अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लेन क्रैश में मारे गए 260 लोगों में से कुछ के परिजनों ने हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कई सवाल उठाए हैं.
बाडासाब सैयद के भाई इनायत सैयद के परिवार की तस्वीर जिसमें इनायत, उनकी पत्नी नफ़ीसा और उनके दोनों बच्चे हैंइम्तियाज़ अली को बीते महीने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की जांच रिपोर्ट का बेसब्री से इंतज़ार था.
इस हादसे में उनके भाई, भाभी और उनके दोनों बच्चों की मौत हो गई थी. आख़िर जब शुक्रवार देर रात हादसे के कारणों की जांच से जुड़ी प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आई तो उन्होंने इसे ध्यान से पढ़ा. लेकिन वह कहते हैं कि इस रिपोर्ट से उन्हें निराशा हुई क्योंकि "पढ़ने में ये किसी उत्पाद के ब्योरे जैसा था." वो कहते हैं, "पायलटों के बीच आख़िरी वक्त में हुई बातचीत के अलावा, इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है जो दुर्घटना के असल कारण की ओर इशारा करता हो." इम्तियाज़ अली को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में हादसे से जुड़ी और भी जानकारी सार्वजनिक तौर पर बताई जाएगी. वह कहते हैं, "हमारे लिए ये महत्वपूर्ण है. हम जानना चाहते हैं कि असल में क्या हुआ था. इससे हमारे लिए कुछ नहीं बदलेगा, हम अपने परिजनों की मौत का दुख वैसे ही मनाते रहेंगे जैसा पहले मना रहे थे. लेकिन कम से कम हमें कुछ सवालों के जवाब तो मिल जाएंगे." अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट171 उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हादसे का शिकार हो गई थी.एयर इंडिया विमान हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट के बाद पीड़ित परिवारों को इन सवालों के जवाब की तलाशभगवंत मान ने पीएम मोदी के बारे में क्या कहा कि विदेश मंत्रालय को जारी करना पड़ा बयान यह विमान एक रिहायशी इलाक़े में गिरा. 12 जून 2025 को हुए इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 और ज़मीन पर हादसे की चपेट में आने से 19 और लोगों की जान गई. शनिवार को हादसे की जांच से जुड़ी एक प्रारंभिक रिपोर्ट सार्वजनिक की गई जिसमें कहा गया कि विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही इंजन की फ्यूल सप्लाई बंद हो गई थी. रिपोर्ट में ये स्पष्ट नहीं है कि ये कैसे और क्यों हुआ. रिपोर्ट में कहा गया है कि बरामद किए गए कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डिंग में एक पायलट को यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि "आपने कटऑफ़ क्यों किया?" इस पर दूसरे पायलट ने जवाब दिया कि उन्होंने "ऐसा नहीं किया."अपने बेटे ज़ायन और बेटी अमानी के साथ जावेद अली और मरियम, विमान हादसे में इन चारों की मौत हो गई. 41 साल की श्वेता परिहार भी हादसे से जुड़े सवालों के जवाब चाहती हैं. उनके पति अभिनव परिहारभी एयर इंडिया के इस विमान से लंदन वापस जा रहे थे. अभिनव को महीने के आख़िर में लंदन लौटना था लेकिन उन्होंने जल्दी लौटने का फै़सला किया और इस विमान का टिकट लिया.वह कहती हैं, "हममें से जिन लोगों ने अपनों को खोया है, हमने उन्हें खो दिया है, वे अब वापस नहीं आएंगे." श्वेता सवाल करती हैं, "जांच में वे लोग क्या करेंगे, हमें बताएंगे कि हादसा कैसे हुआ? कितने लोगों की ज़िदगी चली गई, 250 यात्रियों की ज़िंदगी, वो क्या कहेंगे, माफ़ी मांगेंगे? जो होना था हो गया, सब कुछ ख़त्म हो गया." श्वेता परिहार अपने 11 साल के बेटे विहान पर इस हादसे के असर के बारे में बात करते हुए भावुक हो जाती हैं. वह कहती हैं, "उसे अपने पिता की बहुत याद आती है."एयर इंडिया प्लेन क्रैश: जानकारों के मुताबिक़- रिपोर्ट जवाब देने के बजाय कई सवाल पैदा करती हैपायलटों के बीच हुई बातचीत ने विमान हादसे की गुत्थी को क्या उलझा दिया है?59 साल के बाडासाब सैयद ने इस विमान हादसे में अपने भाई, भाभी और उनके दोनों बच्चों को खो दिया है. उन्हें उम्मीद थी कि प्रारंभिक रिपोर्ट से उन्हें हादसे से जुड़े सवालों के जवाब मिल सकेंगे लेकिन इससे जुड़ी ख़बरें देखने के बाद उनका कहना है कि उनके मन में और भी सवाल हैं. वह कहते हैं, "रिपोर्ट में बताया गया है कि पायलटों के बीच बातचीत हुई थी कि फ्यूल के स्विच को किसने बंद किया है और इसमें फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित समस्या का ज़िक्र है. हमें नहीं पता, इसका क्या मतलब है? क्या हादसे को टाला जा सकता था?"वह कहते हैं कि इनायत, उनकी पत्नी और बच्चों को हादसे में खोने के बाद पूरा परिवार टूट गया है. उनकी 83 साल की मां बीबी साब के लिए ये सदमा सह पाना मुश्किल है. बाडासाब कहते हैं, "अपने बेटे और पोते-पोती को खोने के बाद अब वह बहुत कमज़ोर हो गई हैं मुझे लगता है कि वह ये भी नहीं बता पा रहीं कि वह कैसा महसूस कर रही हैं."एयर इंडिया विमान हादसे से ठीक पहले दोनों पायलटों के बीच कॉकपिट में क्या बातचीत हुई थी?एयर इंडिया और बोइंग के विमान कितनी बार जानलेवा हादसों के शिकार हुए हैं?एयर इंडिया विमान हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट के बाद पीड़ित परिवारों को इन सवालों के जवाब की तलाशटेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या आख़िर क्यों की गई, अब तक क्या-क्या पता हैबड़ी प्लेट और खाने का यह है कनेक्शन, सेहतमंद रहने के लिए इतना भोजन करना है ज़रूरीईरान-इसराइल जंग के बाद सऊदी अरब, क़तर समेत खाड़ी देशों का ईरान के प्रति कैसा रुख़ है?भगवंत मान ने पीएम मोदी के बारे में क्या कहा कि विदेश मंत्रालय को जारी करना पड़ा बयानमहाराष्ट्र: स्कूल में पीरियड्स चेक करने के लिए लड़कियों के कपड़े उतरवाने का आरोप, दो अभियुक्त गिरफ़्तार बेंगलुरु: बिना इजाज़त महिलाओं के वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डालने के आरोप में युवक ग़िरफ़्तार, क्या कहता है क़ानून?एयर इंडिया विमान हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट के बाद पीड़ित परिवारों को इन सवालों के जवाब की तलाशभगवंत मान ने पीएम मोदी के बारे में क्या कहा कि विदेश मंत्रालय को जारी करना पड़ा बयानहुमैरा असग़र की मौत पर क्या सोचते हैं पाकिस्तान की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने वालेबड़ी प्लेट और खाने का यह है कनेक्शन, सेहतमंद रहने के लिए इतना भोजन करना है ज़रूरीपायलटों के बीच हुई बातचीत ने विमान हादसे की गुत्थी को क्या उलझा दिया है?
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एयर इंडिया प्लेन हादसे के बाद कितना मिलेगा हताहतों के परिजनों को मुआवजा, क्या है नियम?Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया के लिए बीता गुरुवार काला दिन साबित हुआ। इस दिन इसकी अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई। इसमें विमान में सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई। अब सवाल उठता है कि हताहतों के परिजनों को कितना मुआवजा मिलेगा? इस बारे में क्या नियम...
Read more »
असंवेदनशील... गृहमंत्री के बयान पर कांग्रेस हमलावर, कहा था- दुर्घटना को कोई नहीं रोक सकताअहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। शाह ने कहा था कि दुर्घटना को कोई नहीं रोक सकता।
Read more »
प्लेन क्रैश साइट से एक और शव मिला, 270 के पार पहुंचा मौत का आंकड़ा, एविएशन मिनिस्टर बोले- 3 महीने में मिलेगी जांच रिपोर्टअहमदाबाद विमान हादसे के बाद से बचाव और राहत कार्य में लगे कर्मियों ने एयर इंडिया एआई-171 विमान के पिछले हिस्से के मलबे से एक और शव को बरामद किया है।
Read more »
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बड़ा फैसला, इंटरनेशनल उड़ानों में 15 प्रतिशत कटौती करेगा एयर इंडियाअहमदाबाद विमान हादसे के बाद बड़ा फैसला, इंटरनेशनल उड़ानों में 15 प्रतिशत कटौती करेगा एयर इंडिया
Read more »
Gujarat: खेड़ा-धोलका हाइवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक और टेम्पो की टक्कर से लगी भीषण आग, चपेट में आए चालक की मौतप्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग लगने की वजह टक्कर के बाद ईंधन के रिसाव या शॉर्ट सर्किट हो सकती है। हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। राज्य। गुजरात
Read more »
अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर जानें कब आएगी रिपोर्ट, AAIB रिपोर्ट जल्द जारी करने का भरोसा दियाअहमदाबाद विमान हादसे पर संसद की स्थायी समिति की बैठक में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने प्रारंभिक रिपोर्ट जल्द जारी करने का भरोसा दिया है.
Read more »
