IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया, लेकिन मैच के बाद रविंद्र रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल सुर्खियों में रहा. जडेजा ने खलील अहमद की जर्सी पर बने CSK लोगो को चूमकर अपनी पुरानी टीम के प्रति प्यार दिखाया. यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और फैन्स भावुक हो गए.
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले के बाद एक ऐसा पल सामने आया, जिसने क्रिकेट फैन्स को भावुक कर दिया. मैच में राजस्थान ने आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की, लेकिन असली चर्चा मैच के बाद हुए एक खास इमोशनल मोमेंट की रही.
और पढ़ेंराजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे रवींद्र जडेजा मैच खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी खलील अहमद से मिले. इस दौरान जडेजा ने खलील की जर्सी पर बने CSK के लोगो को चूम लिया. यह भावुक और अचानक किया गया इशारा कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.रंग बदले, रिश्ता नहींजडेजा का यह कदम साफ दिखाता है कि चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका रिश्ता कितना गहरा है. उन्होंने CSK के साथ 12-13 साल बिताए और टीम की कई खिताबी जीतों में अहम भूमिका निभाई. 2018, 2021 और 2023 में खिताब जीतने वाली टीम का वह अहम हिस्सा रहे. CSK से अलग होने पर जडेजा ने खुद माना कि यह फैसला आसान नहीं था. उन्होंने कहा- CSK जैसी फ्रेंचाइजी को छोड़ना आसान नहीं था. शुरुआत में यह काफी इमोशनल था. हालांकि उन्होंने आगे कहा कि बदलाव क्रिकेट करियर का हिस्सा है और उन्होंने इसे सकारात्मक तरीके से अपनाया. Advertisement जहां से शुरुआत, वहीं वापसीअब जडेजा फिर से राजस्थान रॉयल्स के साथ हैं, वही टीम जहां से उन्होंने 2008 में IPL करियर की शुरुआत की थी और पहला खिताब जीता था. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा-अब मुझे पिंक कलर अच्छा लग रहा है, येलो थोड़ा पुराना लगने लगा था. उन्होंने यह भी कहा कि वह इस टीम के साथ नई शुरुआत को लेकर उत्साहित हैं, और अपने अनुभव से युवा खिलाड़ियों की मदद करना चाहते हैं.मैच में भी दिखाया दमजडेजा ने मैदान पर भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने दो अहम विकेट लिए, जिसमें शिवम दुबे और सरफराज खान शामिल रहे. उनकी गेंदबाजी की बदौलत CSK की टीम 127 रन पर सिमट गई. इसके बाद जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर की कसी हुई गेंदबाजी ने राजस्थान को मैच में पूरी तरह हावी रखा. लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की बेहतरीन पारी की मदद से मुकाबला आसानी से जीत लिया. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Jadeja Kisses CSK Logo IPL 2026 RR Vs CSK Rajasthan Royals Vs Chennai Super Kings Jadeja Viral Video IPL Khaleel Ahmed Jadeja Moment IPL Emotional Moments Vaibhav Suryavanshi Innings Jofra Archer Bowling IPL रवींद्र जडेजा इमोशनल जडेजा CSK लोगो IPL 2026 RR Vs CSK राजस्थान बनाम चेन्नई जडेजा वायरल वीडियो खलील अहमद जडेजा IPL भावुक पल वैभव सूर्यवंशी पारी जॉफ्रा आर्चर गेंदबाजी Ravindra Jadeja IPL 2026 Viral Moment Jadeja CSK Emotional Connection RR Vs CSK Match Highlights 2026 Jadeja Khaleel Ahmed Gesture IPL Trending News Jadeja Rajasthan Royals Win CSK Reaction
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RR vs CSK Pitch Report: बल्लेबाज मचाएंगे तबाही या गेंदबाजों का होगा राज? कैसा खेलेगी गुवाहाटी की पिचRR vs CSK Pitch Report: आईपीएल 2026 का तीसरा मैच 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
Read more »
CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...RR Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update MS Dhoni Sanju Samson Ravindra Jadeja
Read more »
CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...RR Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update MS Dhoni Sanju Samson Ravindra Jadeja
Read more »
IPL 2026: CSK बिना धोनी, रैना और जडेजा के उतरेगी, राजस्थान के खिलाफ होगा मुकाबलाचेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी, लेकिन टीम में धोनी, रैना और जडेजा में से कोई भी नहीं होगा। यह पहली बार होगा जब ये तीनों दिग्गज सीएसके के लिए एक साथ नहीं खेलेंगे। संजू सैमसन भी अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलेंगे। धोनी चोट के कारण बाहर हैं, जडेजा को ट्रेड किया गया है और रैना संन्यास ले चुके हैं।
Read more »
RR vs CSK IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरायाआईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से शानदार तरीके से हराया। राजस्थान ने 128 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवर में हासिल किया। वैभव सूर्यवंशी ने 52 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स 127 रनों पर सिमट गई।
Read more »
आज का आईपीएल मैच, 31 मार्च 2026 : IPL 2026 में आज कौन सी दो टीम टकराएंगी? शुभमन गिल का सामना श्रेयस अय्यर सेAaj Ka IPL 2026 Match, (31 march 2026): आईपीएल 2026 में आज बेहद रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में गुजरात की टक्कर पंजाब से है।
Read more »
