बिहार से एक और दिलदहलाने वाला हत्याकांड सामने आया है। अपराधियों ने राजधानी पटना के पिपरा इलाके में 50 साल के ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट
बिहार से एक और दिलदहलाने वाला हत्याकांड सामने आया है। अपराधियों ने राजधानी पटना के पिपरा इलाके में 50 साल के ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार के रूप में की गई है। राजधानी पटना में बीते 7-8 दिन में हुई हत्याओं से इतर शनिवार को सीतामढ़ी में भी गोलीमार कर हत्या किए जाने की खबर आई। बिगड़ते माहौल को लेकर विपक्षी राजनीतिक दलों ने पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है। अपराधियों ने वारदात को खेत में अंजाम दिया इस आपराधिक वारदात के संबंध में पुलिस ने बताया कि शनिवार देर शाम शेखपुरा गांव में सुरेंद्र को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर कहा, अपराधियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब कुमार अपने खेत में काम कर रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने खेत में गोली चलने की आवाज सुनी। इस मामले में मसौढ़ी के उप-मंडल अधिकारी कन्हैया सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि 50 वर्षीय ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी बेहोश अवस्था में पड़े हैं। ये भी पढ़ें- Bihar News : एक और कारोबारी की हत्या; इस बार बिहार के सीतामढ़ी शहर में सड़क पर गोली मारी, हंगामा सुरेंद्र कुमार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान मौत एसडीपीओ-2 कन्हैया सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि जब वे मौका-ए-वारदात पर गए, तो अधिकारी गोली लगने से बेहोश पड़े थे। सुरेंद्र कुमार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें- Gopal Khemka Murder Case: बेऊर जेल में बंद गैंगस्टरों के इशारे पर हत्या; बिहार पुलिस कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी बीते दिनों में कई आपराधिक वारदातों के कारण चर्चा में रहा है पटना गौरतलब है कि यह घटना पिछले सप्ताह रेत कारोबारी की हत्या के बाद हुई है। रेत खनन व्यवसाय से जुड़े 50 वर्षीय व्यक्ति की गुरुवार को पटना के रानीतालाब इलाके में उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले विगत 4 जुलाई को भी पटना में ही एक व्यस्त सड़क पर शीर्ष उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या हुई थी। संबंधित वीडियो.
बिहार से एक और दिलदहलाने वाला हत्याकांड सामने आया है। अपराधियों ने राजधानी पटना के पिपरा इलाके में 50 साल के ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार के रूप में की गई है। राजधानी पटना में बीते 7-8 दिन में हुई हत्याओं से इतर शनिवार को सीतामढ़ी में भी गोलीमार कर हत्या किए जाने की खबर आई। बिगड़ते माहौल को लेकर विपक्षी राजनीतिक दलों ने पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है। अपराधियों ने वारदात को खेत में अंजाम दिया इस आपराधिक वारदात के संबंध में पुलिस ने बताया कि शनिवार देर शाम शेखपुरा गांव में सुरेंद्र को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर कहा, अपराधियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब कुमार अपने खेत में काम कर रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने खेत में गोली चलने की आवाज सुनी। इस मामले में मसौढ़ी के उप-मंडल अधिकारी कन्हैया सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि 50 वर्षीय ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी बेहोश अवस्था में पड़े हैं। ये भी पढ़ें- Bihar News : एक और कारोबारी की हत्या; इस बार बिहार के सीतामढ़ी शहर में सड़क पर गोली मारी, हंगामा सुरेंद्र कुमार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान मौत एसडीपीओ-2 कन्हैया सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि जब वे मौका-ए-वारदात पर गए, तो अधिकारी गोली लगने से बेहोश पड़े थे। सुरेंद्र कुमार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें- Gopal Khemka Murder Case: बेऊर जेल में बंद गैंगस्टरों के इशारे पर हत्या; बिहार पुलिस कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी बीते दिनों में कई आपराधिक वारदातों के कारण चर्चा में रहा है पटना गौरतलब है कि यह घटना पिछले सप्ताह रेत कारोबारी की हत्या के बाद हुई है। रेत खनन व्यवसाय से जुड़े 50 वर्षीय व्यक्ति की गुरुवार को पटना के रानीतालाब इलाके में उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले विगत 4 जुलाई को भी पटना में ही एक व्यस्त सड़क पर शीर्ष उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या हुई थी। संबंधित वीडियो
Patna Biharpatna News In Hindi Latest Patna News In Hindi Patna Hindi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पत्नी और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप, गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों का सड़क जामBihar News: मुन्ना कुमार की संदिग्ध हत्या के मामले में पत्नी और ससुरालवालों पर आरोप लगने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों ने हिसुआ-खनवां पथ को जाम कर दिया.
Read more »
दिनदहाड़े शराब ठेकेदार को गोलियों से किया छलनी, फिर...Rajasthan Crime: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर में 4 दिन पहले शराब ठेकेदार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले 6 बदमाशों में से पुलिस किसी को पकड़ नहीं सकी.
Read more »
पटना में मशहूर उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, गांधी मैदान के पास दिया गया वारदात को अंजामFamous businessman Gopal Khemka shot dead in Patna near Gandhi Maidan at midnight । पटना में मशहूर उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, गांधी मैदान के पास दिया गया वारदात को अंजाम
Read more »
पटना में अब बालू कारोबारी रमाकांत यादव की हत्या, बगीचे में टहलते वक्त मारी गोलीपटना ग्रामीण के रानी तलब थाना क्षेत्र में धना गांव में अज्ञात अपराधियों ने बालू कारोबारी रमाकांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना उस समय हुई जब वह अपने घर के बाहर बगीचे में टहल रहे थे. गोली लगते ही रमाकांत यादव की मौके पर ही मौत हो गई.
Read more »
बिहार: पटना में एक और बिजनेसमैन की हत्या, किराना स्टोर में घुस शूटरों ने मारी गोलीपटना में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में किराना दुकानदार विक्रम कुमार झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना ठीक एक सप्ताह पहले हुए कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड के बाद हुई है, जिससे राजधानी में दहशत और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.
Read more »
Bihar Crime: पटना में ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी की गोली मारकर हत्या, खेत में काम करते समय किया गया हमलाबिहार के पटना से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक के पिपरा इलाके में एक 50 वर्षीय ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को पटना के पिपरा इलाके में एक 50 वर्षीय ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी...
Read more »
