MI-KKR ने बना दी जोड़ी! प्रपोज करने के दौरान स्‍टेडियम में गिर गई अंगूठी, फिर प्‍यार को यू मिली मंजूरी

IPL 2026 News

MI-KKR ने बना दी जोड़ी! प्रपोज करने के दौरान स्‍टेडियम में गिर गई अंगूठी, फिर प्‍यार को यू मिली मंजूरी
MI Vs KKRMI Vs KKR Proposing VideoMI Vs KKR Match Viral Video
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 58 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 53%

IPL 2026, MI vs KKR: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबले में एक फैन ने लड़की को प्रपोज करके महफिल लूट ली। इस कपल का वीडियो वायरल हो गया है।

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंडियन प्रीमियर लीग एक ऐसा मंच बन चुका है, जहां क्रिकेटर्स के साथ-साथ फैंस की जिंदगी भी बन जाती है। यहां खेल के मैदान पर भी सिनेमा जैसा सुखी अनुभव देखने को मिलता है। कई बार पहले देखने को मिला कि क्रिकेटर्स ने स्‍टेडियम में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करके आगे चलकर हमसफर बनाया। अब मैदान में एक फैन कपल बनते हुए दिखा, जिसका सरप्राइजिंग एलीमेंट ऐसा रहा कि वो महफिल की शान बन गए। बता दें कि यह खूबसूरत वाकया मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच रविवार को वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेले गए मुकाबले के दौरान घटा। मुंबई इंडियंस के एक फैन ने कोलकाता नाइटराइडर्स की महिला प्रशंसक को स्‍टैंड्स में प्रपोज करना चाहा। मगर यहां एक शानदार ट्विस्‍ट आया। मजेदार पल, लेकिन दिल मिल गए दरअसल, एमआई की जर्सी पहने पुरुष फैन ने केकेआर की जर्सी पहनी लड़की को प्रपोज करने के लिए अपने घुटने पर बैठने का प्रयास किया, तो उनके हाथ से अंगूठी फिसलकर नीचे जा गिरी। कैमरामैन सहित स्‍टैंड्स में मौजूद अन्‍य फैंस ने अंगूठी ढूंढना शुरू किया। छोटे से प्रयास के बाद अंगूठी मिली तो एमआई के फैन को सौंपी गई। Shei Prothom Bhalobashar feeling 💜 pic.

twitter.com/AtiWuB863m— KolkataKnightRiders March 30, 2026 बस फिर क्‍या था। लड़के ने लड़की की उंगली में अंगूठी पहनाई और जवाब में उसे हां मिला। दोनों एक-दूसरे से गले मिले। आस-पास मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर इस कपल की हौसलाअफजाई की और रिश्‍ते में आने की एक-दूसरे को बधाई दी। 24 सेकंड की यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। केकेआर की हुई वाहवाही कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर यह प्‍यारभरा वीडियो शेयर करके कैप्‍शन लिखा - 'शी प्रोथम भालोबाशर फीलिंग'। यह एक बंगाली फ्रेज है, जिसका मतलब होता है- 'पहले प्‍यार की भावना।' केकेआर ने सोमवार को यह वीडियो शेयर किया और इस पर फैंस ने जमकर प्‍यारे कमेंट्स किए। एमआई ने केकेआर को धोया वहीं, अगर मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 की विजयी शुरूआत की। एमआई ने वानखेड़े स्‍टेडियम पर केकेआर ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 20 रन बनाए। जवाब में एमआई ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। एमआई ने 13 साल बाद आईपीएल में अपना पहला मैच जीता। यह भी पढ़ें: रिकॉर्ड्स, रन चेज और रोमांच... मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदकर रचा नया इतिहास यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा का वानखेड़े में तूफान, 6 बड़े रिकॉर्ड्स किए ध्वस्त; कोहली भी छूटे पीछे

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

MI Vs KKR MI Vs KKR Proposing Video MI Vs KKR Match Viral Video IPL 2026 Viral Video MI Vs KKR Viral Video Proposal Goes Viral After Ring Falls Mumbai Indians Kolkata Knight Riders Cricket News Cricket News In Hindi Sports News MI Fan Proposal To KKR Girl News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

MI vs KKR Live: कितने बजे होगा टॉस, कहां देख सकते हैं मैच लाइव?MI vs KKR Live: कितने बजे होगा टॉस, कहां देख सकते हैं मैच लाइव?आईपीएल 2026, Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Today Match Live Score: आईपीएल 2026 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
Read more »

IPL में KKR vs MI, टॉस कुछ देर बाद: 13 साल से ओपनिंग मैच नहीं जीती मुंबई, वानखेड़े में कोलकाता का रिकॉर्ड ख...IPL में KKR vs MI, टॉस कुछ देर बाद: 13 साल से ओपनिंग मैच नहीं जीती मुंबई, वानखेड़े में कोलकाता का रिकॉर्ड ख...MI Vs KKR; Mumbai Indians Vs Kolkata Knight Riders Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, MI Vs KKR IPL LIVE Wankhede Stadium Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »

MI vs KKR: MI vs KKR: 6 चौके, 6 छक्के और 23 गेंद में सबसे तेज पचासा, रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ीMI vs KKR: MI vs KKR: 6 चौके, 6 छक्के और 23 गेंद में सबसे तेज पचासा, रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ीरोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक जड़कर आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी लगा दी. इससे पहले उनका सबसे तेज पचासा 2015 में 25 गेंदों में आया था. इस पारी के साथ रोहित आईपीएल में 50 बार 50 प्लस स्कोर बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए.
Read more »

MI vs KKR: मुंबई इंडियंस की शानदार जीत, बने कई रिकॉर्डMI vs KKR: मुंबई इंडियंस की शानदार जीत, बने कई रिकॉर्डIPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में कई रिकॉर्ड बने, जिनमें मुंबई इंडियंस की 13 साल बाद सीजन का पहला मैच जीतना, सबसे बड़ा रनचेज और रोहित शर्मा का सबसे तेज अर्धशतक शामिल हैं।
Read more »

MI vs KKR: रिकॉर्ड्स, रन चेज और रोमांच... मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदकर रचा नया इतिहासMI vs KKR: रिकॉर्ड्स, रन चेज और रोमांच... मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदकर रचा नया इतिहासMumbai Indians Record Run Chase IPL 2026: केकेआर को 6 विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस ने अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। 221 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई की टीम ने 5 गेंद रहते हुए 224/4 रन का स्कोर बनाकर जीत हासिल की। ये मुंबई की आईपीएल में सबसे बड़ी जीत...
Read more »

MI Vs KKR मैच में प्रपोज करने जैसे ही घुटने पर बैठा बंदा, हाथ से गिर गई रिंग, KKR ने शेयर किया मोमेंटMI Vs KKR मैच में प्रपोज करने जैसे ही घुटने पर बैठा बंदा, हाथ से गिर गई रिंग, KKR ने शेयर किया मोमेंटProposing In Cricket Match: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स के आईपीएल मैच में खचाखच भरे स्टेडियम में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया। लेकिन इससे पहले कुछ ऐसा हुआ, जिससे बंदे की 2 मिनट के लिए सांसे अटक गई थी। क्योंकि जो अंगूठी पहनाकर वो प्रपोज करने वाला था, वो उसके साथ गिर गई...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:55:10