Israel Attack on Gaza: इजरायल ने फिर किया गाजा पर हमला, 110 लोगों की मौत, कई घायल

World News In Hindi News

Israel Attack on Gaza: इजरायल ने फिर किया गाजा पर हमला, 110 लोगों की मौत, कई घायल
Israel Attacked RafahIsrael AttackIsrael Attack News
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 96 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 51%

Israel Attack on Gaza: Israel again attacked Gaza, 110 people killed, many injured । इजरायल ने फिर किया गाजा पर हमला, 110 लोगों की मौत, कई घायल

Israel Attack on Gaza: इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है. अक्टूबर 2023 में शुरू हुई इस जंग में 50 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, बावजूद इसके इजरायल डिफेंस फोर्स लगातार गाजा में हमले कर रही है.

चिकित्सा सूत्रों के मुताबिक, इजरायली सेना ने शनिवार को गाजा में फिर से हमला किया. जिसमें कम से कम 110 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है. जिनमें दक्षिणी राफा में संयुक्त राज्य अमेरिका समर्थित गाजा मानवतावादी फाउंडेशन में राशन का इंतजार कर रहे 34 लोग भी शामिल हैं. Advertismentइजरायली सेना ने लोगों पर की सीधी गोलीबारी इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं. वहीं इस हमले में जिंदा बचे लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इजरायली सेना ने शनिवार को राफा के अल-शकौश इलाके में, जीएचएफ के एक कैंप से सामने फिलिस्तीनी नागरिकों पर सीधे गोलीबारी की. संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार समूहों ने इस स्थान को "मानव वधशाला" और "मौत का जाल" करार दिया है. वहीं खान यूनिस स्थित नासिर अस्पताल में हमले में बचे समीर शात ने जीएचएफ स्थल पर खून का तालाब जैसा बहने की बात कही. हमले में मारे गए लोगों को उन थैलियों में लपेटा गया जिनमें वो अपने लिए खाना लेने के लिए पहुंचे थे. बिना किसी चेतावनी के लोगों पर बरसाईं गोलियां एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि, "वे हमें धोखा देते हैं, हमें मदद लेने आने देते हैं और उसके बाद हम पर गोलियां चला देते हैं. जैसे हम शिकारी जानवर हों. विदेशी मीडिया के मुताबिक, इजरायली सेना ने बिना किसी चेतावनी के जीएचएफ स्थल पर मौजूद लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक, जीएचएफ राफा में केवल एक सहायता केंद्र चालू रखा गया है, जिससे लाखों फिलिस्तीनियों को राशन लेने के लिए गाजा के दक्षिणी इलाके में आने को मजबूर होना पड़ता है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इजरायली सेना ने बिना किसी पूर्व चेतावनी के भूखी भीड़ को सीधे निशाना बनाया, जिससे भारी दहशत और भय का माहौल पैदा हो गया और गोलीबारी के बाद अफरा-तफरी मच गई. राशन लेने पहुंचे लोगों पर हुआ ये हमला इस बात का सबूत है कि गाजा में कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है. जहां इजरायली सेना लोगों को निशाना बनाकर हमले ना करे. ये भी पढ़ें: ब्लैक बॉक्स किस तरह से काम करता है? अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना की रिपोर्ट में ये तथ्य सामने आए ये भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Israel Attacked Rafah Israel Attack Israel Attack News Israel Attack On Palestine Israel Attack On Hamas

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Israel Iran War Live: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, कई मिलिट्री और न्यूक्लियर साइट्स तबाहIsrael Iran War Live: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, कई मिलिट्री और न्यूक्लियर साइट्स तबाहIsrael Iran War Live: इजराइल ने ईरान पर बड़ा हमला कर दिया है. इजराइल ने शुक्रवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित न्यूक्लियर साइट्स और मिलिट्री ठिकानों को हवाई हमलों से निशाना बनाया है.
Read more »

ईरान पर इजरायल के हमले पर दुनिया चुप क्यों है दुनिया? उमर और महबूबा ने पूछा सवालईरान पर इजरायल के हमले पर दुनिया चुप क्यों है दुनिया? उमर और महबूबा ने पूछा सवालइजरायल ने बिना किसी कारण के ईरान पर हमला किया, यह वैसा ही है जैसा रूस ने यूक्रेन के साथ किया था, जब दुनिया ने इसकी निंदा की थी, अब चुप्पी क्यों?
Read more »

Israel-Iran Tensions Live: ईरान के हमलों से भड़के इजराइली पीएम नेतन्याहू, खामेनेई को दी धमकी, कहा- 'ये तो अभी शुरुआत है'Israel-Iran Tensions Live: ईरान के हमलों से भड़के इजराइली पीएम नेतन्याहू, खामेनेई को दी धमकी, कहा- 'ये तो अभी शुरुआत है'Israel Iran Tensions Live Updates: Iran fires missiles at Israel after attack on nuclear sites । ईरान ने इजरायल पर किया हमला, दागी 150 से ज्यादा मिसाइलें, IDF ने किया पलटवार
Read more »

ईरान ने इजरायल पर दागीं आठ मिसाइलें, 3 की मौत कई घायलईरान ने इजरायल पर दागीं आठ मिसाइलें, 3 की मौत कई घायलईरान ने इजरायल पर दागीं आठ मिसाइलें, 3 की मौत कई घायल
Read more »

खाना तलाशना मौत की सजा..., गाजा में मानवीय मदद को लेकर UN चीफ ने उठाई उंगली, भड़के इजरायल ने दागे सवालखाना तलाशना मौत की सजा..., गाजा में मानवीय मदद को लेकर UN चीफ ने उठाई उंगली, भड़के इजरायल ने दागे सवालIsrael-Gaza Conflict: हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इजरायल पर निशाना साधते हुए उसे गाजा में भेजी जा रही मानवीय मदद को रोकने का जिम्मेदार ठहराया.
Read more »

Israel: इस्राइल ने फिर से गाजा पर किया हमला, शरणार्थी शिविर में रह रहे लोगों सहित 72 की मौतIsrael: इस्राइल ने फिर से गाजा पर किया हमला, शरणार्थी शिविर में रह रहे लोगों सहित 72 की मौतIsrael: इस्राइल ने फिर से गाजा पर किया हमला, शरणार्थी शिविर में रह रहे लोगों सहित 72 की मौत Israel attacks on Gaza 72 Killed News in hindi विदेश
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:36:59