कोमांडा में सिविल सोसाइटी को-ऑर्डिनेटर, डियूडोने डुरानथाबो ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि 21 से ज्यादा लोगों को अंदर और बाहर गोली मार दी गई. कम से कम तीन जले हुए शव और कई घरों के जल जाने की सूचना है.
पूर्वी कांगो के कोमांडा में रविवार को इस्लामिक स्टेट समर्थित विद्रोहियों द्वारा एक चर्च पर किए गए हमले में कम से कम 21 लोग मारे गए. समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स के सदस्यों द्वारा कोमांडा में एक कैथोलिक चर्च के परिसर के अंदर रात के लगभग 1 बजे किया गया.
Advertisementकोमांडा में सिविल सोसाइटी को-ऑर्डिनेटर, डियूडोने डुरानथाबो ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, '21 से ज्यादा लोगों को अंदर और बाहर गोली मार दी गई और हमने कम से कम तीन जले हुए शव और कई घरों के जल जाने की सूचना दी है. जलाए गए घरों में और किसी के होने को लेकर तलाश जारी है.'यह भी पढ़ें: 'मैं चाहे कितनी भी शांति करा लूं...' कांगो-रवांडा में पीस डील के बाद ट्रंप ने फिर जताई नोबेल प्राइज की आसडुरानथाबो ने कहा, 'हम सचमुच निराश हैं क्योंकि यह अविश्वसनीय है कि ऐसे शहर में ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है जहां सभी सुरक्षा अधिकारी मौजूद हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'कुछ नागरिक इलाके से भागने लगे हैं और बुनिया की ओर बढ़ रहे हैं. हम यथाशीघ्र सैन्य हस्तक्षेप की मांग करते हैं, क्योंकि हमें बताया गया है कि दुश्मन अभी भी हमारे शहर के निकट है.' Advertisement एडीएफ नागरिकों को बनाता है निशानाकांगो सेना के प्रवक्ता ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है. इतुरी में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो की सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जूल्स एनगोंगो ने कहा, 'आज सुबह हमें पता चला कि कोमांडा से कुछ ही दूरी पर एक चर्च में हथियारबंद लोगों ने घुसपैठ की, जहां लगभग 10 लोगों की हत्या कर दी गई और कुछ दुकानों में आग लगा दी गई.'यह भी पढ़ें: जेल में हजारों महिलाओं का रेप किया गया, कई जिंदा जला दी गईं... कांगो में ऐसे हुआ था नरसंहारइस महीने की शुरुआत में, इस्लामिक स्टेट समर्थित विद्रोहियों ने इतुरी में दर्जनों लोगों की हत्या कर दी थी, जिसे संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने रक्तपात बताया था. एडीएफ, जिसका इस्लामिक स्टेट से संबंध है, एक विद्रोही समूह है जो युगांडा और कांगो के बीच सीमा क्षेत्र में सक्रिय है. यह समूह नियमित रूप से नागरिकों पर हमले करता रहा है.एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स 1990 में बना एडीएफ का गठन 1990 के दशक के अंत में युगांडा में राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के साथ कथित असंतोष के बाद अलग-अलग छोटे समूहों द्वारा किया गया था. युगांडा की सेनाओं द्वारा 2002 में हमलों के बाद, एडीएफ ने अपनी गतिविधियां पड़ोसी देश कांगो में शुरू कर दीं और तब से यह समूह हजारों नागरिकों की हत्याओं के लिए जिम्मेदार रहा है. 2019 में, इसने इस्लामिक स्टेट के प्रति निष्ठा की शपथ ली. एडीएफ का नेतृत्व इस पूर्वी अफ्रीकी देश में एक इस्लामी सरकार की कल्पना करता है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
IS Backed Rebels Attack Church Congo Church Attack East Congo Church Attack Church Premises Attacked Islamic State ADF Komanda Allied Democratic Force Catholic Church कांगो चर्च पर हमला आईएस समर्थित विद्रोहियों ने चर्च पर हमला किया कांगो चर्च पर हमला पूर्वी कांगो चर्च पर हमला चर्च परिसर पर हमला इस्लामिक स्टेट एडीएफ कोमांडा एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स कैथोलिक चर्च
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लखीमपुर खीरी: तेंदुआ और मानव संघर्ष के विवाद में मुकदमा, घायल युवक से मिलने अस्पताल में पहुंची थी DMUP{ News: लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज में तेंदुआ और मानव संघर्ष में तेंदुए की मौत हो गई, जिसके बाद वन विभाग ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
Read more »
Israel: इस्राइल ने फिर से गाजा पर किया हमला, शरणार्थी शिविर में रह रहे लोगों सहित 72 की मौतIsrael: इस्राइल ने फिर से गाजा पर किया हमला, शरणार्थी शिविर में रह रहे लोगों सहित 72 की मौत Israel attacks on Gaza 72 Killed News in hindi विदेश
Read more »
Congo Unrest: इस्लामिक स्टेट से जुड़े विद्रोहियों का पूर्वी कांगो में हमला, 66 लोगों को उतारा मौत के घाटमध्य अफ्रीकी देश कांगो के पूर्वी हिस्से में इरुमु इलाके में इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह से जुड़े विद्रोहियों ने हमला कर 66 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। यह इलाका युगांडा की सीमा
Read more »
Israel Attack on Gaza: इजरायल ने फिर किया गाजा पर हमला, 110 लोगों की मौत, कई घायलIsrael Attack on Gaza: Israel again attacked Gaza, 110 people killed, many injured । इजरायल ने फिर किया गाजा पर हमला, 110 लोगों की मौत, कई घायल
Read more »
Israel Attack: गाजा के चर्च पर इजरायली सेना की बमबारी, तीन लोगों की मौत, नेतन्याहू ने जताई नाराजगीIsraeli PM Benjamin Netanyahu expressed regret on Israeli tank fire at catholic church in Gaza । गाजा के चर्च पर इजरायली सेना की बमबारी, तीन लोगों की मौत, नेतन्याहू ने जताई नाराजगी
Read more »
पूर्वी कांगो के चर्च पर IS समर्थित विद्रोहियों ने किया हमला, 21 लोगों की मौत, मकान और दुकानों में लगाई आगIslamic State-backed rebels attacked a church in eastern Congo, 21 killed पूर्वी कांगो के चर्च में IS समर्थित विद्रोहियों ने किया हमला, 21 लोगों की मौत, मकान और दुकानों में लगाई आग
Read more »
