हाथी चले बाजार…हरभजन सिंह के जवाब से बवाल: IPL-2026 में कमेंट्री पर ट्रोल करने वालों को कहा- कुत्ता; हटाने ...

IPL 2026 News

हाथी चले बाजार…हरभजन सिंह के जवाब से बवाल: IPL-2026 में कमेंट्री पर ट्रोल करने वालों को कहा- कुत्ता; हटाने ...
Harbhajan SinghCommentary ControversyViral Statement
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 230 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 119%
  • Publisher: 51%

IPL 2026 Hindi commentary row: Harbhajan Singh faces backlash for his Kutta comment. Follow Latest Updates.

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह उर्फ भज्जी ट्रोलर्स को दिए जवाब पर फंस गए हैं। उनको कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग ट्रेंड कर रही है। जालंधर के पूर्व क्रिकेटर और ‘टर्बिनेटर’ के नाम से मशहूर हरभजन सिंह उर्फ भज्जी ट्रोलर्स को दिए जवाब पर फंस गए हैं। यह पूरा मामला IPL 2026 से जुड़ा है। इस सीजन में हरभजन सिंह हिंदी कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं, जिसमें उनके साथ वीरेंद्र सहवाग और नवजोत सि28 और 29 मार्च को खेले गए मैचों के दौरान सोशल मीडिया पर दर्शकों ने हरभजन सिंह और हिंदी कमेंट्री टीम को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि हिंदी कमेंट्री का स्तर गिर रहा है। फैंस ने कहा कि कमेंटेटर्स खेल की तकनीकी बातों पर चर्चा करने के बजाय शायरी, मजाक और बेवजह की बातें ज्यादा कर रहे हैं। विवाद तब और बढ़ गया जब एक मीम अकाउंट ने कमेंट्री पैनल की फोटो शेयर कर उन्हें “3 जोकर” कह दिया। कई दर्शकों ने तुलना करते हुए कहा कि इंग्लिश कमेंट्री में इयान बिशप जैसे एक्सपर्ट खेल की गहराई समझाते हैं, जबकि हिंदी पैनल केवल मनोरंजन तक सीमित रह गया है। ट्रोलर्स ने हरभजन सिंह को लेकर सैकड़ों कमेंट किए। इस पर हरभजन सिंह ने भी ट्रोलर्स को जवाब दिया। उन्होंने एक कमेंट में लिखा— हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार। इसके अलावा उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह कहावत ट्रोलर्स पर लागू होती है और अगर समझ न आए तो अपनी “पेड सेना” से मदद ले लें, साथ ही ‘गेट लॉस्ट’ भी लिखा। भज्जी अब कमेंट्री बॉक्स में अपनी टिप्पणियों और सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को दिए गए तीखे जवाबों के कारण बुरी तरह फंस गए हैं। आलम यह है कि सोशल मीडिया पर उन्हें कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग ट्रेंड कर रही है।सोशल मीडिया एक्स पर ट्रोलर्स ने हरभजन की कमेंट्री और उनके पास्ट को निशाना बनाते हुए तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। यूजर @होमलेंडर-वाई-वाई-वाई ने लिखा- तो घी मत खा भाई और क्यों भौंक रहा है, इसी की वजह से धोनी ने लात मार के निकाला था तेरे को टीम से।एक ट्रोलर ने लिखा कि तीसरे दर्जे की कमेंट्री करने के बाद भी इस जोकर को लगता है कि कोई इस पर पेड पीआर चला रहा है। आपकी कमेंट्री बिल्कुल बेकार है, बहुत ही गंदी। जब तक सहवाग कमेंट्री बॉक्स में हैं, आप सबसे घटिया कमेंटेटर नहीं बन सकते, चिंता मत करो पाजी।हरभजन सिंह ने ट्रोलर्स के खिलाफ फ्रंट फुट पर आकर जवाब दिया। 29 मार्च को एक एक्स यूजर @होमलेंडर ने हरभजन को टैग करते हुए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। ट्रोलर ने लिखा कि हरभजन को धोनी ने टीम से लात मारकर निकाला था और अब उन्हें कमेंट्री में भी भौंकना बंद कर देना चाहिए। हरभजन सिंह ने इस ट्रोल को नजरअंदाज करने के बजाय आक्रामक जवाब दिया। उन्होंने लिखा, यह अंग्रेजी की एक अच्छी कहावत है- जो तेरे पर लागू होती है। अगर ना समझे तो अपनी पेड सेना की मदद ले लेना। गेट लॉस्ट नाउ। और हां अपनी असली शकल और आईडी से कर ना ट्वीट। इसके साथ ही उन्होंने एक इमेज शेयर की- जिस पर लिखा- हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार।हरभजन सिंह की पोस्ट पर लाखों व्यूज आ गए और लोगों ने हरभजन को उनकी अमर्यादित भाषा के लिए ट्रोल किया। लोगों का कहना था कि एक राज्यसभा सांसद और पद्म श्री सम्मानित खिलाड़ी को एक गुमनाम ट्रोल के स्तर पर गिरकर फट्टू जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था। फैंस की नाराजगी यहीं तक सीमित नहीं रही। हरभजन के इस व्यवहार ने उनके पुराने विवादों को फिर से हवा दे दी। ट्रोल्स ने याद दिलाया कि कैसे IPL 2025 में उन्होंने जोफ्रा आर्चर की तुलना काली टैक्सी से करके नस्लीय टिप्पणी की थी। साथ ही आर अश्विन के साथ उनके कथित कंपीटिशन और एमएस धोनी के प्रशंसकों के साथ उनके पुराने मतभेदों को भी दोबारा कुरेदा गया। दर्शकों का एक बड़ा वर्ग यह आरोप लगा रहा है कि हरभजन अपनी कमेंट्री में कुछ खास खिलाड़ियों के प्रति बायस्ड रहते हैं।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हरभजन सिंह को IPL कमेंट्री पैनल से निकाल दिया गया है? आधिकारिक तौर पर ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स और जियो सिनेमा ने अभी तक कोई टर्मिनेशन लेटर जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो बीसीसीआई और ब्रॉडकास्टिंग टीम इस पूरे घटनाक्रम से बेहद नाराज है।ब्राडकास्टर का मानना है कि IPL एक पारिवारिक शो है। कमेंटेटर का सोशल मीडिया पर गाली-गलौज करना ब्रॉडकास्टर की छवि को खराब करता है। सूत्रों का कहना है कि हरभजन सिंह की ट्रोलिंग और ट्रोलर्स को दिए जवाब से मैनेजमेंट खुश नहीं है।सूत्रों ने बताया कि आईपीएल मैचों के दौरान मिल रहा डेटा से पता चला है कि हिंदी कमेंट्री के दौरान लोग ऑडियो बंद कर रहे हैं या इंग्लिश फीड पर स्विच कर रहे हैं।जतिन सप्रू और विवेक राजदान जैसे मंझे हुए एंकर्स के मुकाबले हरभजन का व्यवहार अनप्रोफेशनल माना जा रहा है। चर्चा है कि ब्रॉडकास्टर्स अगले कुछ मैचों के लिए पैनल में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं, जिसमें हरभजन और सहवाग को कुछ समय के लिए ब्रेक दिया जा सकता है और उनकी जगह अन्य लोगों को लाया जा सकता है। फिलहाल 31 मार्च तक हरभजन सिंह अभी आईपीएल के सीजन का हिस्सा थे, लेकिन उन पर तलवार लटकी हुई है। ब्राडकास्टर का फैसला तय करेगा कि भज्जी कमेंट्री बॉक्स में वापसी करेंगे या उन्हें सोशल मीडिया से क्लीन बोल्ड का शिकार होना पड़ेगा।खराब मौसम ने बिगाड़ा फ्लाइट शेड्यूलभिंड में बारिश, किसानों की बढ़ी चिंताएमपी के 12 जिलों में ओले, 41 में बारिशउत्तराखंड के पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना.

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह उर्फ भज्जी ट्रोलर्स को दिए जवाब पर फंस गए हैं। उनको कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग ट्रेंड कर रही है। जालंधर के पूर्व क्रिकेटर और ‘टर्बिनेटर’ के नाम से मशहूर हरभजन सिंह उर्फ भज्जी ट्रोलर्स को दिए जवाब पर फंस गए हैं। यह पूरा मामला IPL 2026 से जुड़ा है। इस सीजन में हरभजन सिंह हिंदी कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं, जिसमें उनके साथ वीरेंद्र सहवाग और नवजोत सि28 और 29 मार्च को खेले गए मैचों के दौरान सोशल मीडिया पर दर्शकों ने हरभजन सिंह और हिंदी कमेंट्री टीम को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि हिंदी कमेंट्री का स्तर गिर रहा है। फैंस ने कहा कि कमेंटेटर्स खेल की तकनीकी बातों पर चर्चा करने के बजाय शायरी, मजाक और बेवजह की बातें ज्यादा कर रहे हैं। विवाद तब और बढ़ गया जब एक मीम अकाउंट ने कमेंट्री पैनल की फोटो शेयर कर उन्हें “3 जोकर” कह दिया। कई दर्शकों ने तुलना करते हुए कहा कि इंग्लिश कमेंट्री में इयान बिशप जैसे एक्सपर्ट खेल की गहराई समझाते हैं, जबकि हिंदी पैनल केवल मनोरंजन तक सीमित रह गया है। ट्रोलर्स ने हरभजन सिंह को लेकर सैकड़ों कमेंट किए। इस पर हरभजन सिंह ने भी ट्रोलर्स को जवाब दिया। उन्होंने एक कमेंट में लिखा— हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार। इसके अलावा उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह कहावत ट्रोलर्स पर लागू होती है और अगर समझ न आए तो अपनी “पेड सेना” से मदद ले लें, साथ ही ‘गेट लॉस्ट’ भी लिखा। भज्जी अब कमेंट्री बॉक्स में अपनी टिप्पणियों और सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को दिए गए तीखे जवाबों के कारण बुरी तरह फंस गए हैं। आलम यह है कि सोशल मीडिया पर उन्हें कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग ट्रेंड कर रही है।सोशल मीडिया एक्स पर ट्रोलर्स ने हरभजन की कमेंट्री और उनके पास्ट को निशाना बनाते हुए तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। यूजर @होमलेंडर-वाई-वाई-वाई ने लिखा- तो घी मत खा भाई और क्यों भौंक रहा है, इसी की वजह से धोनी ने लात मार के निकाला था तेरे को टीम से।एक ट्रोलर ने लिखा कि तीसरे दर्जे की कमेंट्री करने के बाद भी इस जोकर को लगता है कि कोई इस पर पेड पीआर चला रहा है। आपकी कमेंट्री बिल्कुल बेकार है, बहुत ही गंदी। जब तक सहवाग कमेंट्री बॉक्स में हैं, आप सबसे घटिया कमेंटेटर नहीं बन सकते, चिंता मत करो पाजी।हरभजन सिंह ने ट्रोलर्स के खिलाफ फ्रंट फुट पर आकर जवाब दिया। 29 मार्च को एक एक्स यूजर @होमलेंडर ने हरभजन को टैग करते हुए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। ट्रोलर ने लिखा कि हरभजन को धोनी ने टीम से लात मारकर निकाला था और अब उन्हें कमेंट्री में भी भौंकना बंद कर देना चाहिए। हरभजन सिंह ने इस ट्रोल को नजरअंदाज करने के बजाय आक्रामक जवाब दिया। उन्होंने लिखा, यह अंग्रेजी की एक अच्छी कहावत है- जो तेरे पर लागू होती है। अगर ना समझे तो अपनी पेड सेना की मदद ले लेना। गेट लॉस्ट नाउ। और हां अपनी असली शकल और आईडी से कर ना ट्वीट। इसके साथ ही उन्होंने एक इमेज शेयर की- जिस पर लिखा- हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार।हरभजन सिंह की पोस्ट पर लाखों व्यूज आ गए और लोगों ने हरभजन को उनकी अमर्यादित भाषा के लिए ट्रोल किया। लोगों का कहना था कि एक राज्यसभा सांसद और पद्म श्री सम्मानित खिलाड़ी को एक गुमनाम ट्रोल के स्तर पर गिरकर फट्टू जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था। फैंस की नाराजगी यहीं तक सीमित नहीं रही। हरभजन के इस व्यवहार ने उनके पुराने विवादों को फिर से हवा दे दी। ट्रोल्स ने याद दिलाया कि कैसे IPL 2025 में उन्होंने जोफ्रा आर्चर की तुलना काली टैक्सी से करके नस्लीय टिप्पणी की थी। साथ ही आर अश्विन के साथ उनके कथित कंपीटिशन और एमएस धोनी के प्रशंसकों के साथ उनके पुराने मतभेदों को भी दोबारा कुरेदा गया। दर्शकों का एक बड़ा वर्ग यह आरोप लगा रहा है कि हरभजन अपनी कमेंट्री में कुछ खास खिलाड़ियों के प्रति बायस्ड रहते हैं।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हरभजन सिंह को IPL कमेंट्री पैनल से निकाल दिया गया है? आधिकारिक तौर पर ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स और जियो सिनेमा ने अभी तक कोई टर्मिनेशन लेटर जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो बीसीसीआई और ब्रॉडकास्टिंग टीम इस पूरे घटनाक्रम से बेहद नाराज है।ब्राडकास्टर का मानना है कि IPL एक पारिवारिक शो है। कमेंटेटर का सोशल मीडिया पर गाली-गलौज करना ब्रॉडकास्टर की छवि को खराब करता है। सूत्रों का कहना है कि हरभजन सिंह की ट्रोलिंग और ट्रोलर्स को दिए जवाब से मैनेजमेंट खुश नहीं है।सूत्रों ने बताया कि आईपीएल मैचों के दौरान मिल रहा डेटा से पता चला है कि हिंदी कमेंट्री के दौरान लोग ऑडियो बंद कर रहे हैं या इंग्लिश फीड पर स्विच कर रहे हैं।जतिन सप्रू और विवेक राजदान जैसे मंझे हुए एंकर्स के मुकाबले हरभजन का व्यवहार अनप्रोफेशनल माना जा रहा है। चर्चा है कि ब्रॉडकास्टर्स अगले कुछ मैचों के लिए पैनल में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं, जिसमें हरभजन और सहवाग को कुछ समय के लिए ब्रेक दिया जा सकता है और उनकी जगह अन्य लोगों को लाया जा सकता है। फिलहाल 31 मार्च तक हरभजन सिंह अभी आईपीएल के सीजन का हिस्सा थे, लेकिन उन पर तलवार लटकी हुई है। ब्राडकास्टर का फैसला तय करेगा कि भज्जी कमेंट्री बॉक्स में वापसी करेंगे या उन्हें सोशल मीडिया से क्लीन बोल्ड का शिकार होना पड़ेगा।खराब मौसम ने बिगाड़ा फ्लाइट शेड्यूलभिंड में बारिश, किसानों की बढ़ी चिंताएमपी के 12 जिलों में ओले, 41 में बारिशउत्तराखंड के पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Harbhajan Singh Commentary Controversy Viral Statement Hindi Commentary Cricket News Harbhajan Singh Kutta Remark IPL Commentary

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अनुकुल के डाइविंग कैच से रोहित आउट: रहाणे के चोटिल होने पर रिंकू ने कप्तानी की, रमनदीप ने डिप्स लगाए; मोमें...अनुकुल के डाइविंग कैच से रोहित आउट: रहाणे के चोटिल होने पर रिंकू ने कप्तानी की, रमनदीप ने डिप्स लगाए; मोमें...Mumbai Indians IPL 2026 win vs KKR. Rohit Sharma dismissal, Ajinkya Rahane injury, Rinku Singh captaincy moments. Follow Mumbai Indians Latest Updates.
Read more »

CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...RR Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update MS Dhoni Sanju Samson Ravindra Jadeja
Read more »

MI-KKR ने बना दी जोड़ी! प्रपोज करने के दौरान स्‍टेडियम में गिर गई अंगूठी, फिर प्‍यार को यू मिली मंजूरीMI-KKR ने बना दी जोड़ी! प्रपोज करने के दौरान स्‍टेडियम में गिर गई अंगूठी, फिर प्‍यार को यू मिली मंजूरीIPL 2026, MI vs KKR: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबले में एक फैन ने लड़की को प्रपोज करके महफिल लूट ली। इस कपल का वीडियो वायरल हो गया है।
Read more »

IPL 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी ने भरी हुंकार, ट्रॉफी जीतने का ठोका दावाIPL 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी ने भरी हुंकार, ट्रॉफी जीतने का ठोका दावाआईपीएल 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा एलान किया है। उनका कहना है कि वे राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले ये बातें कही हैं।
Read more »

IPL 2026 में लगा ग्लैमर का तड़का, अभिषेक शर्मा-शुभमन गिल संग छाईं ये हसीनाएंIPL 2026 में लगा ग्लैमर का तड़का, अभिषेक शर्मा-शुभमन गिल संग छाईं ये हसीनाएंआईपीएल का नया सीजन फैन्स के लिए रोमांच लेकर आया है. इस सीजन को हिट बनाने के लिए तगड़ी प्लानिंग की गई है.
Read more »

आज का आईपीएल मैच, 31 मार्च 2026 : IPL 2026 में आज कौन सी दो टीम टकराएंगी? शुभमन गिल का सामना श्रेयस अय्यर सेआज का आईपीएल मैच, 31 मार्च 2026 : IPL 2026 में आज कौन सी दो टीम टकराएंगी? शुभमन गिल का सामना श्रेयस अय्यर सेAaj Ka IPL 2026 Match, (31 march 2026): आईपीएल 2026 में आज बेहद रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में गुजरात की टक्कर पंजाब से है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:57:37