J&K में इस साल का सबसे बड़ा एंटी-टेरर ऑपरेशन! कुलगाम में तीन दिन से भीषण एनकाउंटर जारी, अब तक 3 आतंकी ढेर

Kulgam Encounter News

J&K में इस साल का सबसे बड़ा एंटी-टेरर ऑपरेशन! कुलगाम में तीन दिन से भीषण एनकाउंटर जारी, अब तक 3 आतंकी ढेर
Akhal EncounterJammu And KashmirSecurity Forces
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 25 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 121%
  • Publisher: 63%

भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि कुलगाम में पिछले तीन दिनों से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जारी एनकाउंटर, इस वर्ष का सबसे बड़ा एंटी-टेरर ऑपरेशन हो सकता है.

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बल ों और आतंकियों के बीच पिछले तीन दिनों से चल रही मुठभेड़ आज भी जारी है. अखल के जंगलों में कल पूरी रात विस्फोट और गोलीबारी जारी रही. भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि यह इस वर्ष का सबसे बड़ा ऑपरेशन हो सकता है.

इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने अब तक तीन आतंकियों को ढेर करने में सफलता पाई है. एक जवान भी घायल हुआ है. इस आतंक रोधी अभियान में हाईटेक सर्विलांस सिस्टम और स्पेशल पैरा फोर्स के जवान शामिल हैं. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी और सेना की 15वीं कोर के कमांडर इस एंटी-टेरर ऑपरेशन पर कड़ी नजर रख रहे हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बयान में कहा कि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप , सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक जॉइंट टीम अखल के जंगलों में चल रहे इस आतंकवाद विरोधी अभियान में लगी हुई है.यह भी पढ़ें: आतंक पर बड़ी चोट! J&K के कुलगाम में दो दहशतगर्द ढेर, 2-3 घिरे... रात भर से चल रहा सुरक्षाबलों का बड़ा सर्च ऑपरेशनएक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद 1 अगस्त को दक्षिण कश्मीर के अखल वन क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की. Advertisement जम्मू-कश्मीर में एक हफ्ते में तीन एनकाउंटरजम्मू-कश्मीर में इस हफ्ते यह सुरक्षा बलों की आतंकियों के साथ तीसरी मुठभेड़ है. इससे पहले, सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन महादेव चलाकर पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकवादियों- सुलेमान, अफगान और जिब्रान को ढेर कर दिया था. लश्कर-ए-तैयबा का एक शीर्ष कमांडर सुलेमान पहलगाम और गगनगीर आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 29 जुलाई को संसद को बताया था कि तीनों की पहचान पाकिस्तानी आतंकवादियों के रूप में हुई है, जिन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में 26 निर्दोष पर्यटकों की गोली मारकर निर्मम हत्या की थी.यह भी पढ़ें: कुलगाम में नदी से बरामद हुआ युवक का शव, परिवार ने पुलिस पर सवाल उठाए, न्यायिक जांच की मांग, VIDEOपुंछ में नियंत्रण रेखा के पास 31 जुलाई को दो और आतंकवादी मारे गए थे. पुलिस ने बताया कि दोनों पाकिस्तान से घुसपैठ करके भारतीय सीमा में आए थे, जिन्हें एलओसी के पास ही सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया. वहीं, कुलगाम के जंगलों में 1 अगस्त को खुफिया सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था, जो आतंकियों की ओर से फायरिंग करने के बाद मुठभेड़ में बदल गई. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Akhal Encounter Jammu And Kashmir Security Forces Terrorists Anti Terror Operation Indian Army CRPF Special Para Forces Jammu Kashmir Police Akhal Forest South Kashmir कुलगाम मुठभेड़ अखल मुठभेड़ जम्मू और कश्मीर सुरक्षा बल आतंकवादी आतंकवाद विरोधी अभियान भारतीय सेना सीआरपीएफ विशेष अर्धसैनिक बल जम्मू-कश्मीर पुलिस दक्षिण कश्मीर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दुनिया 2 अगस्‍त को देखेगी 100 सालों का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा अनोखा नजारा?दुनिया 2 अगस्‍त को देखेगी 100 सालों का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा अनोखा नजारा?साल 2027 में लगने वाला यह सूर्य ग्रहण हालिया इतिहास का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण अटलांटिक महासागर से शुरू होकर अरब प्रायद्वीप तक जाएगा।
Read more »

Chhattisgarh के Bijapur में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशनChhattisgarh के Bijapur में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशनChhattisgarh के Bijapur में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 17 लाख के इनामी 4 नक्सली ढेर
Read more »

Operation Mahadev: पहलगाम के पास तीन आतंकी ढेर, घाटी में जारी है सेना का ऑपरेशन महादेवOperation Mahadev: पहलगाम के पास तीन आतंकी ढेर, घाटी में जारी है सेना का ऑपरेशन महादेवOperation Mahadev: सेना के ऑपरेशन महादेव का जलवा, पहलगाम के पास तीन आतंकी ढेर Operation Mahadev by Indian Army several Terrorist killed राज्य
Read more »

जम्मू-कश्मीर: लिडवास इलाके में 'ऑपरेशन महादेव' के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, तीन आतंकी ढेरजम्मू-कश्मीर: लिडवास इलाके में 'ऑपरेशन महादेव' के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, तीन आतंकी ढेरजम्मू-कश्मीर: लिडवास इलाके में 'ऑपरेशन महादेव' के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, तीन आतंकी ढेर
Read more »

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, ऑपरेशन जारीजम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, ऑपरेशन जारीसुरक्षाबलों ने अब तक एक आतंकवादी को मार गिराया है। ऑपरेशन जारी है।' भारतीय सेना ने इस अभियान को 'ऑपरेशन अखल' नाम दिया है।
Read more »

Kulgam Encounter: कुलगाम में तीसरे दिन भी एनकाउंटर जारी... अब तक तीन आतंकी ढेर, इस साल का सबसे बड़ा ऑपरेशन!Kulgam Encounter: कुलगाम में तीसरे दिन भी एनकाउंटर जारी... अब तक तीन आतंकी ढेर, इस साल का सबसे बड़ा ऑपरेशन!जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल देवसर इलाके में तीसरे दिन भी आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। आज तीसरे दिन एक और आतंकवादी मारा गया है। शनिवार को दो आतंकी मारे गए थे।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:55:32