गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या कर दी गई. वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनना चाहती थी. राधिका जिस गांव की है, उसी गांव का एल्विश है. राधिका भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनना चाहती थी. राधिका ने अपने पिता से कहा था- पापा, मेरे दिमाग में बहुत कंटेंट है... मैं अब पैसे कमाऊंगी. मगर पिता ने लाइसेंसी पिस्टल से बेटी का कत्ल कर दिया.
गुरुग्राम में रहने वाली 25 साल की लड़की सोशल मीडिया पर पहचान बनाना चाहती थी. एकेडमी चलाकर आत्मनिर्भर होना चाहती थी. उसके सपनों को उसी के पिता ने गोलियों से छलनी कर खत्म कर दिया. गुरुग्राम में हुए राधिका यादव हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है.
राधिका ने अपने पिता से कहा था- ‘पापा, मेरे दिमाग में बहुत कंटेंट है, इतना खेला है, मैं पैसे कमा लूंगी. इसके बाद भी राधिका के पिता दीपक यादव ने बेटी की जान ले ली. Advertisementइस मामले में पुलिस ने लव एंगल और ऑनर किलिंग की आशंका से साफ इनकार किया है. सेक्टर-56 थाने के एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी पिता को कोर्ट से एक दिन की रिमांड मिली है, ताकि हत्या में इस्तेमाल हुआ लाइसेंसी हथियार बरामद किया जा सके.प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बेटी की टेनिस एकेडमी और उसके सोशल मीडिया करियर से नाराज था. पुलिस का साफ कहना है कि इस मामले में न तो कोई प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है और न ही इसे ऑनर किलिंग माना जा सकता है. पूरा मामला पारिवारिक मतभेद और दबाव का है, जिसकी जांच आगे बढ़ाई जा रही है.यह भी पढ़ें: बीवी का बर्थडे, बेटी का मर्डर... अचानक टेनिस प्लेयर राधिका यादव का कातिल क्यों बन गया पिता Advertisement राधिका गुरुग्राम के जिस गांव की रहने वाली थी, उसी गांव से एल्विश जैसे मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं. राधिका भी उसी की तरह इन्फ्लुएंसर बनना चाहती थी. वह टेनिस की खिलाड़ी थी और इसी खेल को आधार बनाकर उसने अपनी सोशल मीडिया जर्नी शुरू की थी. उसके वीडियो, रील्स और फिटनेस कंटेंट को लेकर काफी तैयारियां थीं.राधिका जब भी रील बनाती थी, अपनी मां को साथ लेकर जाती थी. उसने परिवार को पहले ही भरोसा दिलाया था कि वह ऐसा कोई काम नहीं करेगी, जिससे घर की बदनामी हो, लेकिन उसके पिता दीपक यादव को सोशल मीडिया की ओर झुकाव रास नहीं आ रहा था.पुलिस के अनुसार, दीपक यादव का गुरुग्राम में अच्छा रेंटल बिजनेस है. वे चाहते थे कि राधिका टेनिस एकेडमी बंद कर दे, क्योंकि उनके मुताबिक पैसे की कोई कमी नहीं थी, मगर राधिका आत्मनिर्भर बनना चाहती थी. गुरुग्राम के अस्पताल में राधिका के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. अब पुलिस राधिका के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर रही है. राधिका के पिता ने ढाई करोड़ से ज्यादा रुपये राधिका के खेलने पर खर्च कर दिए थे. चोट लगने पर राधिका ने पिता से कहा था कि पापा मेरे दिमाग में काफी कंटेंट है इतना खेला है मै पैसे कमा लूंगी. Advertisement यह भी पढ़ें: राधिका यादव मर्डर: टेनिस एकेडमी या कुछ और वजह, पिता के कबूलनामे में कितना सच? पुलिस का कहना है कि गांव वालों के तानों की वजह से बीते 15 दिन से आरोपी पिता दीपक तनाव में था. 15 दिनों में अलग-अलग रहकर दिमागी तौर पर सोचता रहा. इसके बाद उसने हत्याकांड को अंजाम दिया. राधिका जब भी रील बनाती थी, मां को साथ लेकर जाती थी. उसने कहा था कि मैं ऐसा कोई काम नहीं करूंगी, जिससे बदनामी हो.एसपी सिटी गुरुग्राम संदीप कुमार के अनुसार, पिता ने लाइसेंसी हथियार से तीन गोलियां दागीं, जिससे राधिका की मौके पर ही मौत हो गई. गुरुग्राम के एक अस्पताल में राधिका को मृत अवस्था में लाया गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की सभी एंगल से जांच की जा रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि म्यूजिक वीडियो से जुड़ी चल रही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं मिली है. पूरा विवाद सिर्फ एकेडमी बंद करने को लेकर था.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Gurugram Tennis Player Killed Father Shoots Daughter Gurugram Social Media Influencer Murder Elvish Yadav Inspiration Radhika Yadav Instagram Gurugram Crime News Girl Shot By Father In Haryana Tennis Academy Dispute Gurugram Police News Social Media Vs Family Conflict Daughter Killed Over Content Creation Radhika Yadav Shooting Case Haryana Viral News Sanjay Yadav Businessman Daughter Murder Haryana Girls Empowerment Tragedy
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Success Story: कौशल्या चौधरी की जादुई कहानी, 7500 के मोबाइल से 10 दिन में कैसे कमाए 1 लाख रुपये?एक साधारण से गांव की लड़की डॉक्टर बनना चाहती थी, पर उसकी शादी हो गई। लेकिन, उसने हार नहीं मानी और महज 7500 रुपये के स्मार्टफोन से कामयाबी की कहानी लिख दी।
Read more »
'कोई मजबूर नहीं कर सकता, मेरी प्रॉब्लम, मेरा दर्द है'अभिषेक बच्चन ने करिश्मा से टूटी सगाई पर चौंकाने वाली बात कही थी। वहीं, एक डायरेक्टर ने दोनों के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया था।
Read more »
'जिंदा नहीं रहना चाहती' खुद को खत्म करना चाहती थी एक्ट्रेस, बोली- दर्द में थी...शमा सिकंदर टेलीविजन और वेब सीरीज के लिए जाना जाता है. देबीना बनर्जी के पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी लाइफ के मुश्किल पलों के बारे में बात की.
Read more »
दक्षिण कोरिया में डॉग मीट पर बैन, अब लाखों कुत्तों का क्या होगा?दक्षिण कोरिया में कुत्ते का मांस खाना आम बात थी लेकिन बीते कुछ वर्षों में इस बारे में लोगों की धारणा तेज़ी से बदली है.
Read more »
Radhika Yadav Murder: टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस में आया नया मोड़, पुलिस ने किया बड़ा खुलासागुरुग्राम में राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। राधिका ने खेल छोड़ने के बाद अकादमी खोली थी जिसका उनके पिता विरोध कर रहे थे। पिता को लगता था कि लोग कहेंगे कि वह अपनी बेटी की कमाई खा रहे हैं। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा हो रहा था। गुरुवार को पिता ने राधिका को किचन में गोली मार...
Read more »
Radhika Yadav Murder: राधिका की पिता ने क्यों की हत्या? जांच में सामने आई वजह, गांव वालों की चुभती थी ये बातगुरुग्राम के सेक्टर-57 में राज्य स्तरीय महिला टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। अकादमी खोलने के बाद राधिका के पिता नाराज हो गए थे। उनका कहना था कि
Read more »
