महाराष्ट्र के मालाड में पीएम मुद्रा योजना के नाम पर 33 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

United States News News

महाराष्ट्र के मालाड में पीएम मुद्रा योजना के नाम पर 33 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

महाराष्ट्र के मालाड में पीएम मुद्रा योजना के नाम पर 33 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

मुंबई, 14 अगस्त । मुंबई के मालाड इलाके से साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तीन साइबर ठगों ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर एक स्थानीय व्यवसायी से करीब 33 लाख रुपए की ठगी की। Advertismentमुंबई पुलिस के नॉर्थ रीजनल डिवीजन के साइबर सेल ने इस मामले में नितिन कुमार, अश्विन कुमार और दयाशंकर मिश्रा नाम के आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता मालाड में इमिटेशन ज्वेलरी पैकेजिंग का कारोबार करते हैं और अपने व्यापार को विस्तार देने के लिए 10 लाख रुपए का लोन चाहते थे। जून 2025 में उन्होंने एक मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए ऋण के लिए आवेदन किया। कुछ दिनों बाद उन्हें नितिन कुमार नामक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को मुंबई के बीकेसी स्थित प्रधानमंत्री मुद्रा योजना कार्यालय का कर्मचारी बताया। नितिन ने दावा किया कि 10 रुपए लाख का ऋण मंजूर हो गया है और आवेदन के साथ उनके व्यक्तिगत दस्तावेज मांगे। उसने व्हाट्सऐप पर एक एप्रूवल लेटर भी भेजा। इसके बाद नितिन ने प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क के नाम पर रकम की मांग शुरू कर दी। इसी दौरान अश्विन कुमार नामक एक अन्य व्यक्ति ने शिकायतकर्ता को फोन किया और खुद को स्टेट बैंक का कर्मचारी बताया। उसने अपना पहचान पत्र व्हाट्सऐप पर भेजकर विश्वास जीतने की कोशिश की। विभिन्न बहानों से अश्विन ने तुरंत भुगतान करने का दबाव बनाया और शिकायतकर्ता ने कई बैंक खातों में 9,53,177 रुपए ट्रांसफर कर दिए। रकम का इंतजाम करने के लिए शिकायतकर्ता ने अपने दोस्तों से भी उधार लिया, जिन्होंने सीधे आरोपियों के खातों में 46,251 रुपए भेजे। इसके बावजूद शिकायतकर्ता के खाते में कोई ऋण राशि नहीं आई। बाद में उन्होंने उन खातों में से एक के मालिक से संपर्क किया, जिसने खुद को एक वित्त कंपनी का दयाशंकर मिश्रा बताया। दयाशंकर ने भी लोन दिलाने का झांसा देकर प्रोसेसिंग और अन्य शुल्क के नाम पर 18,73,700 रुपए वसूल लिए, लेकिन कोई ऋण नहीं दिया। धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित ने स्थानीय पुलिस और नॉर्थ रीजनल साइबर सेल से संपर्क किया। पुलिस अब उन बैंक खातों की जांच कर रही है, जिनमें ठगी की गई रकम जमा की गई थी। मुंबई पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है और आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। --आईएएनएस पीएसके डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'इकरा हसन मुझसे निकाह कर लें, ओवैसी मुझे जीजा बुलाएं...', करणी सेना लीडर के बिगड़े बोल, केस दर्ज'इकरा हसन मुझसे निकाह कर लें, ओवैसी मुझे जीजा बुलाएं...', करणी सेना लीडर के बिगड़े बोल, केस दर्जसमाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो साझा करने वाले करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र राणा पर मामला दर्ज किया गया है.
Read more »

कौन हैं उत्तर कुमार, देहाती फिल्मों की एक्ट्रेस से रेप का आरोप! 5 साल पहले कैसे शुरू हुई कहानी?कौन हैं उत्तर कुमार, देहाती फिल्मों की एक्ट्रेस से रेप का आरोप! 5 साल पहले कैसे शुरू हुई कहानी?गौतमबुद्ध नगर की एक अभिनेत्री का आरोप है कि उत्तर कुमार ने शादी का झांसा देकर उनके साथ यौन शोषण किया। पुलिस ने शालीमार गार्डन थाने में मामला दर्ज कर लिया है।
Read more »

छांगुर का चॉकलेटी ब्वॉय अब नहीं बचेगा, मेरठ पुलिस ने कर दिया उसका काम, अब बाप-बेटे दोनों...छांगुर का चॉकलेटी ब्वॉय अब नहीं बचेगा, मेरठ पुलिस ने कर दिया उसका काम, अब बाप-बेटे दोनों...Chhangur Baba News: अवैध धर्मांतरण का गैंग चलाने वाले छांगुर बाबा के चॉकलेटी ब्वॉय के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
Read more »

पीएम किसान सम्मान योजना: यूपी में 5 लाख किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये, उलटा होगी वसूलीपीएम किसान सम्मान योजना: यूपी में 5 लाख किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये, उलटा होगी वसूलीपीएम किसान सम्मान निधि योजना में यूपी के 5 लाख क‍िसानों पर गाज ग‍िरने वाली है। वेर‍िफ‍िकेशन ड्राइव में बड़ी संख्‍या में क‍िसान अपात्र पाए गए हैं।
Read more »

देश का पहला ऐसा मामला, मुंबई में कबूतरों को दाना डालने पर पुलिस ने दर्ज की FIRदेश का पहला ऐसा मामला, मुंबई में कबूतरों को दाना डालने पर पुलिस ने दर्ज की FIRदेश का पहला ऐसा मामला, कबूतरों को दाना डालने पर पुलिस ने दर्ज की FIR, मुंबई के माहिम में घटना आई सामने
Read more »

महाराष्ट्र के जलगांव हत्याकांड में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कियामहाराष्ट्र के जलगांव हत्याकांड में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कियामहाराष्ट्र के जलगांव हत्याकांड में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:44:46