राधिका के विदेश जाने की बात भी सामने आई है। सोशल मीडिया पर राधिका की कोच अजय यादव के साथ व्हाट्सएप चैट वायरल हो रही है। राधिका ने कोच से कहा था कि वह
राधिका के विदेश जाने की बात भी सामने आई है। सोशल मीडिया पर राधिका की कोच अजय यादव के साथ व्हाट्सएप चैट वायरल हो रही है। राधिका ने कोच से कहा था कि वह घर में लगीं बंदिशों से तंग आ चुकी हैं और स्वतंत्र जीवन जीने के लिए दुबई या ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती हैं। जिंदगी एंजॉय करना चाहती थी राधिका राधिका ने अक्तूब-नवंबर तक विदेश जाने की योजना बनाई थी लेकिन उनके पिता दीपक ने इस बारे में अनुमति नहीं दी थी। राधिका ने व्हाट्सएप चैट में कोच अजय से कहा कि इधर काफी पाबंदियां हैं और वह जिंदगी को एंजॉय करना चाहती हैं। कोच ने राधिका को चीन जाने के लिए प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने खाने-पीने की समस्या की बात कहकर मना कर दिया था। हालांकि राधिका यादव की बढ़ती आर्थिक स्वतंत्रता और उसके टेनिस प्रशिक्षण को लेकर उसके पिता दीपक यादव नाराज थे। हत्यारोपी पिता ने की फांसी देने का बात हत्यारोपी पिता दीपक यादव ने पुलिस स्टेशन में कहा कि अगर फांसी का नियम है तो उसे फांसी दे दी जाए। राधिका के ताऊ विजय यादव ने कहा कि हत्या के बाद पिता दीपक यादव ने पछतावे में स्वीकार किया कि उससे कन्या वध हो गया। मुझे फांसी दिलवाओ। विजय यादव ने बताया कि हमने और पुलिस ने कई बार पूछा कि ऐसा क्यों किया, लेकिन इस बात पर दीपक चुप रहा। भाई विजय यादव ने कहा कि जब वह थाने में थे तो बड़े भाई ने मुझसे कहा था बयान और एफआईआर इस तरह से लिखवाना कि मुझे फांसी की सजा हो। राधिका के पिता को भेजा जेल, उकसाने वाले ग्रामीणों से होगी पूछताछ राधिका यादव हत्याकांड की जांच में पुलिस अब कुछ ग्रामीणों को भी शामिल करेगी। पूछताछ में सामने आया है कि कई ग्रामीण आरोपी दीपक यादव को राधिका यादव के खिलाफ उकसाते थे। उधर रिमांड पूरा होने के बाद शनिवार को आरोपी पिता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। राधिका के चरित्र पर अंगुली उठाते थे रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आया कि दीपक यादव को गांव के कुछ लोग उसकी बेटी के एकेडमी चलाने के लिए टोकते थे। उसके चरित्र पर भी अंगुली उठाते थे। ऐसे में दीपक ने बेटी को एकेडमी बंद करने के कहा था, लेकिन वह नहीं मानी और उसने खिलाड़ियों को टेनिस कोर्ट में प्रशिक्षण देना जारी रखा। 15 दिन से चल रहा था पिता-बेटी में विवाद पिछले 15 दिनों से बाप और बेटी के बीच एकेडमी बंद करने को लेकर विवाद चल रहा था और यही विवाद इस घटना का कारण बना। सोसाइटी अध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि दीपक ने अपने परिजन से कहा कि कन्या को मारकर पाप हो गया है। परिजनों के सामने दीपक ने बेटी राधिका को गोली मारने पर अफसोस जताया है। रिमांड के दौरान भी पूछताछ में दीपक यादव ने बताया कि बेटी के बारे में ग्रामीणों के टोकने पर वह काफी परेशान रहता था और इसी परेशानी के कारण उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से रसोई में खाना बना रही बेटी राधिका की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस का बयान मामले में विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनको जांच में शामिल करके पूछताछ की जा रही है। अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। जांच पूरी होने पर जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। -यशवंत, सहायक पुलिस आयुक्त , गुरुग्राम मां मंजू यादव की भूमिका की जांच करेगी पुलिस पुलिस का कहना है कि राधिका की मां मंजू यादव मामले में बयान नहीं दर्ज करा रही हैं। घटना के बाद पुलिस ने जब मंजू से बयान दर्ज कराने के लिए कहा तो उन्होंने इन्कार कर दिया। हालांकि उन्होंने पुलिस को मौखिक तौर पर कहा कि उन्हें बुखार था और वह कमरे में लेटी थी। उन्हें नहीं पता यह सब कैसे क्या हुआ। मंजू ने यह भी बताया कि उनके पति ने बेटी की हत्या क्यों की है जबकि उसका चरित्र ठीक था। बयान दर्ज न कराने पर पुलिस इस हत्याकांड में उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है। हत्या के वक्त कौन कहां था पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे जब दीपक ने राधिका को रसोई में गोली मारी थी, उस समय मंजू वहां मौजूद थीं। भाई धीरज यादव प्रॉपर्टी डीलर के पास गया था। गोली की आवाज सुनकर मकान के भूतल पर रहने वाले दीपक के भाई कुलदीप यादव व भतीजा पीयूष यादव पहली मंजिल पर पहुंचे थे। कुलदीप ने देखा कि राधिका रसोई में और रिवॉल्वर ड्रॉइंग रूम में पड़ी है। 15 दिनों से राधिका के साथ अकादमी जा रही थीं मां टेनिस एकेडमी बंद करने को लेकर राधिका यादव और उसके पिता दीपक यादव के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। खिलाड़ियों के अनुसार, राधिका एकेडमी में प्रशिक्षण के लिए समय पर आती थीं और समय पर ही निकल जाती थीं। खिलाड़ियों का कहना है कि करीब दो सप्ताह से राधिका की मां उनके साथ आ रही थीं और वापस जाती थीं। विंबलडन खेलने का था सपना एक निजी टेनिस एकेडमी के ग्राउंडसमैन संदीप का कहना है कि राधिका यादव ने बुधवार को उनसे नॉर्मल तरीके से बातचीत की थी। टेनिस कोर्ट को लेकर बुधवार की सुबह व शाम को राधिका ने ग्राउंडमैन को मैसेज किए थे। राधिक ने बुधवार की रात का ग्राउंडमैन से मैसेज करके गुरुवार की सुबह टेनिस कोर्ट के खेलने के बारे में पूछा था। ग्राउंडमैन ने कोर्ट उपलब्ध नहीं होने के बारे में मना कर दिया था। राधिका के फिजियोथेरेपिस्ट रहे डॉ.
मनोज ने कहा वह खेल में बड़ा नाम कमाना चाहती थी और विंबलडन खेलना उसका सपना था।
Crime In Gurugram Radhika Yadav Murder Father Killed Daughter Radhika Yadav Tennis Player Radhika Yadav Tennis Player Instagram राधिका यादव राधिका यादव हत्याकांड राधिका यादव इंस्टाग्राम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एससीओ साझा बयान में भारत ने आतंकवाद पर चिंता जताने की रखी थी मांग : विदेश मंत्रालयएससीओ साझा बयान में भारत ने आतंकवाद पर चिंता जताने की रखी थी मांग : विदेश मंत्रालय
Read more »
जीजू मेरे बगैर रह नहीं सकते और मैं भी... बहन की 'मोहब्बत' देख दंग रह गई बीवी, घर में मचा घमासानरामपुर के एक गांव में रहने वाले युवक की साल भर पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका साली के साथ अफेयर शुरू हो गया।
Read more »
सैफ अली खान पर हुए हमले पर करीना कपूर बोलीं: महीनों तक सो नहीं पाई, बच्चों के लिए सुपरहीरो बने सैफ; ट्रोलिं...करीब छह महीने पहले सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ था। अब पहली बार उनकी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर ने इस घटना को लेकर खुलसकर बात की।
Read more »
Radhika Yadav Murder: टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस में आया नया मोड़, पुलिस ने किया बड़ा खुलासागुरुग्राम में राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। राधिका ने खेल छोड़ने के बाद अकादमी खोली थी जिसका उनके पिता विरोध कर रहे थे। पिता को लगता था कि लोग कहेंगे कि वह अपनी बेटी की कमाई खा रहे हैं। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा हो रहा था। गुरुवार को पिता ने राधिका को किचन में गोली मार...
Read more »
'पापा, मेरे दिमाग में काफी...' एल्विश की तरह इन्फ्लुएंसर बनना चाहती थी राधिका, पिता से कही थी ये बातगुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या कर दी गई. वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनना चाहती थी. राधिका जिस गांव की है, उसी गांव का एल्विश है. राधिका भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनना चाहती थी. राधिका ने अपने पिता से कहा था- पापा, मेरे दिमाग में बहुत कंटेंट है... मैं अब पैसे कमाऊंगी. मगर पिता ने लाइसेंसी पिस्टल से बेटी का कत्ल कर दिया.
Read more »
Radhika Yadav Murder News LIVE Updates: पिता ने राधिका यादव को मारी थी 4 गोलियां, राधिका यादव के मर्डर के द...Radhika Yadav Murder News LIVE Updates: हरियाणा के गुरुग्राम में नेशनल लेवल की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्याकांड में आरोपी पिता को दोबारा कोर्ट में आज पेश किया जाएगा.
Read more »
