ईरान ने इजरायल पर दागीं आठ मिसाइलें, 3 की मौत कई घायल
तेल अवीव, 24 जून । ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष तेज हो गया है। ईरान ने मंगलवार को मध्य और दक्षिणी इजरायल पर आठ बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। इनमें से एक मिसाइल बीरशेबा स्थित एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स पर गिरी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस हमले से इमारत पूरी तरह ढह गई। मैगन डेविड एडोम के आपातकालीन कर्मियों ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की।इस विस्फोट में घायल कई लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों और हेल्थकेयर सेंटर में ले जाया गया। हालांकि, घायलों की आधिकारिक संख्या अभी जारी नहीं की गई है।हमले के तुरंत बाद इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने बताया कि मध्य इजरायल और दक्षिणी हिस्सों में मिसाइल सायरन फिर से बजे हैं, जो एक और मिसाइल हमले का संकेत दे रहे थे।यह हमला ईरान द्वारा इजरायल के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे से एकतरफा रोकने की घोषणा के कुछ समय बाद हुआ।ईरानी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह युद्धविराम सशर्त है और पूरी तरह इजरायल के आक्रामक हमले बंद करने पर निर्भर है।यह विरोधाभास तब स्पष्ट हो गया, जब ट्रंप ने दावा किया कि दोनों पक्ष युद्धविराम पर सहमत हुए हैं, लेकिन तेहरान ने इस दावे को तुरंत खारिज कर दिया।ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उन्हें वाशिंगटन से कोई औपचारिक युद्धविराम प्रस्ताव नहीं मिला। उन्होंने दोहराया कि सैन्य कार्रवाई अस्थायी रूप से रोकी गई है, बशर्ते इजरायल अपने हमले बंद करे।अब तक इजरायल ने ट्रंप के युद्धविराम दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।12 दिन से चल रहे इस युद्ध की शुरुआत इजरायल द्वारा ऑपरेशन राइजिंग लायन शुरू करने से हुई, जिसमें ईरानी सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया। जवाब में ईरान ने इजरायल पर कई बार बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं।अनुमान के अनुसार, ईरान में लगभग 400 लोग और इजरायल में लगभग 24 लोग मारे गए हैं।यह संघर्ष तब और बढ़ गया, जब अमेरिका ने ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकानों- फोर्डो, नतांज और एस्फाहान पर सीधे सैन्य हमले किए।--आईएएनएसएफएम/केआर Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'...तो आग में जलेगा तेहरान', ईरान के हमले में तीन इजरायली की मौत; रक्षा मंत्री की खुली धमकीईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ गया है जहाँ ईरान ने इजरायल पर जवाबी मिसाइल हमले किए हैं जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इजरायल ने पहले ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया था। इजरायल के रक्षा मंत्री ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर मिसाइलें दागी गईं तो तेहरान जल...
Read more »
दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला, एयर डिफेंस सिस्टम भी किया तबाह... अब ईरान के आसमान में चक्कर लगा रहे इजरायली जेट्सईरान और इजरायल के बीच हालिया संघर्ष में दोनों देशों ने एक-दूसरे पर मिसाइलें दागीं, जिससे तेहरान और तेल अवीव में भयंकर विस्फोट हुए. इजरायल ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर भारी हमला किया. ईरान ने बदले में कई मिसाइलें दागीं. इस संघर्ष में दोनों तरफ जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ है और परमाणु वार्ता रद्द कर दी गई है.
Read more »
भीषण संघर्ष, ईरान के न्यूक्लियर प्रोजेक्ट-गैस फील्ड पर हमले का इजरायल का दावा, ईरान ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, मची तबाहीईरान भी इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दाग रहा है। रविवार तड़के ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों की बौछार कर दी। ईरान इजरायल पर 50 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।
Read more »
संजय राउत ने इजरायल-ईरान युद्ध पर जताई चिंता, ट्रंप की भूमिका पर उठाए सवालसंजय राउत ने इजरायल-ईरान युद्ध पर जताई चिंता, ट्रंप की भूमिका पर उठाए सवाल
Read more »
ईरान ने दागीं 100 मिसाइलें, इस्राएल में 4 और लोगों की मौतसोमवार तड़के ईरान ने फिर से इस्राएल पर मिसाइलों की बौछार की. इस दौरान पूरे देश में सायरन बजते सुनाई दिए. इस्राएल की इमरजेंसी सेवाओं के मुताबिक चौथे दिन हुए नए हमलों में चार और लोगों की जान गई है.
Read more »
Israel-Iran war Live: ईरान ने फिर किया इजरायल पर हमला, सीजफायर के बीच दागीं मिसाइलेंIsrael-Iran war Live: इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सीजफायर का एलान कर दिया. लेकिन ईरान ने इससे इनकार किया है. इसके साथ ही इजरायल पर ईरानी हमले लगातार हो रहे हैं.
Read more »
