IPL 2026 के बाद भारत का इंटरनेशनल शेड्यूल और भी व्यस्त हो जाएगा, जिसमें जिम्बाब्वे दौरा शामिल है। इस दौरे में तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। यह पिछले चार सालों में भारत का जिम्बाब्वे का तीसरा दौरा होगा। टीम इंडिया नए खिलाड़ियों को आज़माने का मौका देख सकती है, जिसके चलते सीनियर खिलाड़ियों को आराम मिलने की संभावना है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बाद टीम इंडिया का इंटरनेशनल शेड्यूल और भी ज्यादा व्यस्त हो गया है. इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज खत्म करने के तुरंत बाद भारत जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगा, जहां तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज खेल ी जाएगी.
और पढ़ेंयह दौरा जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में खेला जाएगा. खास बात यह है कि पिछले चार सालों में यह भारत का जिम्बाब्वे का तीसरा दौरा होगा. इससे पहले भारत ने 2022 में तीन वनडे और 2024 में पांच T20 मैच खेले थे, जिसमें टीम इंडिया ने 4-1 से सीरीज अपने नाम की थी.इस बार सीरीज छोटी होगी और केवल तीन T20 मुकाबले खेले जाएंगे. वहीं, जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे की टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां तीन वनडे मैच खेले जाएंगे.दिलचस्प बात यह है कि 'बिग थ्री' यानी भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में से पिछले कुछ सालों में सिर्फ भारत ही लगातार जिम्बाब्वे का दौरा करता रहा है. हालांकि 2026 में यह ट्रेंड बदलने वाला है. ऑस्ट्रेलिया भी सितंबर में जिम्बाब्वे का दौरा करेगा, जबकि इंग्लैंड के साथ एकमात्र टेस्ट मैच को लेकर बातचीत चल रही है. Advertisement Cricket Financial Journal के हवाले से छपी खबर के अनुसार- जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने साफ कहा है कि उन्हें भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका चाहिए. जिम्बाब्वे के चेयरमैन तवेंगा मुखलानी ने कहा कि बड़ी टीमों के खिलाफ टेस्ट खेलने से खिलाड़ियों को सीखने का मौका मिलेगा और देश में टेस्ट क्रिकेट को मजबूती मिलेगी.गौरतलब है कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच आखिरी टेस्ट मैच 2005 में खेला गया था. इसके बाद दोनों टीमों के बीच कोई टेस्ट सीरीज नहीं हुई है.क्या इस सीरीज में नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका?जून-जुलाई के दौरान भारत को करीब 10 T20 मैच खेलने हैं. ऐसे में टीम इंडिया के सेलेक्टर्स इस सीरीज को नए खिलाड़ियों को आजमाने के मौके के रूप में देख सकते हैं. भारत का पोस्ट-IPL शेड्यूल अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे से शुरू होगा. इसके बाद टीम आयरलैंड में दो T20 खेलेगी और फिर इंग्लैंड दौरे पर पांच T20 और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. इतने व्यस्त कैलेंडर के चलते सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है और बेंच स्ट्रेंथ को मौका मिल सकता है.किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर?श्रेयस अय्यर, जो T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं बना सके थे, इस सीरीज में वापसी की उम्मीद कर सकते हैं. वहीं वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिल सकता है. सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने IPL में 35 गेंदों में शतक जड़कर सबको चौंका दिया था. IPL 2026 में भी उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाकर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है. Advertisement भारत को 2026-27 सीजन में अफगानिस्तान, आयरलैंड, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ लगातार सीरीज खेलनी है. जनवरी 2027 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी, जो इस शेड्यूल का सबसे बड़ा आकर्षण होगी. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
भारत जिम्बाब्वे टी20 IPL क्रिकेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...RR Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update MS Dhoni Sanju Samson Ravindra Jadeja
Read more »
अनुकुल के डाइविंग कैच से रोहित आउट: रहाणे के चोटिल होने पर रिंकू ने कप्तानी की, रमनदीप ने डिप्स लगाए; मोमें...Mumbai Indians IPL 2026 win vs KKR. Rohit Sharma dismissal, Ajinkya Rahane injury, Rinku Singh captaincy moments. Follow Mumbai Indians Latest Updates.
Read more »
CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...RR Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update MS Dhoni Sanju Samson Ravindra Jadeja
Read more »
MI-KKR ने बना दी जोड़ी! प्रपोज करने के दौरान स्टेडियम में गिर गई अंगूठी, फिर प्यार को यू मिली मंजूरीIPL 2026, MI vs KKR: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबले में एक फैन ने लड़की को प्रपोज करके महफिल लूट ली। इस कपल का वीडियो वायरल हो गया है।
Read more »
IPL 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी ने भरी हुंकार, ट्रॉफी जीतने का ठोका दावाआईपीएल 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा एलान किया है। उनका कहना है कि वे राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले ये बातें कही हैं।
Read more »
आज का आईपीएल मैच, 31 मार्च 2026 : IPL 2026 में आज कौन सी दो टीम टकराएंगी? शुभमन गिल का सामना श्रेयस अय्यर सेAaj Ka IPL 2026 Match, (31 march 2026): आईपीएल 2026 में आज बेहद रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में गुजरात की टक्कर पंजाब से है।
Read more »
