सुरक्षाबलों ने अब तक एक आतंकवादी को मार गिराया है। ऑपरेशन जारी है।' भारतीय सेना ने इस अभियान को 'ऑपरेशन अखल' नाम दिया है।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। यह ऑपरेशन शुक्रवार रात को शुरू हुआ, जो अभी भी जारी है। भारतीय सेना की चिनार कोर ने शनिवार सुबह इसकी जानकारी दी। चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'रातभर गोलीबारी जारी रही। सतर्क सैनिकों ने संतुलित गोलीबारी की और संपर्क बनाए रखते हुए घेराबंदी कड़ी कर दी। सुरक्षाबलों ने अब तक एक आतंकवादी को मार गिराया है। ऑपरेशन जारी है।' भारतीय सेना ने इस अभियान को 'ऑपरेशन अखल' नाम दिया है।.
सुरक्षाबलों को कुलगाम जिले के अखल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'कुलगाम जिले के अखल इलाके में मुठभेड़ हुई है। एसओजी, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ काम पर हैं। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।'इस हफ्ते यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले, गुरुवार को पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास दो और आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि दोनों पाकिस्तान से घुसपैठ कर आए थे और भारतीय सीमा में घुसते ही उन्हें रोक लिया गया।.सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले के तीन आतंकवादी सुरक्षाबलों द्वारा एक सुनियोजित अभियान में मारे गए थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद को बताया कि तीनों की पहचान पाकिस्तानी आतंकवादियों के रूप में हुई है, जिन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या की थी।फिलहाल, कुलगाम में हुई मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है।.Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Chhattisgarh के Bijapur में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशनChhattisgarh के Bijapur में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 17 लाख के इनामी 4 नक्सली ढेर
Read more »
जम्मू-कश्मीर: लिडवास इलाके में 'ऑपरेशन महादेव' के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, तीन आतंकी ढेरजम्मू-कश्मीर: लिडवास इलाके में 'ऑपरेशन महादेव' के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, तीन आतंकी ढेर
Read more »
ऑपरेशन महादेव के बाद जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन शिवशक्ति, पुंछ एनकाउंटर में दो आतंकवादी ढेरजम्मू- कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LOC के पास भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। सेना की वॉइट नाइट कॉर्प्स ने बताया कि सीमा पर कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी गई थी। उसके बाद घुसपैठियों को रोका गया लेकिन उन्होंने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दो को गोली लगी...
Read more »
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक आतंकवादी ढेर: लगातार दूसरे दिन सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी; 5 दिन पहले पहलगाम ...जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह एक आतंकवादी को मार गिराया है। कुलगाम के अखल जंगल में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के ऑपरेशन का यह दूसरा दिन है। सुबह से ही दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, जम्मू-कश्मीर पुलिस,...
Read more »
Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेरजम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले Kulgam Encounter के अखल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया। भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर पुलिस सीआरपीएफ और एसओजी का संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभियान अभी भी जारी है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकियों को भागने से रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा...
Read more »
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढे; सर्च ऑपरेशन जारीजम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ कल शाम को शुरू हुई थी जब सुरक्षा बलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया. इसी दौरान सुरक्षा बलों पर गोली चलाई गई, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.
Read more »
