Abdu Rozik: 'बिग बॉस' फेम अब्दु रोजिक दुबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए, पूछताछ के बाद रिहा; जानिए पूरा मामला

Bigg Boss 16 News

Abdu Rozik: 'बिग बॉस' फेम अब्दु रोजिक दुबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए, पूछताछ के बाद रिहा; जानिए पूरा मामला
Abdu RozikDubai Airportबिग बॉस 16
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 51%

ताजिकिस्तानी गायक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब्दु रोजिक को शनिवार को दुबई इंटरनेशनल हवाईअड्डे पर चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। रोजिक की प्रबंधन कंपनी ने खलीज टाइम्स को इसकी जानकारी दी।

ताजिकिस्तानी गायक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब्दु रोजिक को शनिवार को दुबई इंटरनेशनल हवाईअड्डे पर चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। रोजिक की प्रबंधन कंपनी ने खलीज टाइम्स को इसकी जानकारी दी। हालांकि बाद में स्पष्टीकरण देने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। सुबह पांच बजे मोंटेनेग्रो से पहुंचे थे दुबई रिपोर्ट के अनुसार, रोजिक को सुबह करीब 5 बजे मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचने के तुरंत बाद अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। हालांकि, शिकायत को अभी पूरी तरह सार्वजनिक नहीं किया गया है और अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बिग बॉस 16 और संगीत के जरिये हासिल की लोकप्रियता कंपनी के एक प्रतिनिधि ने कहा, 'हम बस इतना कह सकते हैं कि हमें पता है कि उसे चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया है।' हालांकि, उन्होंने अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। रोजिक ने बिग बॉस 16 और अपने संगीत के जरिये लोकप्रियता हासिल की थी। उनके गाने ओही दिली जोर, चकी चकी बोरोन और मोदार काफी मशहूर हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अब्दु रोजिक का प्रबंधन करने वाली एस-लाइन परियोजना के एक बयान के अनुसार, 'सबसे पहले, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है, उन्हें केवल पुलिस ने हिरासत में लिया था। अब्दु रोजिक ने अपना स्पष्टीकरण दिया और उन्हें रिहा कर दिया गया। आज वह दुबई में आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह में भाग लेंगे।' बयान में आगे कहा गया है कि दूसरी बात, मीडिया में दी गई जानकारी सही नहीं है। हम अब्दु रोजिक और उनकी छवि की रक्षा के लिए सभी कानूनी कार्रवाई करेंगे। ईडी भी कर चुकी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में पूछताछ 2022 में अब्दु रोजिक को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में 22वें आईफा पुरस्कार समारोह में आमंत्रित किया गया था। यहां उन्होंने 1994 में आई फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' का हिंदी गाना 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' गाया था। खलीज टाइम्स के अनुसार, 2024 में भारत के प्रवर्तन निदेशालय ने भी रोजिक से एक हॉस्पिटैलिटी फर्म से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच में पूछताछ की थी। हालांकि, ईडी ने उन्हें आरोपी नहीं बनाया था।.

ताजिकिस्तानी गायक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब्दु रोजिक को शनिवार को दुबई इंटरनेशनल हवाईअड्डे पर चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। रोजिक की प्रबंधन कंपनी ने खलीज टाइम्स को इसकी जानकारी दी। हालांकि बाद में स्पष्टीकरण देने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। सुबह पांच बजे मोंटेनेग्रो से पहुंचे थे दुबई रिपोर्ट के अनुसार, रोजिक को सुबह करीब 5 बजे मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचने के तुरंत बाद अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। हालांकि, शिकायत को अभी पूरी तरह सार्वजनिक नहीं किया गया है और अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बिग बॉस 16 और संगीत के जरिये हासिल की लोकप्रियता कंपनी के एक प्रतिनिधि ने कहा, 'हम बस इतना कह सकते हैं कि हमें पता है कि उसे चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया है।' हालांकि, उन्होंने अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। रोजिक ने बिग बॉस 16 और अपने संगीत के जरिये लोकप्रियता हासिल की थी। उनके गाने ओही दिली जोर, चकी चकी बोरोन और मोदार काफी मशहूर हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अब्दु रोजिक का प्रबंधन करने वाली एस-लाइन परियोजना के एक बयान के अनुसार, 'सबसे पहले, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है, उन्हें केवल पुलिस ने हिरासत में लिया था। अब्दु रोजिक ने अपना स्पष्टीकरण दिया और उन्हें रिहा कर दिया गया। आज वह दुबई में आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह में भाग लेंगे।' बयान में आगे कहा गया है कि दूसरी बात, मीडिया में दी गई जानकारी सही नहीं है। हम अब्दु रोजिक और उनकी छवि की रक्षा के लिए सभी कानूनी कार्रवाई करेंगे। ईडी भी कर चुकी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में पूछताछ 2022 में अब्दु रोजिक को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में 22वें आईफा पुरस्कार समारोह में आमंत्रित किया गया था। यहां उन्होंने 1994 में आई फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' का हिंदी गाना 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' गाया था। खलीज टाइम्स के अनुसार, 2024 में भारत के प्रवर्तन निदेशालय ने भी रोजिक से एक हॉस्पिटैलिटी फर्म से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच में पूछताछ की थी। हालांकि, ईडी ने उन्हें आरोपी नहीं बनाया था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Abdu Rozik Dubai Airport बिग बॉस 16 अब्दु रोजिक दुबई एयरपोर्ट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पुलिस हिरासत में मनीष पण्डे ने की आत्महत्या!, SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजपुलिस हिरासत में मनीष पण्डे ने की आत्महत्या!, SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजJaipur News: जयपुर में हिरासत में लिए गए मनीष पांडे द्वारा सदर थाने में आत्महत्या करने के मामले में SHO सहित 6 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है.
Read more »

जयपुर सदर थाने में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, चारों ओर मच गया बवालजयपुर सदर थाने में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, चारों ओर मच गया बवालसदर थाना क्षेत्र में चोरी के शक में हिरासत में लिए गए युवक मनीष पांडे की थाने के एचएम कक्ष में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है.
Read more »

बिग बॉस फेम Priyanka Chahar Choudhary ने शिमरी ड्रेस मे ढाया कहर, नेकलेस ने लगाए खूबसूरती में चार चांद!बिग बॉस फेम Priyanka Chahar Choudhary ने शिमरी ड्रेस मे ढाया कहर, नेकलेस ने लगाए खूबसूरती में चार चांद!Priyanka Chahar Choudhary: बिग बॉस फेम प्रियंका चहर चौधरी को हाल ही में एक इवेंट में देखा गया. जहां Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

गुरु रंधावा के गाने Sirra पर एक्ट्रेस Isha Malviya ने किया जबरदस्त डांस, अट्रैक्टिव मूव्स ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा!गुरु रंधावा के गाने Sirra पर एक्ट्रेस Isha Malviya ने किया जबरदस्त डांस, अट्रैक्टिव मूव्स ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा!Isha Malviya: बिग बॉस फेम ईशा मालवीय अक्सर अपने डांस और मस्ती भरे वीडियो को इंस्टाग्राम पर फैंस के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

दुबई पुलिस की हिरासत में थे अब्दू रोजिक, क्या हुए थे गिरफ्तार? इंफ्लुएंसर की टीम ने दी सफाईदुबई पुलिस की हिरासत में थे अब्दू रोजिक, क्या हुए थे गिरफ्तार? इंफ्लुएंसर की टीम ने दी सफाईसलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' में आए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अब्दू रोजिक को दुबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया. उनपर चोरी का इल्जाम लगा था. अब अब्दू की टीम ने इस मामले पर खुलकर बात करते हुए हिरासत की खबर को कंफर्म किया है.
Read more »

बिग बॉस फेम पर लगा चोरी का आरोप, दुबई पुलिस ने किया अरेस्ट, 21 साल के इंफ्लुएंसर की बढ़ी मुश्किलेंबिग बॉस फेम पर लगा चोरी का आरोप, दुबई पुलिस ने किया अरेस्ट, 21 साल के इंफ्लुएंसर की बढ़ी मुश्किलेंAbdu Rozik: टीवी की दुनिया में अपनी मासूमियत और मस्ती से सबका दिल जीतने वाले अब्दू रोजिक को हाल ही में दुबई एयरपोर्ट पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. अब्दू पर चोरी का आरोप लगा है. चलिए बताते हैं क्या है पूरा मामला.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:06:41