिस्सा लेकर इस खेल को सोमवार की मध्यरात्रि के बाद खत्म कर दिया गया.'
Read more »
पीएम मोदी ने वंशवाद पर की घेरेबंदी पर BJP में भी जल रहे 'वंश' के चरागपरिवारवाद किसी एक दल की बीमारी नहीं है. जिसे जहां मौका मिलता है वहीं वंशवादी हो जाता है. पवार से करुणानिधि तक मुलायम से लालू तक, राजनाथ से रमन सिंह तक ऐसे लोग राजनीति में इफरात है. जिनकी राजनीति के रोम-रोम में परिवार बसता है. पार्टी के नियम को मानना तो सिर्फ कहने की बात है.
Read more »
गोवा: CM प्रमोद सावंत ने विधानसभा में साबित किया बहुमत, पक्ष में पड़े 20 वोटगोवा के नए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है. 40 सीटों वाली गोवा विधानसभा में अभी कुल 36 विधायक हैं इसलिए बहुमत के लिए कुल 19 विधायकों की जरूरत थी. फ्लोर टेस्ट के दौरान बीजेपी को 20 वोट मिले.
Read more »
