Israel-Hamas War: इस्राइल ने फिर से गजा पर किया हमला, 33 लोगों की मौत; यमन ने तेलअवीव पर किया ड्रोन अटैक 33 Palestinians killed in Israel attack news in hindi विदेश
Israel-Hamas War: इस्राइल और हमास के बीच गाजा में लंबे वक्त से युद्ध जारी है. कई फलस्तीनियों की अब तक मौत हो गई है. इस बीच एक बार फिर 33 फलस्तीनियों की मौत हो गई. बता दें, संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में गाजा सिटी और आसपास के इलाके को अकालग्रस्त घोषित किया था.
Israel-Hamas War: अलग-अलग हमलो में 33 लोगों की मौत Advertisment शनिवार तड़के खान यूनिस शहर के बाहर लगे विस्थापितों के टेंट पर हुए हवाई हमलों में 17 लोग मारे गए. दर्जनों लोग इसमें घायल हो गए. मृत लोगों की आधी संख्या महिलाओं और बच्चों की है. हमले में मारे गए दो बच्चों के चाचा का कहना है कि गाजा में ऐसी एक भी जगह नहीं है, जो सुरक्षित हो. हर जगह बमबारी हो रही है. खान यूनिस के अलावा, उत्तरी गाजा के जिकिम क्रासिंग में हुए हमले में पांच लोगों की मौत हो गई, जिन लोगों पर हमला किया गया, वे खाना लेने के लिए गए थे. इसके अलावा, अन्य स्थानों पर हुए हमलों में 11 लोगों की मौत हुई है. Israel-Hamas War: इस्राइली सेना ने दी सफाई इस्राइली सेना ने कहा कि सैनिकों के लिए खतरा पैदा हुआ, जिस वजह से फायरिंग की गई. हमने किसी को निशाना बनाकर गोली नहीं चलाई है. Israel-Hamas War: विदेशों में गाजा को लेकर क्या हो रहा है नीदललैंड्स के विदेश मंत्री कैस्पर वेल्डपैंक ने इस बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा देने की वजह ये थी कि उनकी सरकार इस्राइल पर प्रतिबंध लगाने में विफल रही. वही, इस्राइल को देश के रूप में मान्यता दे चुके यूएई ने गाजा की स्थिति पर चिंता जताई. यूएई ने गाजा और वेस्टबैंक को बांटने की इस्राइल की रणनीति की कड़ी निंदा की. ये भी पढ़ें- Israel-Hamas War: हमास ने कहा- हम हथियार नहीं रखेंगे, दुनिया के सामने रखी ये शर्त Israel-Hamas War: यमन ने दो हजार किलोमीटर दूर से किया अटैक इस्राइल से बदला लेने के लिए यमन से इस्राइल के तेल अवीव शहर में ड्रोन हमले हुए. कई लोग इस हमले में घायल हो गए. हजार लोग घंटो तक भूमिगत रहे. इस्राइली सेना ने दावा किया कि हमने ड्रोनों को मार गिराया, जिससे स्थिति काबू में आई. बता दें, यमन के हूती विद्रोहियों ने दो हजार किलोमीटर दूर से ड्रोन अटैक किया था. ये भी पढ़ें- Israel-Hamas War: इजरायली हमले में फिर मारे गए 25 फलस्तीनी, खाने के इंतजार में खड़े थे
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कांगो में इस्लामिक स्टेट समर्थित विद्रोहियों ने चर्च पर किया हमला, 21 लोगों की मौतकोमांडा में सिविल सोसाइटी को-ऑर्डिनेटर, डियूडोने डुरानथाबो ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि 21 से ज्यादा लोगों को अंदर और बाहर गोली मार दी गई. कम से कम तीन जले हुए शव और कई घरों के जल जाने की सूचना है.
Read more »
ग़ज़ा सिटी पर नियंत्रण की योजना पर बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव को इसराइल ने किया ख़ारिजग़ज़ा सिटी पर नियंत्रण करने के लिए इसराइली सुरक्षा मंत्रिमंडल की योजना को लेकर दुनिया भर में हो रही आलोचना को इसराइल ने पूरी तरह से ख़ारिज कर दिया है.
Read more »
रक्षाबंधन पर रोहिणी आचार्य ने भाई तेजस्वी से हमेशा साथ रहने का किया वादारक्षाबंधन पर रोहिणी आचार्य ने भाई तेजस्वी से हमेशा साथ रहने का किया वादा
Read more »
यमन में सरकारी बलों ने नाकाम किया हूती हमला, तीन हूती विद्रोदी मारे गएयमन में सरकारी बलों ने नाकाम किया हूती हमला, तीन हूती विद्रोदी मारे गए
Read more »
इजरायली नौसेना ने यमन की राजधानी पर किया बड़ा हमला, आईडीएफ बोला- सिखाया सबकइजरायली नौसेना ने यमन की राजधानी पर किया बड़ा हमला, आईडीएफ बोला- सिखाया सबक
Read more »
यूक्रेन में शांति नहीं तो ट्रंप ने दी रूस पर प्रतिबंध की धमकी, पुतिन बोले- हमारी न्यूक्लियर पनडुब्बी की ताक...Russia Ukraine War: रूस यूक्रेन युद्ध पर व्लादिमीर पुतिन ने आर्कटिक में परमाणु पनडुब्बियों की सुरक्षा का दावा किया, वहीं ट्रंप ने दो हफ्ते में बड़ा फैसला लेने की बात कही है.
Read more »
