IndiaElects वोट पैटर्न में जरा-सा बदलाव और जीत सकती है कांग्रेस (DipuraiRai)
2019 के चुनाव में नई सरकार बनाने में इन सीटों की भूमिका अहम रहेगी, क्योंकि सरकार के खिलाफ पड़ने वाले औसत वोट या वोट पैटर्न में थोड़े से बदलाव से इन सीटों पर नतीजा पिछले चुनाव के मुकाबले पलट सकता है. इस कड़ी में सबसे पहले देखते हैं कि देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पास ऐसी कौन सी सीटें हैं, जहां वोट पैटर्न का जरा-सा बदलाव उसकी हार को जीत में बदल सकता है.
इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इन रनर-अप यानी दूसरे नंबर पर रहने वाले उम्मीदवारों की सीट को सबसे ताकतवर और जीतने वाली सीट के रूप में देख सकती है. कांग्रेस के पास ऐसी 56 सीटें हैं, जहां पार्टी मामूली अंतर से हार गई थी, लेकिन तीसरे नंबर वाले उम्मीदवार को दस फीसदी से अधिक वोटों से पीछे छोड़ने में सफल रही थी. उदाहरण के तौर पर 2014 में कर्नाटक की मांडया लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राम्या जनता दल सेकुलर के उम्मीदवार से साढ़े पांच हजार वोट से हार गए थे. जीत दर्ज करने वाले जनता दल सेकुलर के सीएस पट्टाराजु और राम्या के बीच वोटों का अंतर महज 0.46 फीसदी था, जो लोकसभा के लिहाज से कड़ी टक्कर कही जाएगी. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी और तीसरे नंबर के उम्मीदवार के बीच वोट का अंतर पूरे 36 फीसदी था. कांग्रेस के पास कर्नाटक में सबसे ज्यादा ऐसी सुरक्षित सीटें हैं. कोप्पल, बेलगाम, बेल्लारी, हावेरी, बीजापुर और बीदर में कांग्रेस उम्मीदवार और जीतने वाले उम्मीदवार के बीच बहुत कम मार्जिन था जबकि तीसरा उम्मीदवार बहुत पीछे था. दूसरे नंबर पर केरल है जहां कांग्रेस 2014 में 7 सीटों पर मामूली वोट के अंतर से हार गई थी. मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस तरह की क्रमशः 5, 4 और 3 सीटें हैं. देश भर में अलग-अलग पार्टियों के पास इस तरह की कुल 150 सीटें हैं, जहां दूसरे नंबर के उम्मीदवार ने तीसरे नंबर पर रहे उम्मीदवार से 10 फीसदी ज्यादा वोट हासिल किए थे, हालांकि मामूली अंतर से उन्हें नंबर वन यानी सीट जीतने वाले उम्मीदवार से हार मिली थी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Badla Movie Review and Rating: अमिताभ-तापसी की ‘बदला’ सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर, तीन सवालों से सुलझेगी हत्या की कहानीBadla Movie Review: अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' एक मर्डर मिस्ट्री है। इस फिल्म में वकील बनें अमिताभ बच्चन हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए नजर आ रहे हैं।\r\n
Read more »
टीम इंडिया की देशभक्ति से तिलमिलाया पाकिस्तान, ICC से की यह विचित्र मांगइस्लामाबाद। पाकिस्तान को भारतीय क्रिकेट टीम की पुलवामा में मारे गई अपने शहीद सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि भी रास नहीं आई और उसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
Read more »
शीला दीक्षित ने सोनिया गांधी से मुलाकात की, आप से गठबंधन की अटकलें तेज?-Navbharat TimesIndia News: दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद आम आदमी पार्टी से गठबंधन की अटकलें फिर तेज हो गई हैं। हालांकि, शीला ने मुलाकात में आप से गठबंधन पर चर्चा से इनकार किया, लेकिन सूत्रों का कुछ और ही कहना है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि सोनिया ने उनसे इस मुद्दे पर चर्चा की है।
Read more »
Lok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलचुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके मुताबिक पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिज़ोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, लक्षद्वीप की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1 और अंडमान की 1 सीटें शामिल हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: यूपी में खिलता है कमल, जब पश्चिम से पूरब की ओर चलती है चुनावी बयार– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे. मतदान पश्चिम से पूर्व की ओर होगा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमा से लगे निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे पहले वोट डाले जाएंगे. बिहार की सीमा से लगे निर्वाचन क्षेत्रों में मई के मध्य में अंतिम चरण में वोट डाले जाएंगे.
Read more »
VVIP हेलीकॉप्टर घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, फ्रांस में जब्त की बिचौलिए मिशेल की प्रॉपर्टीईडी ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद घोटाले के आरोपी और मनी लॉड्रिंग मामले में गिरफ्तार हुए वकील गौतम खेतान के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की.
Read more »
Election LIVE: चुनाव को लेकर मोदी ने की बड़ी अपील, राहुल-मायावती को किया टैगPM मोदी ने ट्वीट में लोगों से की अधिक से अधिक मतदान करने की अपील IndiaElects
Read more »
नारियल की शाखा से बने बल्ले और कंचों से खेलकर की लारा ने क्रिकेट में शुरूआतक्रिकेट के महान क्रिकेटरों में से एक ब्रायन लारा ने खेल में आने के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने चार साल की उम्र में नारियल की शाखा से बने बल्ले से शुरूआत की थी जो पेंटिंग करने वाले ब्रुश की तरह था।
Read more »
पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर शहर में देर रात धमाकों की आवाज से दहशत में लोगअमृतशहर में सुनाई दी धमाकों की आवाज से दहशत का माहौल है। देर रात करीब सवा एक बजे हुए जोरदार धमाकों से शहर के लोग सहमे हुए हैं।
Read more »
