आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत के बैटिंग पोजीशन को लेकर तो काफी कुछ चीजें साफ हो गई हैं, लेकिन सवाल सबसे बड़ा अर्जुन तेंदुलकर पर है। क्या उन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा?
लखनऊ: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स अपना पहला मुकाबला बुधवार को अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत के प्रदर्शन पर क्रिकेट फैंस की नजरें रहेंगी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में ऋषभ पंत किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, इसको लेकर भी कयासों का दौर जारी है। टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंत के बल्लेबाजी क्रम को लेकर कोई खुलासा नहीं किया।लैंगर ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैं यहां बैठकर आपको यह नहीं बताने वाला कि ऋषभ पंत कल कहां बैटिंग करेंगे। मैं आपके पूछने की तारीफ करता हूं, लेकिन अगर आप सीधा जवाब चाहते हैं, तो मैं आपको यह नहीं बता रहा कि वह कल कहां बैटिंग करेंगे। इससे दिल्ली कैपिटल्स को पंत के खिलाफ रणनीति बनाने का मौका मिल जाएगा। आप भी सब की तरह इंतजार करें।'हेड कोच ने कहा, ' ऋषभ पंत अपने श्रेष्ठ फॉर्म में हैं। वह मुस्कुरा रहे हैं, वह प्रतियोगी हैं, पंच मार रहे हैं और आक्रामक हैं। आप सबने पिछले साल आरसीबी के खिलाफ वह मैच देखा था, वह शानदार था। ऋषभ पंत किसी भी दूसरे भारतीय खिलाड़ी की तरह प्रतिस्पर्धा को समझते हैं। उन पर दबाव है लेकिन यह उनके लिए अच्छा है। वह मजबूती से उभरेंगे। उनके आस-पास उन्हें सपोर्ट करने और उनसे बेस्ट निकलवाने के लिए बेहतर लोग हैं।' ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2025 की नीलामी में उन्हें एलएसजी ने 27 करोड़ में खरीदा था। पंत के लिए पिछला सीजन कप्तान और खिलाड़ी के रूप में निराशाजनक रहा था। एलएसजी प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल नहीं रही थी। वहीं पंत ने बल्ले से भी निराश किया था। एक शतकीय पारी को छोड़ दें तो पूरे सीजन पंत संघर्ष करते दिखे थे। पिछले सीजन ऋषभ पंत ने कुल 269 रन बनाए थे। आईपीएल 2026 ऋषभ पंत के लिए एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में कड़ी परीक्षा वाला है। यह सीजन न सिर्फ आईपीएल करियर बल्कि उनके सीमित ओवरों के अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए भी अहम है। बता दें कि ऋषभ भारत की वनडे और टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। अर्जुन तेंदुलकर का क्या होगा?इस बीच हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्लेइंग-11 में महान सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर खेलेंगे। उन्हें लेकर रविचंद्रन अश्विन ने दावा किया था कि प्लेइंग-11 में उन्हें जगह नहीं मिलने वाली। हालांकि, अर्जुन नेट्स पर भयंकर गेंदबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं, रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच में शतक ठोकने वाला यह ऑलराउंडर बैटिंग की प्रैक्टिस करते भी खूब नजर आया।.
लखनऊ: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स अपना पहला मुकाबला बुधवार को अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत के प्रदर्शन पर क्रिकेट फैंस की नजरें रहेंगी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में ऋषभ पंत किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, इसको लेकर भी कयासों का दौर जारी है। टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंत के बल्लेबाजी क्रम को लेकर कोई खुलासा नहीं किया।लैंगर ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैं यहां बैठकर आपको यह नहीं बताने वाला कि ऋषभ पंत कल कहां बैटिंग करेंगे। मैं आपके पूछने की तारीफ करता हूं, लेकिन अगर आप सीधा जवाब चाहते हैं, तो मैं आपको यह नहीं बता रहा कि वह कल कहां बैटिंग करेंगे। इससे दिल्ली कैपिटल्स को पंत के खिलाफ रणनीति बनाने का मौका मिल जाएगा। आप भी सब की तरह इंतजार करें।'हेड कोच ने कहा, 'ऋषभ पंत अपने श्रेष्ठ फॉर्म में हैं। वह मुस्कुरा रहे हैं, वह प्रतियोगी हैं, पंच मार रहे हैं और आक्रामक हैं। आप सबने पिछले साल आरसीबी के खिलाफ वह मैच देखा था, वह शानदार था। ऋषभ पंत किसी भी दूसरे भारतीय खिलाड़ी की तरह प्रतिस्पर्धा को समझते हैं। उन पर दबाव है लेकिन यह उनके लिए अच्छा है। वह मजबूती से उभरेंगे। उनके आस-पास उन्हें सपोर्ट करने और उनसे बेस्ट निकलवाने के लिए बेहतर लोग हैं।'ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2025 की नीलामी में उन्हें एलएसजी ने 27 करोड़ में खरीदा था। पंत के लिए पिछला सीजन कप्तान और खिलाड़ी के रूप में निराशाजनक रहा था। एलएसजी प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल नहीं रही थी। वहीं पंत ने बल्ले से भी निराश किया था। एक शतकीय पारी को छोड़ दें तो पूरे सीजन पंत संघर्ष करते दिखे थे। पिछले सीजन ऋषभ पंत ने कुल 269 रन बनाए थे।आईपीएल 2026 ऋषभ पंत के लिए एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में कड़ी परीक्षा वाला है। यह सीजन न सिर्फ आईपीएल करियर बल्कि उनके सीमित ओवरों के अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए भी अहम है। बता दें कि ऋषभ भारत की वनडे और टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। अर्जुन तेंदुलकर का क्या होगा?इस बीच हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्लेइंग-11 में महान सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर खेलेंगे। उन्हें लेकर रविचंद्रन अश्विन ने दावा किया था कि प्लेइंग-11 में उन्हें जगह नहीं मिलने वाली। हालांकि, अर्जुन नेट्स पर भयंकर गेंदबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं, रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच में शतक ठोकने वाला यह ऑलराउंडर बैटिंग की प्रैक्टिस करते भी खूब नजर आया।
अर्जुन तेंदुलकर ऋषभ पंत आईपीएल इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ऋषभ पंत Ipl 2026 Rishabh Pant Justin Langer Statement Arjun Tendulkar IPL 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MI-KKR ने बना दी जोड़ी! प्रपोज करने के दौरान स्टेडियम में गिर गई अंगूठी, फिर प्यार को यू मिली मंजूरीIPL 2026, MI vs KKR: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबले में एक फैन ने लड़की को प्रपोज करके महफिल लूट ली। इस कपल का वीडियो वायरल हो गया है।
Read more »
आज का आईपीएल मैच, 31 मार्च 2026 : IPL 2026 में आज कौन सी दो टीम टकराएंगी? शुभमन गिल का सामना श्रेयस अय्यर सेAaj Ka IPL 2026 Match, (31 march 2026): आईपीएल 2026 में आज बेहद रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में गुजरात की टक्कर पंजाब से है।
Read more »
IPL 2026: 'राजस्थानी' जडेजा हुए इमोशनल, मैच खत्म होते ही चूमा CSK का लोगोIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया, लेकिन मैच के बाद रविंद्र रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल सुर्खियों में रहा. जडेजा ने खलील अहमद की जर्सी पर बने CSK लोगो को चूमकर अपनी पुरानी टीम के प्रति प्यार दिखाया. यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और फैन्स भावुक हो गए.
Read more »
IPL 2026 के बाद टीम इंडिया का व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल, जिम्बाब्वे दौरे की तैयारीIPL 2026 के बाद भारत का इंटरनेशनल शेड्यूल और भी व्यस्त हो जाएगा, जिसमें जिम्बाब्वे दौरा शामिल है। इस दौरे में तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। यह पिछले चार सालों में भारत का जिम्बाब्वे का तीसरा दौरा होगा। टीम इंडिया नए खिलाड़ियों को आज़माने का मौका देख सकती है, जिसके चलते सीनियर खिलाड़ियों को आराम मिलने की संभावना है।
Read more »
IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरायाIPL 2026 में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया। कूपर कॉनली ने डेब्यू मैच में 72 रन की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई। गुजरात टाइटंस ने 163 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल किया। प्रसिद्ध कृष्णा ने गुजरात टाइटंस के लिए 3 विकेट लिए।
Read more »
हाथी चले बाजार…हरभजन सिंह के जवाब से बवाल: IPL-2026 में कमेंट्री पर ट्रोल करने वालों को कहा- कुत्ता; हटाने ...IPL 2026 Hindi commentary row: Harbhajan Singh faces backlash for his Kutta comment. Follow Latest Updates.
Read more »
