सहारनपुर में साइबर ठगों ने एक इंस्पेक्टर की पत्नी से 66 लाख रुपये ठग लिए. यह ठगी निवेश के नाम पर की गई. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
सहारनपुर में ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामला सदर बाजार थाने में तैनात इंस्पेक्टर दिनेश कुमार की पत्नी से जुड़ा है. जिन्हें निवेश का झांसा देकर 66 लाख रुपये ठग लिए गए. पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार दिसंबर 2024 में शामली निवासी डॉ.
विक्की और बागपत के अनिल ने संपर्क साधा और उन्हें शेयर बाजार में निवेश का लालच दिया. शुरुआत में इंस्पेक्टर ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, लेकिन इसके बाद आरोपियों ने उनकी पत्नी को निशाना बनाया. महिला को मेरठ स्थित विनर विजन ग्लोबल कंपनी के दफ्तर ले जाया गया. जहां शक्ति सिंह उपाध्याय ने खुद को कंपनी का एमडी बताते हुए दावा किया कि निवेश की रकम 22 महीनों में दोगुनी हो जाएगी. यह भी पढ़ें: 60 करोड़ के साइबर फ्रॉड में 12 ठग गिरफ्तार, 943 बैंक खातों का हुआ था इस्तेमालआरोपियों की तलाश में जुटी पुलिसआरोपियों ने पहले 46500 रुपये लेकर एक आईडी बनाई और फर्जी सॉफ्टवेयर के जरिए ट्रेडिंग का खेल दिखाकर भरोसा जीता. इसके बाद धीरे-धीरे महिला से लाखों रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर, चेक और नकद के जरिए वसूले गए. पीड़िता ने कुल 66.36 लाख रुपये इस कंपनी में निवेश कर दिए. जब उन्होंने कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की वेबसाइट पर जांच की तो पता चला कि कंपनियों का कोई रिकॉर्ड नहीं है. Advertisement पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी एक संगठित सिंडिकेट चला रहे थे. जिसमें मैनेजर, सचिव, कैशियर और नेटवर्क जैसे पदों पर लोग तैनात थे. इस गिरोह में शक्ति सिंह, राजकुमार, सविता, अनिल, मनजीत गौड़, अनिल मोटा, डॉ. विक्की, ओम सिंह, राखी और आयशा समेत कई लोग शामिल पाए गए. पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब उनकी तलाश शुरू कर दी है.पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शक्ति सिंह कई बार सहारनपुर आया और अलग-अलग होटलों में मिलकर लाखों रुपये ले गया. ठगी के दौरान एक लड़की आयशा को भी शामिल किया गया, ताकि भरोसे में लिया जा सके. पुलिस के मुताबिक बाद में जब पीड़िता ने कंपनी के दस्तावेज और मालिकों से मिलने की बात कही तो मना कर दिया गया.पहले जीतते थे विश्वास, फिर करते थे ठगीपुलिस की मानें तो आरोपी पहले लोगों को छोटे निवेश से लालच देते हैं और नकली मुनाफे दिखाकर विश्वास जीतते हैं. इसके बाद बड़ी रकम वसूल लेते हैं. ठगी का शिकार होने के बाद जब पीड़िता ने कंपनी से पैसे वापस मांगने की कोशिश की तो पूरा ऑफिस बंद मिला और आरोपी फरार हो गए.यह भी पढ़ें: 1930 हेल्पलाइन का झांसा देकर करता था ठगी, साइबर फ्रॉड पीड़ितों को फिर बना रहा था शिकार, हुआ गिरफ्तार Advertisement पुलिस ने बताया कि यह एक बड़े पैमाने पर साइबर फ्रॉड का मामला है. जिसमें फर्जी कंपनियां बनाकर लोगों को दोगुना लाभ का लालच दिया जाता था. एसपी सिटी व्योम बिंदल ने जानकारी दी कि इंस्पेक्टर की पत्नी की मेहनत की कमाई ठगी गई है और मामले में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.इस तरह की घटनाएं सबक हैं कि किसी भी लालचपूर्ण ऑफर पर भरोसा नहीं करना चाहिए. आम जनता को चेताते हुए एसपी सिटी व्योम बिंदल ने कहा कि निवेश से पहले कंपनी की पूरी जानकारी और कागजात जांचना बेहद जरूरी है. पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कई जिलों में सक्रिय रहे हैं और लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं.पुलिस ने जनता से की ये अपीलपुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और उनके बैंक खातों की जांच कर रही है. पुलिस का मानना है कि इस गिरोह के तार विदेश तक फैले हो सकते हैं और दुबई में रहने वाले विशाल सुजुडू का नाम भी सामने आया है. कुल मिलाकर यह मामला बताता है कि लालच में आकर निवेश करने से पहले सतर्कता और समझदारी बेहद जरूरी है. पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि कोई इस तरह के ऑफर दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. जांच टीम अब डिजिटल सबूतों, बैंकिंग लेन-देन और मोबाइल डेटा खंगाल रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Saharanpur Cyber Fraud Cyber Fraud Police Inspector Wife Saharanpur Crime News Saharanpur Cyber Fraud News सहारनपुर में ठगी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Cyber Crime: निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिरफरीदाबाद साइबर थाना एनआईटी ने स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर 36.
Read more »
लखनऊ में रिटायर्ड DIG से लाखों की ठगी, साइबर ठगों ने ऐसे बनाया शिकारउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिटायर्ड डीआईजी से साइबर ठगी का मामला सामने आया है. ये ठगी वॉट्सऐप पर फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू सामान की बिक्री के नाम पर की गई है.
Read more »
हापुड़ में निवेश के जाल में फंसाकर लूट लिए लाखों, व्हाट्सएप्प पर ग्रुप बनाकर ठगने की बनाई थी योजनाहापुड़ के रेलवे रोड निवासी एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर 6.
Read more »
महाराष्ट्र के मालाड में पीएम मुद्रा योजना के नाम पर 33 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामलामहाराष्ट्र के मालाड में पीएम मुद्रा योजना के नाम पर 33 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Read more »
UP: फेसबुक पर विदेशी डॉक्टर बनकर महिला से 2 लाख 10 हजार रुपये की ठगी, गिफ्ट भेजने के नाम ऐंठे पैसेलखनऊ में हेल्थ केयर में काम करने वाली महिला को फेसबुक पर विदेशी डॉक्टर बनकर ठगों ने 2.10 लाख रुपये का चूना लगाया. गिफ्ट भेजने और कस्टम शुल्क के नाम पर पैसे ऐंठे गए. पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कर रही है.
Read more »
'DGCA से हूं.. ये रहा ED का गिरफ्तारी वारंट', 10 दिन तक 24 घंटे व्हाट्सएप कॉल पर रहा, ठग लिए ₹1.27 करोड़डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आसनसोल में एक व्यक्ति को मुंबई पुलिस और सीबीआई बताकर साइबर अपराधियों ने 1 करोड़ 27 लाख रुपये से अधिक की ठगी की। पीड़ित तपन कुमार माजी ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले भी आसनसोल में एक सहायक अभियंता डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुए...
Read more »
