Congo Unrest: इस्लामिक स्टेट से जुड़े विद्रोहियों का पूर्वी कांगो में हमला, 66 लोगों को उतारा मौत के घाट

Islamic State Group News

Congo Unrest: इस्लामिक स्टेट से जुड़े विद्रोहियों का पूर्वी कांगो में हमला, 66 लोगों को उतारा मौत के घाट
Eastern CongoAllied Democratic ForcesIrumu Region
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 111 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 51%

मध्य अफ्रीकी देश कांगो के पूर्वी हिस्से में इरुमु इलाके में इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह से जुड़े विद्रोहियों ने हमला कर 66 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। यह इलाका युगांडा की सीमा

ये हमला ऐसे समय में हुआ है, जब पूर्वी कांगो में एम23 के साथ चल रहे संघर्ष के थमने की उम्मीद की जा रही है। एम23 एक अलग विद्रोही समूह है, जिसे कांगो के एक अन्य पड़ोसी देश रवांडा का समर्थन प्राप्त है। शुरू में 30 लोगों के मारे जाने की थी खबर, बाद में बढ़ी संख्या पूर्वी कांगो के इतुरी में संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रवक्ता जीन टोबी ओकाला ने इस हमले को 'खूनखराबा' बताया। उन्होंने बताया कि यह हमला बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात इतुरी के इरुमु क्षेत्र के वाल्से वोनकुतु प्रमुख क्षेत्र में हुआ। उन्होंने बताया कि शुरू में 30 लोगों के मारे जाने की खबर थी, लेकिन बाद में संख्या बढ़कर 66 हो गई। ये भी पढ़ें: Congo Unrest: रवांडा समर्थित M23 विद्रोहियों का कांगो सरकार के साथ शांति वार्ता से इनकार, प्रतिबंधों का हवाला धारदार हथियारों से की गई लोगों की हत्या एक स्थानीय नागरिक समाज के अध्यक्ष मार्सेल पलुकु ने बताया कि लोगों की हत्या चाकुओं और धारदार हथियारों से की गई। मारे गए लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कितने लोगों को बंधक बनाया गया है, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह हमला कांगो और युगांडा बलों द्वारा शुरू किए गए हवाई हमलों का बदला हो सकता है, जो रविवार को शुरू हुए थे। 1990 के दशक के अंत में युगांडा में हुआ था एडीएफ का गठन कांगो में एडीएफ लड़ाकों की संख्या स्पष्ट नहीं है, लेकिन वे इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपस्थिति रखते हैं और लोगों पर नियमित रूप से हमला करते हैं। ADF का गठन 1990 के दशक के आखिर में युगांडा में हुआ था। 2019 में यह इस्लामिक स्टेट से जुड़ गया और तब से यह कांगो के पूर्वी हिस्से में लगातार हिंसक हमले कर रहा है। इस इलाके में बड़ी संख्या में मुसलमान रहते हैं, हालांकि पूरे कांगो में मुस्लिमों की आबादी लगभग 10% है। ये भी पढ़ें: Iran: ईरानी विदेश मंत्री बोले- अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता फिर शुरू करने को तैयार; ट्रंप के सामने रखी यह शर्त युगांडा से सटी सीमा के पास एडीएफ के हमले तेज हुए हाल के वर्षों में, युगांडा से सटी कांगो की सीमा के पास एडीएफ के हमले तेज हुए हैं। यह हमले अब पूर्वी कांगो के मुख्य शहर गोमा और पड़ोसी इतुरी प्रांत तक फैल गए हैं। मानवाधिकार संगठनों और संयुक्त राष्ट्र ने ADF पर सैकड़ों लोगों की हत्या और बच्चों समेत बड़ी संख्या में लोगों का अपहरण करने का आरोप लगाया है। इससे पहले दिसंबर में एडीएफ ने उत्तरी किवु के एक अन्य गांव में हमला किया था, जहां 10 लोगों की हत्या कर दी गई थी और कई लोगों का अपहरण कर लिया गया था।.

ये हमला ऐसे समय में हुआ है, जब पूर्वी कांगो में एम23 के साथ चल रहे संघर्ष के थमने की उम्मीद की जा रही है। एम23 एक अलग विद्रोही समूह है, जिसे कांगो के एक अन्य पड़ोसी देश रवांडा का समर्थन प्राप्त है। शुरू में 30 लोगों के मारे जाने की थी खबर, बाद में बढ़ी संख्या पूर्वी कांगो के इतुरी में संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रवक्ता जीन टोबी ओकाला ने इस हमले को 'खूनखराबा' बताया। उन्होंने बताया कि यह हमला बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात इतुरी के इरुमु क्षेत्र के वाल्से वोनकुतु प्रमुख क्षेत्र में हुआ। उन्होंने बताया कि शुरू में 30 लोगों के मारे जाने की खबर थी, लेकिन बाद में संख्या बढ़कर 66 हो गई। ये भी पढ़ें: Congo Unrest: रवांडा समर्थित M23 विद्रोहियों का कांगो सरकार के साथ शांति वार्ता से इनकार, प्रतिबंधों का हवाला धारदार हथियारों से की गई लोगों की हत्या एक स्थानीय नागरिक समाज के अध्यक्ष मार्सेल पलुकु ने बताया कि लोगों की हत्या चाकुओं और धारदार हथियारों से की गई। मारे गए लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कितने लोगों को बंधक बनाया गया है, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह हमला कांगो और युगांडा बलों द्वारा शुरू किए गए हवाई हमलों का बदला हो सकता है, जो रविवार को शुरू हुए थे। 1990 के दशक के अंत में युगांडा में हुआ था एडीएफ का गठन कांगो में एडीएफ लड़ाकों की संख्या स्पष्ट नहीं है, लेकिन वे इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपस्थिति रखते हैं और लोगों पर नियमित रूप से हमला करते हैं। ADF का गठन 1990 के दशक के आखिर में युगांडा में हुआ था। 2019 में यह इस्लामिक स्टेट से जुड़ गया और तब से यह कांगो के पूर्वी हिस्से में लगातार हिंसक हमले कर रहा है। इस इलाके में बड़ी संख्या में मुसलमान रहते हैं, हालांकि पूरे कांगो में मुस्लिमों की आबादी लगभग 10% है। ये भी पढ़ें: Iran: ईरानी विदेश मंत्री बोले- अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता फिर शुरू करने को तैयार; ट्रंप के सामने रखी यह शर्त युगांडा से सटी सीमा के पास एडीएफ के हमले तेज हुए हाल के वर्षों में, युगांडा से सटी कांगो की सीमा के पास एडीएफ के हमले तेज हुए हैं। यह हमले अब पूर्वी कांगो के मुख्य शहर गोमा और पड़ोसी इतुरी प्रांत तक फैल गए हैं। मानवाधिकार संगठनों और संयुक्त राष्ट्र ने ADF पर सैकड़ों लोगों की हत्या और बच्चों समेत बड़ी संख्या में लोगों का अपहरण करने का आरोप लगाया है। इससे पहले दिसंबर में एडीएफ ने उत्तरी किवु के एक अन्य गांव में हमला किया था, जहां 10 लोगों की हत्या कर दी गई थी और कई लोगों का अपहरण कर लिया गया था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Eastern Congo Allied Democratic Forces Irumu Region World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News इस्लामिक स्टेट समूह पूर्वी कांगो एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस इरुमु इलाका

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: राजस्थान के 14 लोगों की मौत: एक और MBBS स्टूडेंट की जान गई, परिवारों को शवों का इंतजा...अहमदाबाद प्लेन क्रैश: राजस्थान के 14 लोगों की मौत: एक और MBBS स्टूडेंट की जान गई, परिवारों को शवों का इंतजा...अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लेन क्रैश हादसे में राजस्थान के 13 लोगों की मौत होने के बाद अब अहमदाबाद में मृतकों के परिवारजन शव मिलने का इंतजार कर रहे है।
Read more »

राजस्थान के भरतपुर जिले में वज्रपात से दो लोगों की मौतराजस्थान के भरतपुर जिले में वज्रपात से दो लोगों की मौतराजस्थान के भरतपुर जिले में वज्रपात से दो लोगों की मौत
Read more »

आधी रात में गर्लफ्रेंड को बुलाया मिलने, फिर ले ली जानआधी रात में गर्लफ्रेंड को बुलाया मिलने, फिर ले ली जानPratapgarh Murder case: राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.
Read more »

इजराइल का यमन में हूती लड़ाकों के पोर्ट पर हमला: कहा- हम पर जो हाथ उठेगा, काट देंगे; इजराइल-हमास कतर में सी...इजराइल का यमन में हूती लड़ाकों के पोर्ट पर हमला: कहा- हम पर जो हाथ उठेगा, काट देंगे; इजराइल-हमास कतर में सी...Israel Yemen Houthi Port Strikes Update इजराइल और हमास के बीच कतर में सोमवार को शांति वार्ता से पहले इजराइली सेना ने यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को निशाना बनाया।
Read more »

UP News: गोरखपुर में मां के सामने कुल्हाड़ी से हमला कर बेटे को उतारा मौत के घाट, गांव में मची सनसनीUP News: गोरखपुर में मां के सामने कुल्हाड़ी से हमला कर बेटे को उतारा मौत के घाट, गांव में मची सनसनीगोरखपुर के बांसगांव में धान की रोपाई कर रहे अनिल यादव नामक एक युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की मां के अनुसार सोहन और मोहन यादव नामक दो भाइयों ने गाय चोरी के पुराने विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी...
Read more »

ट्रंप प्रशासन का कड़ा कदम! अमेरिकी विदेश विभाग से 1300 अफसरों को नौकरी से निकालाट्रंप प्रशासन का कड़ा कदम! अमेरिकी विदेश विभाग से 1300 अफसरों को नौकरी से निकालाअमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट में 1300 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है, जो डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा शुरू की गई व्यापक पुनर्गठन योजना (Reorganisation Plan) का हिस्सा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:36:45