RR Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update MS Dhoni Sanju Samson Ravindra Jadeja
धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबरIPL 2026 में तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच राजस्थान के सेकेंड होम ग्राउंड गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। पूर्व कप्तान एमएस धोनी का इस मैच में खेलना मुश्किल है। CSK ने शनिवार को एक पोस्ट में बताया, धोनी IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्ते बाहर रह सकते हैं। वे मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब से गुजर रहे हैं। उन्हें काफ स्ट्रेन, यानी पिंडली में खिंचाव है। CSK पांच बार की चैंपियन रही है, लेकिन टीम का पिछला सीजन काफी खराब रहा था। टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी यानी 10वें स्थान पर रही थी। वहीं, RR ने अब तक एक बार खिताब जीता है, लेकिन पिछला सीजन उनके लिए भी अच्छा नहीं रहा और टीम 9वें स्थान पर रही।राजस्थान और चेन्नई के बीच हेड टु हेड मुकाबले बेहद कड़े रहते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मैच खेले गए, दोनों को 16-16 में जीत मिली। दोनों टीमों के बीच गुवाहाटी में अब तक केवल एक मैच हुआ, यहां पिछले सीजन ही राजस्थान को 6 रन से जीत मिली थी।RR: ऑलराउंडर सैम करन इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। करन की जगह राजस्थान ने श्रीलंका के टी-20 कप्तान ऑलराउंडर दसुन शनाका को शामिल किया। CSK: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ही लेफ्ट आर्म पेसर स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया।संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा इस सीजन अपनी-अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। सैमसन पिछले एक दशक से ज्यादा समय तक राजस्थान का हिस्सा रहे, अब चेन्नई की जर्सी में दिखाई देंगे। वहीं, लंबे समय तक चेन्नई के लिए खेलने वाले जडेजा इस बार राजस्थान की ओर से मैदान में उतरेंगे।चेन्नई की बल्लेबाजी इस बार काफी मजबूत नजर आ रही है। शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे मिडिल ऑर्डर में टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज बन चुके हैं, जबकि युवा खिलाड़ी संजू सैमसन भी टीम को मजबूती दे रहे हैं। गेंदबाजी में नूर अहमद, अकील हुसैन, मैट हेनरी और खलील अहमद जिम्मेदारी संभालेंगे। डेवाल्ड ब्रेविस इंजरी के कारण शुरुआती मैच से बाहर रह सकते हैं।राजस्थान रॉयल्स में रवींद्र जडेजा के आने से टीम का अनुभव और संतुलन दोनों बढ़ा है। बल्लेबाजी में बड़ी जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल पर रहेगी। उनके साथ युवा वैभव सूर्यवंशी और फॉर्म में चल रहे शिमरोन हेटमायर टीम को मजबूती देते नजर आएंगे। हालांकि, रॉयल्स के लिए गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले सीजन के बाद टीम में कई बदलाव हुए, लेकिन जोफ्रा आर्चर की लीडरशिप में तेज गेंदबाजों को कंसिस्टेंसी पर काम करना होगा। वहीं, स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी जडेजा और रवि बिश्नोई संभालेंगे।बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है, खासकर नई गेंद से स्विंग देखने को मिलती है। यहां चेज करना थोड़ा आसान माना जाता है, क्योंकि रात में ओस का असर पड़ सकता है और बल्लेबाजी आसान हो जाती है। यहां अब तक IPL के सिर्फ 6 मैच खेले गए हैं। 3 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 2 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। जबकि एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 199/4 है, जो राजस्थान रॉयल्स ने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था।गुवाहाटी में सोमवार को मौसम बदलता हुआ नजर आ सकता है। आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है, जिसकी संभावना करीब 55-60% बताई जा रही है। नमी ज्यादा रहने से उमस भी महसूस हो सकती है। तापमान 19 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि हवा की रफ्तार लगभग 9 किमी प्रति घंटा रह सकती है।वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग , रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल , शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।संजू सैमसन , ऋतुराज गायकवाड , आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर, सरफराज खान/कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद।IPL मैचों का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं।मुंबई का सबसे बड़ा चेज, कोलकाता को 6-विकेट से हराया:14 साल बाद IPL में पहला मैच जीता; रोहित-रिकेल्टन ने फिफ्टी लगाई मुंबई इंडियंस ने अपना सबसे बड़ा रन चेज किया और IPL में 14 साल बाद पहला मैच जीत लिया। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी KKR ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। MI ने 19.
1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही टारगेट हासिल कर लिया।रोहित ने अपनी सबसे तेज IPL फिफ्टी लगाई:कोलकाता के खिलाफ 1161 रन बनाए, मुंबई ने अपना सबसे बड़ा रनचेज किया; रिकॉर्ड्स मुंबई इंडियंस ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने अपनी सबसे तेज IPL फिफ्टी लगाई। वे किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी बने।अनुकुल के डाइविंग कैच से रोहित आउट:रहाणे के चोटिल होने पर रिंकू ने कप्तानी की, रमनदीप ने डिप्स लगाए; मोमेंट्स मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 की शुरुआत जीत के साथ की। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में कई मोमेंट्स देखने को मिले। रोहित शर्मा को अनुकुल रॉय ने शानदार डाइविंग कैच लेकर आउट किया। वहीं अजिंक्य रहाणे चोटिल होकर बाहर हुए तो कप्तानी की जिम्मेदारी रिंकू सिंह ने संभाली।भास्कर IPL रैंकिंग- चेन्नई या मुंबई, कौन है ऑलटाइम नंबर-1:दिल्ली-पंजाब से आगे विराट की RCB, पिछले चार साल में गिल की टीम टॉप पर IPL की ऑलटाइम बेस्ट टीम कौन सी है- इस सवाल का जवाब हमेशा बहस में उलझा रहता है। कोई ट्रॉफियों के आधार पर किसी टीम को आगे रखता है तो कोई अपनी पसंद मुताबिक किसी को टॉपर बताता है। इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हमने 18 सीजन के डेटा के आधार पर एक ऑल-टाइम रैंकिंग तैयार की है।कोहली की एक वेन्यू में सबसे ज्यादा फिफ्टी, ईशान के 3000 रन पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सटीम को चैंपियन बनाने पर पूरा फोकस, 31 मार्च को गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी पंजाब किंग्ससैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के साथ किया करार; 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया थाराजस्थान के 25 जिलों में आज बारिश का अलर्टहिमाचल में बदला मौसम, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारीपंजाब- लुधियाना समेत 4 जिलों में बारिशगाजियाबाद में टेम्प्रेचर 20.8°C
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
धोनी 2 हफ्ते IPL से बाहर रह सकते हैं: मांसपेशियों में खिंचाव, CSK ने पोस्ट में जानकारी दीMahendra Singh Dhoni IPL 2026 Rules Out Reason Update; Follow MS Dhoni, Indian Premier League 2026, CSK, Chennai Super Kings Schedule Latest News Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
RR vs CSK Live Streaming: राजस्थान रॉयल्स की सीएसके से पहली भिड़ंत, फ्री में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैचRR vs CSK Live Streaming: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स से गुवाहाटी में होगा। ऐसे में जानते हैं फैंस ये मैच कैसे लाइव देख सकते हैं?
Read more »
RR vs CSK Playing 11: अनैकप्ड ऑलराउंडर का होगा डेब्यू! Vaibhav Suryavanshi बल्ले से मचाएंगे धमालचेन्नई सुपर किंग्स 30 मार्च से आईपीएल 2026 में अभियान की शुरुआत करने जा रही है। सोमवार को 5 बार की चैंपियन टीम का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा।
Read more »
RR vs CSK Pitch Report: बल्लेबाज मचाएंगे तबाही या गेंदबाजों का होगा राज? कैसा खेलेगी गुवाहाटी की पिचRR vs CSK Pitch Report: आईपीएल 2026 का तीसरा मैच 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
Read more »
CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...RR Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update MS Dhoni Sanju Samson Ravindra Jadeja
Read more »
RR vs CSK Match Preview: पुरानी टीम के सामने होंगे संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी के बिना उतरेगी चेन्नईसंजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेंगे, जबकि रवींद्र जडेजा रॉयल्स का हिस्सा होंगे। एमएस धोनी की अनुपस्थिति में सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ पर नजरें रहेंगी। रियान पराग राजस्थान की कप्तानी करेंगे, जिनकी टीम में जडेजा के आने से संतुलन बढ़ा...
Read more »
