अहमदाबाद विमान हादसे पर संसद की स्थायी समिति की बैठक में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने प्रारंभिक रिपोर्ट जल्द जारी करने का भरोसा दिया है.
परिवहन, पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय से संबंधित संसद की स्थायी समिति की बुधवार को बैठक हुई. इस दौरान अहमदाबाद विमान हादसे पर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने समिति को यह जानकारी दी है कि हादसे पर शुरुआती रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक होगी.
AAIB की ओर से बयान में सामने आया है कि बोइंग ड्रीमलाइनर से जुड़ी ये हाल के दशकों में सबसे भयानक विमानन दुर्घटनाओं में से एक थी. इसकी रिपोर्ट दुर्घटना के 30 दिनों के अंदर अपलोड की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट के तहत 2 दिनों में रिपोर्ट सार्वजनिक हो सकती है. Advertisment30 दिनों के अंदर प्रारंभिक रिपोर्ट मंत्रालय में देगा 12 जुलाई को अहमदाबाद विमान हादसे का एक माह पूरा होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एएआईबी ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को किसी तरह की प्रारंभिक रिपोर्ट नहीं सौंपी है.आईसीएओ के नियमों के तहत एएआईबी दुर्घटना के 30 दिनों के अंदर प्रारंभिक रिपोर्ट मंत्रालय में देगा. अधिकारियों ने समिति को जानकारी दी कि यह पहली बार है जब भारत में किसी दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैक बॉक्स की जांच हो रही है. ब्लैक बॉक्स और वॉयस रिकॉर्डर पूरी तरह से सुरक्षित हैं. इनमें मौजूद डेटा की जांच हो रही है. हवाई सेवाओं का विकास हुआ समिति में सांसदों का कहना है कि हवाई सेवाओं का विकास हुआ है. उसकी तुलना में देश में सुरक्षा और रेगुलेटरी ढांचे का विकास नहीं हो सका. तर्क दिया गया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल एक रडार पर करीब 30 उड़ानों की निगरानी कर सकता है. वहीं कई जगहों पर ये मानक आठ से 10 उड़ानों का होता है. सदस्यों ने कहा कि डीजीसीए में स्वीकृत पदों के आधे से अधिक पद खाली पड़े हैं. सदस्यो ने चिंता व्यक्त की है कि जहां देश में हवाई सेवाओं में तेजी से विकास देखा गया है, वहीं विमानों की संख्या वर्तमान में करीब 800 से बढ़कर चार सालों में 2,500 होने की संभावना बनी हुई है. ज्यादा हवाई अड्डे बनेगे. मगर रखरखाव और सुरक्षा जरूरतें उस हिसाब से नहीं बढ़ी हैं. इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए. अहमदाबाद दुर्घटना के बाद घरेलू हवाई यातायात में आठ प्रतिशत से अधिक गिरावट आई. अंतर्राष्ट्रीय यातायात में ये गिरावट एक प्रतिशत से कम रही.
Ahmedabad Plane Crash Ahmedabad Plane Crash News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कुंभ भगदड़ की मौतें छुपाई गईं? राहुल गांधी ने उठाए सवाल, कहा- आंकड़े गायब कर दो, ज़िम्मेदारी भी खत्मविपक्ष, कुंभ हादसे में मृतकों की संख्या को लेकर बीजेपी सरकार पर लगातार हमलावर है। राहुल गांधी ने मीडिया रिपोर्ट के हवाले से मृतकों के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया है।
Read more »
अहमदाबाद विमान हादसे से दहला देश, जानें भारत के बड़े विमान हादसों का इतिहासविशेषज्ञों का कहना है कि टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान सबसे ज्यादा हादसे होते हैं. एविएशन सेफ्टी के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में दुनिया भर में 109 विमान हादसे हुए, जिनमें से 37 टेकऑफ के दौरान थे.
Read more »
मुझे खुद भरोसा नहीं, मैं कैसे जिंदा निकला: अहमदाबाद विमान हादसे में बचे विश्वास कुमार ने बताया कैसे हुआ 'चमत्कार'मुझे खुद भरोसा नहीं, मैं कैसे जिंदा निकला: अहमदाबाद विमान हादसे में बचे विश्वास कुमार ने बताया कैसे हुआ 'चमत्कार'
Read more »
अहमदाबाद प्लेन क्रैश : शवों के डीएनए सैंपल लेने का काम पूरा, 72 घंटे में आएगी रिपोर्टअहमदाबाद प्लेन क्रैश : शवों के डीएनए सैंपल लेने का काम पूरा, 72 घंटे में आएगी रिपोर्ट
Read more »
एयर इंडिया के विमान की बैटरी फट गई थी? बोइंग ने क्या मुनाफे के चलते छिपाईं जानलेवा खामियांअहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। साथ ही बोइंग की खामियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसे समझते हैं।
Read more »
सभी पात्र वोटर्स को शामिल किया जाएगा... बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच बोले CEC ज्ञानेश कुमारबिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर विवाद जारी है, जिसके बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ने सभी योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने का आश्वासन दिया है।
Read more »
