यमन में सरकारी बलों ने नाकाम किया हूती हमला, तीन हूती विद्रोदी मारे गए
अदन, 10 अगस्त । यमन के सरकारी बलों ने दक्षिणी यमन के धालिया प्रांत में हूती समूह के बड़े हमले को नाकाम कर दिया और इस दौरान तीन हूती लड़ाकों को मार गिराया। एक सैन्य अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को यह जानकारी दी। Advertismentएक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर सिन्हुआ को बताया कि हुती विद्रोहियों ने उत्तरी धालिया के बाब घालक क्षेत्र में सरकारी रक्षा पंक्तियों को तोड़ने के लिए भारी तोपों का इस्तेमाल किया, जिससे हूती लड़ाकों और सरकारी बलों के बीच तेज लड़ाई शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक चली लड़ाई के बाद हुतियों को अपनी पीछे हटना पड़ा, जबकि सरकारी बलों ने अपनी रक्षा पंक्तियों को बनाए रखा। अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों की मौत के अलावा समूह को सैन्य उपकरणों का भी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि लड़ाई के दौरान पांच सरकारी सैनिक घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस कथित टकराव पर हूती समूह ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 2022 के अंत में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम समझौते के टूटने के बाद से यमन में शांति की स्थिति नाजुक बनी हुई है, तथा दोनों पक्ष इसके नवीनीकरण या विस्तार पर सहमत होने में विफल रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार, 2014 के अंत में शुरू हुए इस संघर्ष में लाखों लोग मारे गए हैं और लाखों लोग अकाल के कगार पर पहुंच गए हैं। --आईएएनएस पीएसके/एएस डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद परिजनों का सवाल- 'क्या हादसे को टाला जा सकता था?'अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लेन क्रैश में मारे गए 260 लोगों में से कुछ के परिजनों ने हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कई सवाल उठाए हैं.
Read more »
विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद परिजनों का सवाल- 'क्या हादसे को टाला जा सकता था?'अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लेन क्रैश में मारे गए 260 लोगों में से कुछ के परिजनों ने हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कई सवाल उठाए हैं.
Read more »
जॉन सीना को किस बात का डर, कोडी रोड्स की कुटाई के बाद अधमरी सी हालत में साइन किया कॉन्ट्रैक्टफ्राइडे नाइट स्मैकडाउन में जॉन सीना ने कोडी रोड्स के खिलाफ समरस्लैम मैच में भाग लेने से इनकार कर दिया। कोडी ने सीना पर हमला किया और उन्हें टेबल पर पटक दिया।
Read more »
मुस्लिम मुल्कों को इस हूती नेता ने दिखाया आईना, कहा तुम्हारी चुप्पी की वजह से...Houthi leader on Gaza: यमन ने हूती ग्रुप के नेता ने गाजा के मुद्दे पर अरब समेत तमाम मुल्कों की पोल खोल दी है. उन्होंने गाजा के मुद्दे पर अरब मुल्कों की चुप्पी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Read more »
हाईवे पर चल रही बस ने दम तोड़ा तीन युवकों का जीवनबिधनू अफजलपुर में रोडवेज बस ने तीन युवकों को कुचलकर उनकी जान ले ली। हादसे में मारे गए युवक तीनों अलग-अलग परिवारों के थे।
Read more »
J&K में इस साल का सबसे बड़ा एंटी-टेरर ऑपरेशन! कुलगाम में तीन दिन से भीषण एनकाउंटर जारी, अब तक 3 आतंकी ढेरभारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि कुलगाम में पिछले तीन दिनों से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जारी एनकाउंटर, इस वर्ष का सबसे बड़ा एंटी-टेरर ऑपरेशन हो सकता है.
Read more »
