पोलैंड की इगा स्वियातेक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के महिला एकल वर्ग का खिताब जीत लिया है। स्वियातेक ने फाइनल में अमांडा एनिसिमोवा को एकतरफा अंदाज में लगातार
छठा ग्रैंडस्लैम जीता महिलाओं में पूर्व नंबर एक स्वियातेक ने अब तक कभी विंबलडन का खिताब नहीं जीता था। महिला एकल वर्ग में यह उनका छठा ग्रैंडस्लैम खिताब है। इससे पहले उन्होंने चार बार फ्रेंच ओपन और एक बार यूएस ओपन का खिताब जीता था। स्वियातेक ने 2020, 2022, 2023, 2024 में फ्रेंच ओपन और 2022 में यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया था। Lift it high, @iga_swiatek 🤩# Wimbledon pic.
twitter.com/0GZBM79Lzz— Wimbledon July 12, 2025 शुरुआत से सहज नहीं दिखीं अमांडा स्वियातेक ने महज 57 मिनट में खिताबी मुकाबला अपने नाम किया। यह 114 साल में पहली बार हुआ है जब टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के फाइनल में कोई खिलाड़ी एक भी गेम अपने नाम नहीं कर सकी है। स्वियातेक का इसके साथ ही बड़े खिताबी मैचों में रिकॉर्ड 6-0 हो गया है। अमांडा शुरुआत से ही मुकाबले में सहज नजर नहीं आईं और उन्होंने 28 बेजां भूलें की। ग्रैंडस्लैम में दर्ज की 100वीं जीत स्वियातेक की यह करियर ग्रैंडस्लैम में 100वीं जीत है। उन्होंने 2019 में ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में डेब्यू किया था और तब से उनका ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में रिकॉर्ड 100-20 का हो गया है। स्वियातेक 2022, 2023 और 2024 में ज्यादातर समय डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर रहीं, लेकिन ऑल इंग्लैंड क्लब में वह आठवीं वरीयता खिलाड़ी के तौर पर उतरी थीं। 23 साल की एनिसिमोवा का किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट का यह पहला फाइनल था। वह 2019 में 17 साल की उम्र में फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं, लेकिन उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए ब्रेक लिया था। एनिसिमोवा के लिए यह बड़ी हार है। एनिसिमोवा अपने प्रदर्शन से काफी निराश दिखीं और मैच के बाद अपने आंसू नहीं रोक सकीं।
Amanda Anisimova Wimbledon Sports News In Hindi Tennis News In Hindi Tennis Hindi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एमआई6 के 116 साल के इतिहास में पहली बार महिला प्रमुख नियुक्तएमआई6 के 116 साल के इतिहास में पहली बार महिला प्रमुख नियुक्त
Read more »
ईरान के खुमैनी या खामेनेई... किसका है यूपी के बाराबंकी से कनेक्शन? कन्फ्यूज न हो जाइएगाबाराबंकी में सिरौलीगौसपुर तहसील के किंतूर गांव में सैयद अहमद मूसवी का जन्म हुआ था। 40 साल की उम्र में वह पहली बार धार्मिक यात्रा पर इराक गए।
Read more »
बंगाल का अगला सीएम या टीम इंडिया के हेड कोच? सौरव गांगुली के बयान से कइयों के कान खड़े हो गए होंगे!भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली उन क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिन्हें उनके चाहने वाले पॉलिटिक्स में भी देखना चाहते हैं। इस पर गांगुली ने पहली बार खुलकर बयान दिया है।
Read more »
18 साल के स्टार ने विंबलडन में रचा इतिहास, 2011 के बाद पहली बार हुआ ऐसा18 साल के स्टार ने विंबलडन में रचा इतिहास, 2011 के बाद पहली बार हुआ ऐसा
Read more »
विंबलडन के तीसरे राउंड में पहुंचते ही नोवाक जोकोविच ने इतिहास रचा, रोजर फेडरर से आगे निकल गएनोवाक जोकोविच ने विंबलडन में डैन इवांस को हराकर 19वीं बार तीसरे दौर में प्रवेश किया, जो ओपन युग में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने विंबलडन में अपना 99वां मैच जीता।
Read more »
Wimbledon 2025: इगा स्वियाटेक के सिर सजा ताज, पहली बार बनी विंबलडन चैंपियन, अमांडा को हरायाइगा स्वियाटेक (Iga Swiatek) ने शनिवार (12 जुलाई) को इतिहास रच दिया जब उन्होंने विंबलडन महिला सिंगल्स फाइनल में 6-0, 6-0 के स्कोर के साथ जीत हासिल की.
Read more »
