अहमदाबाद विमान हादसे से दहला देश, जानें भारत के बड़े विमान हादसों का इतिहास

Ahmedabad Plane Crash 2025 News

अहमदाबाद विमान हादसे से दहला देश, जानें भारत के बड़े विमान हादसों का इतिहास
Air India Flight AI-171 CrashMajor Plane Crashes In IndiaIndian Aviation Accidents
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 228 sec. here
  • 23 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 157%
  • Publisher: 63%

विशेषज्ञों का कहना है कि टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान सबसे ज्यादा हादसे होते हैं. एविएशन सेफ्टी के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में दुनिया भर में 109 विमान हादसे हुए, जिनमें से 37 टेकऑफ के दौरान थे.

Major Plane Crashes in India: गुजरात के अहमदाबाद में एक भयावह विमान हादसा हुआ है. जहां एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद मेघानी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था.

विमान में 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे. Advertisementहादसे के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, और रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू किया गया. प्रारंभिक जांच में इंजन की तकनीकी खराबी और विमान के पिछले हिस्से के किसी वस्तु से टकराने की बात सामने आई है. हादसे में हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.अहमदाबाद हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की. एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं. सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के विमान में होने की आशंका है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई. हादसे की जांच शुरू हो चुकी है. अहमदाबाद हादसे ने एक बार फिर भारत में विमानन सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं.विशेषज्ञों का कहना है कि टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान सबसे ज्यादा हादसे होते हैं. एविएशन सेफ्टी के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में दुनिया भर में 109 विमान हादसे हुए, जिनमें से 37 टेकऑफ के दौरान थे. Advertisement भारत में विमान हादसों का इतिहासभारत में विमानन का इतिहास लंबा है, लेकिन इसके साथ कुछ दुखद हादसे भी जुड़े हैं. आइए, भारत में अब तक हुए कुछ बड़े विमान हादसों पर नजर डालें, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं. ये हादसे तकनीकी खराबी, मानवीय भूल, या खराब मौसम जैसे कारणों से हुए.1972 - जापान एयरलाइंस फ्लाइट 471तारीख: 14 जून, 1972स्थान: पालम एयरपोर्ट, नई दिल्ली के पासविवरण: जापान एयरलाइंस फ्लाइट 471 उस वक्त लैंड करने वाली थी. तभी वो विदेशी विमान पालम एयरपोर्ट के करीब हादसे का शिकार हो गया. उसमें सवार यात्रियों में से 82 की मौत हो गई थी और जहां विमान गिरा था, वहां मौजूद 3 नागरिक भी मारे गए थे. जापान ने इस हादसे की वजह फॉल्स ग्लाइड पाथ सिग्नल को बताया था. जबकि भारत ने लेटडाउन प्रक्रिया की अनदेखी को वजह माना था.1973 - इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 440तारीख: 31 मई, 1973स्थान: पालम एयरपोर्ट, नई दिल्लीविवरण: इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 440 की वो फ्लाइट उस वक्त पालम एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी. लेकिन अचानक लैंडिंग के समय पायलट की एक छोटी से गलती बड़े हादसे में तब्दील हो गई और पालम एयरपोर्ट पर ही विमान क्रैश हो गया. विमान में सवार 65 में से 48 यात्रियों की मौत हो गई थी. Advertisement 1976 - इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 171तारीख: 12 अक्टूबर, 1976 स्थान: बॉम्बे विवरण: हवा में इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 171 का इंजन अचानक फैल हो गया था. जिसकी वजह से विमान में भयानक आग लग गई थी. नतीजा ये हुआ कि इस हादसे के दौरान विमान में सवार सभी 95 यात्री मारे गए थे. 1978 - एयर इंडिया फ्लाइट 855तारीख: 1 जनवरी 1978स्थान: अरब सागर, मुंबईविवरण: एयर इंडिया का बोइंग 747 टेकऑफ के तुरंत बाद अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में 213 लोगों की मौत हुई. कारण पायलट की गलती और उपकरणों की खराबी बताया गया.1988 - अहमदाबाद में इंडियन एयरलाइंस हादसातारीख: 19 अक्टूबर 1988स्थान: अहमदाबाद, गुजरातविवरण: इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-113 टेकऑफ के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे से 2 किमी दूर क्रैश हो गई. विमान में 135 लोग सवार थे, जिनमें से 133 की मौत हो गई. केवल दो लोग बचे थे.1996 - चरखी दादरी हादसातारीख: 12 नवंबर 1996स्थान: चरखी दादरी, हरियाणाविवरण: भारत के इतिहास का सबसे भयानक विमान हादसा. सऊदी अरब एयरलाइंस और कजाकिस्तान एयरलाइंस के दो विमान हवा में टकरा गए. इस हादसे में 349 लोगों की जान गई. यह दुनिया की सबसे बड़ी मिड-एयर टक्करों में से एक है. Advertisement 2000 - एलायंस एयर फ्लाइट 7412तारीख: 17 जुलाई 2000स्थान: पटना, बिहारविवरण: एलायंस एयर की फ्लाइट CD-7412 लैंडिंग के दौरान पटना हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. पायलट के नियंत्रण खोने के कारण हुए इस हादसे में 60 लोगों की मौत हुई.2010 - मंगलौर विमान हादसातारीख: 22 मई 2010स्थान: मंगलौर, कर्नाटकविवरण: एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-812 लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर खाई में गिर गई. इस हादसे में 158 लोग मारे गए. भारी बारिश और रनवे की स्थिति को कारण माना गया था.2020 - कोझीकोड विमान हादसातारीख: 7 अगस्त 2020स्थान: कोझीकोड, केरलविवरण: एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1344, जो वंदे भारत मिशन का हिस्सा थी, भारी बारिश के बीच लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गई. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हुई, जिसमें दोनों पायलट शामिल थे.2023 - HAL क्रैश, ग्वालियरतारीख: जनवरी 2023स्थान: ग्वालियर, मध्यप्रदेशविवरण: दो फाइटर जेट्स की मिड-एयर कोलिजन यानी बीच हवा में टक्कर हो गई थी. इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई थी. भारत में विमान हादसों के कारण मुख्य तौर पर इन बातों को माना जाता है-तकनीकी खराबीइंजन फेल होना या उपकरणों की गड़बड़ी. Advertisement क्या होती है मानवीय भूलपायलट की गलती या एयर ट्रैफिक कंट्रोल की चूक को माना जाता है. मौसम की स्थितिभारी बारिश, कोहरा या तेज हवाएं को माना जाता है. रनवे समस्याएंरनवे पर फिसलन या तकनीकी कमियां को माना जाता है.विमान हादसे दुखद हैं, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि हवाई यात्रा सड़क और रेल की तुलना में सुरक्षित है. फिर भी, तकनीकी सुधार, बेहतर प्रशिक्षण और सख्त नियमों की जरूरत है. अहमदाबाद हादसे की जांच से नए सुरक्षा उपाय सामने आ सकते हैं. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Air India Flight AI-171 Crash Major Plane Crashes In India Indian Aviation Accidents Charkhi Dadri Plane Crash Mangalore Plane Crash Kozhikode Plane Crash Air India Crash History Aviation Safety India Plane Crash Causes Technical Failure In Flights Gujarat Plane Crash Updates Ahmedabad Plane Cras Air India Crash Major Plane Crashes In India Aviation Accidents India Plane Crash History Air India Flight AI-171 Gujarat Plane Crash Indian Aviation Safety

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लैंडिंग करते में पलटा विमान, छुपाने के लिए ऊपर डाल दी तिरपाल, अजब एमपी में गजब कारनामालैंडिंग करते में पलटा विमान, छुपाने के लिए ऊपर डाल दी तिरपाल, अजब एमपी में गजब कारनामासिवनी के सुकतरा हवाईपट्टी पर लैंडिंग करते समय ट्रेनी विमान पलट गया। रेड बर्ड एवियशन प्राइवेट लिमिटेड का विमान था। बाद में अधिकारियों ने विमान को तिरपाल से ढंक दिया।
Read more »

4000 फीट की ऊंचाई पर गिद्ध से प्लेन का टक्कर, हवा में अटकी 175 यात्रियों की जान4000 फीट की ऊंचाई पर गिद्ध से प्लेन का टक्कर, हवा में अटकी 175 यात्रियों की जानपटना से रांची आ रही एक विमान से पक्षी टकरा गया। विमान में 175 यात्री थे। ये घटना रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हुई। विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
Read more »

Gujarat Plane Crash: पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी सवार थे, 242 लोग onboardGujarat Plane Crash: पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी सवार थे, 242 लोग onboardएयर इंडिया का विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते समय क्रैश हुआ।
Read more »

एयर इंडिया विमान हादसे के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट ने फ्लाइट ऑपरेशन पर लगाई अस्थायी रोकएयर इंडिया विमान हादसे के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट ने फ्लाइट ऑपरेशन पर लगाई अस्थायी रोकएयर इंडिया विमान हादसे के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट ने फ्लाइट ऑपरेशन पर लगाई अस्थायी रोक
Read more »

अहमदाबाद रनवे पर प्लेन उड़ा तो क्रैश कैसे हो गया? आ गया हादसे का पूरा लाइव वीडियोअहमदाबाद रनवे पर प्लेन उड़ा तो क्रैश कैसे हो गया? आ गया हादसे का पूरा लाइव वीडियोAir India Plane Crash Video: अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान (AI171) हादसे ने पूरे देश को Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

'दुख की घड़ी में हैं भारत के साथ', अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर दुनिया भर के नेताओं ने जताया शोक'दुख की घड़ी में हैं भारत के साथ', अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर दुनिया भर के नेताओं ने जताया शोक'दुख की घड़ी में हैं भारत के साथ', अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर दुनिया भर के नेताओं ने जताया शोक
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:35:12