कोलकाता में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; फोर्स तैनात

Kolkata News

कोलकाता में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; फोर्स तैनात
TMC BJP ClashCEO OfficeForm-6
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 91 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 53%

कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच फॉर्म-6 जमा करने को लेकर भीषण झड़प हुई। एक युवक के पास बड़ी संख्या में फॉर्म मिलने पर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों ने प्रदर्शन किया

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर मंगलवार को फॉर्म-6 जमा कराने को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को लाठीचार्ज कर कार्यकर्ताओं को हटाना पड़ा। मौके पर केंद्रीय बल भी तैनात रहा। मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक सीईओ कार्यालय में फॉर्म-6 जमा कराने पहुंचा था। आरोप है कि उसके पास प्लास्टिक बैग में बड़ी संख्या में फॉर्म थे। तृणमूल समर्थित बूथ लेवल अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। हालांकि, युवक के पास मौजूद दस्तावेज फॉर्म-6 ही थे या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। नारेबाजी और विरोध के चलते माहौल तनावपूर्ण इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और उन्होंने आरोप लगाया कि उनके एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई है। इसके विरोध में भाजपा ने भी सीईओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी और विरोध के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच बैरिकेडिंग की, लेकिन कुछ लोग बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में झड़प हुई और कई बाइकें सड़क पर गिर गईं। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। अभिषेक बनर्जी ने लगाया था आरोप कल तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया था कि भाजपा अन्य राज्यों के लोगों के नाम बंगाल की मतदाता सूची में जोड़ने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर शिकायत की है। गौरतलब है कि फॉर्म-6 का उपयोग मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए किया जाता है। यह उन लोगों के लिए आवश्यक होता है जो पहली बार वोटर बनना चाहते हैं या एक निर्वाचन क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित हुए हैं। यह भी पढ़ें- ‘खेला होबे’ के बाद इस बार ‘लूडो’ होगा टीएमसी का नया हथियार, बंगाल से भेदभाव का लगाया आरोप.

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर मंगलवार को फॉर्म-6 जमा कराने को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को लाठीचार्ज कर कार्यकर्ताओं को हटाना पड़ा। मौके पर केंद्रीय बल भी तैनात रहा। मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक सीईओ कार्यालय में फॉर्म-6 जमा कराने पहुंचा था। आरोप है कि उसके पास प्लास्टिक बैग में बड़ी संख्या में फॉर्म थे। तृणमूल समर्थित बूथ लेवल अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। हालांकि, युवक के पास मौजूद दस्तावेज फॉर्म-6 ही थे या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। नारेबाजी और विरोध के चलते माहौल तनावपूर्ण इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और उन्होंने आरोप लगाया कि उनके एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई है। इसके विरोध में भाजपा ने भी सीईओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी और विरोध के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच बैरिकेडिंग की, लेकिन कुछ लोग बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में झड़प हुई और कई बाइकें सड़क पर गिर गईं। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। अभिषेक बनर्जी ने लगाया था आरोप कल तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया था कि भाजपा अन्य राज्यों के लोगों के नाम बंगाल की मतदाता सूची में जोड़ने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर शिकायत की है। गौरतलब है कि फॉर्म-6 का उपयोग मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए किया जाता है। यह उन लोगों के लिए आवश्यक होता है जो पहली बार वोटर बनना चाहते हैं या एक निर्वाचन क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित हुए हैं। यह भी पढ़ें- ‘खेला होबे’ के बाद इस बार ‘लूडो’ होगा टीएमसी का नया हथियार, बंगाल से भेदभाव का लगाया आरोप

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

TMC BJP Clash CEO Office Form-6 Voter List Police Lathi-Charge West Bengal Elections Political Protest Abhishek Banerjee Mamata Banerjee Assembly Election 2026 Kolkata News Kolkata Latest News Kolkata News In Hindi Kolkata Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चीन की सेना के प्रॉपेगैंडा वीडियो की खुली पोल - BBC News हिंदीचीन की सेना के प्रॉपेगैंडा वीडियो की खुली पोल - BBC News हिंदीचीनी सेना के वीडियो में परमाणु हथियारों से लैस एच-6 बॉम्बर्स को पैसिफिक आईलैंड गुआम के अमरीकी सैन्य ठिकाने पर नक़ली हमला करते दिखाया गया है.
Read more »

Neeraj Chopra: डायमंजड लीग के फाइनल मैच के लिए नीरज चोपड़ा हैं तैयार, जानें कहां देख सकेंगे LIVE मैचNeeraj Chopra: डायमंजड लीग के फाइनल मैच के लिए नीरज चोपड़ा हैं तैयार, जानें कहां देख सकेंगे LIVE मैचNeeraj Chopra: नीरज चोपड़ा 14 अंकों के साथ ज्यूरिख डायमंड लीग के बाद चौथे नंबर पर रहे और टॉप-6 खिलाड़ियों ने ब्रुसेल्स डायमंड लीग के लिए क्वालीफाई कर लिया है.
Read more »

ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड का अधिक सेवन कैंसर से कर सकता है बचाव: शोधओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड का अधिक सेवन कैंसर से कर सकता है बचाव: शोधओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड का अधिक सेवन कैंसर से कर सकता है बचाव: शोध
Read more »

चीन के छांग’अ-6 मिशन टीम को मिला 2025 विश्व अंतरिक्ष पुरस्कारचीन के छांग’अ-6 मिशन टीम को मिला 2025 विश्व अंतरिक्ष पुरस्कारचीन के छांग’अ-6 मिशन टीम को मिला 2025 विश्व अंतरिक्ष पुरस्कार
Read more »

श्रीहरिकोटा: इसरो का एलवीएम-3 एम-6 मिशन लॉन्च, छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साहश्रीहरिकोटा: इसरो का एलवीएम-3 एम-6 मिशन लॉन्च, छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साहश्रीहरिकोटा: इसरो का एलवीएम-3 एम-6 मिशन लॉन्च, छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह
Read more »

Photos: कश्मीर में जम गए नदी-झरने, डल लेक पर बिछी बर्फ की परत; स्नोफॉल का अलर्ट जारीPhotos: कश्मीर में जम गए नदी-झरने, डल लेक पर बिछी बर्फ की परत; स्नोफॉल का अलर्ट जारीकश्मीर में चिल्लेकलां के कारण भीषण शीतलहर जारी है, जिससे रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। श्रीनगर में पारा -6.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:14:51